प्रभास की ‘स्पिरिट’ होगी A सर्टिफिकेट वाली फिल्म, संदीप वांगा ने बताई वजह

0
59
साभार : सोशल मीडिया

फिल्म ‘स्पिरिट’ साल 2027 की मोस्ट अवेटेड रिलीज में से एक है। दीपिका पादुकोण के फिल्म छोड़ने के बाद प्रभास के अपोजिट मूवी में एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी को कास्ट किया गया है।

संदीप रेड्डी वांगा ने अपनी आगामी फिल्म ‘स्पिरिट’ के बारे में ‘रोमांचकम’ के ट्रेलर लॉन्च पर बात करते हुए बताया कि उनकी फिल्म स्पिरिट को परिवार को ध्यान में रखकर नहीं बनाया गया है। इस फिल्म को सेंसर बोर्ड से A सर्टिफिकेट मिलेगा, क्योंकि मूवी में कई वॉइलेंस सीन्स हैं और साथ ही इसकी कहानी काफी इंटेस हैं। फिल्म में प्रभास एक पुलिस ऑफिसर का किरदार अदा कर रहे हैं।

रिपोर्ट्स की मानें तो एक तरफ जहां प्रभास स्टारर स्पिरिट सलमान खान की पैन इंडिया रिलीज फिल्म से टक्कर लेगी, वहीं दूसरी तरफ यह मूवी प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू की वाराणसी से एक महीना पहले सिनेमाघरों में आ रही है,जो इस वक्त साउथ सिनेमा में चर्चा का विषय है।

इस पर बात करते हुए संदीप वांगा बोले, “दोनों ही फिल्मों को सिनेमाघरों में एक अच्छा क्राउड मिलेगा इस बात की उम्मीद जताई जा रही है। मुझे इस बात का कोई डर नहीं है कि दोनों फिल्में आसपास रिलीज हो रही हैं। मुझे लगता है कि दो फिल्मों के बीच में 37 दिनों का गैप बहुत होता है। वाराणसी स्पिरिट से बड़ी फिल्म है।”

अपकमिंग फिल्म ‘स्पिरिट’ की बात करें तो, ये फिल्म एनिमल के बाद टी-सीरीज के साथ निर्देशक का दूसरा कोलाब्रेशन है। रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स फिल्म स्पिरिट को 5 मार्च 2027 को रिलीज करने वाले हैं। उस समय पर ही सलमान खान दिल राजू की एक्शन थ्रिलर फिल्म के साथ सिनेमाघरों में आ रहे हैं।

ये भी पढ़े : सलमान की फिल्म का नहीं है ‘स्पिरिट’ पर असर, तय तारीख पर ही आएगी प्रभास की फिल्म

ये भी पढ़े : बॉक्स ऑफिस मुकाबले से नहीं घबराई ‘स्पिरिट’, फिल्म पूरी तरह से ट्रैक पर

ये भी पढ़े : टी- सीरीज का ऐलान, प्रभास- तृप्ति की ‘स्पिरिट’ 5 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में

ये भी पढ़े : तृप्ति डिमरी बनीं प्रभास की नई हीरोइन, ‘स्पिरिट’ में दीपिका को किया रिप्लेस

ये भी पढ़े : घायल प्रभास, सिगरेट जलाती तृप्ति : वांगा का डार्क सिनेमा लौटा

ये भी पढ़े : Spirit : विवेक ओबेरॉय का पहला लुक, साथ में नए चेहरे ऐश्वर्या देसाई की एंट्री

ये भी पढ़े : Spirit : मुहूर्त पूजा में चिरंजीवी व फिल्म की मुख्य टीम समेत तृप्ति की मौजूदगी 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here