वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत प्रदेश में खेल अवस्थापनाओं का विकास एवं उन्नयन/नव निर्माण-24 वृहत निर्माण कार्य मद के अन्तर्गत नामित कार्यदायी संस्था द्वारा उपलब्ध कराये गये आगणन के सम्बन्ध में विचार-विमर्श हेतु सम्बन्धित जनपद के विभागीय अधिकारी एवं सम्बन्धित प्रोजेक्ट मैनेजर्स के साथ मंत्री, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, उ0प्र0 गिरीश चंद्र यादव की अध्यक्षता में आज लखनऊ स्थित के डी सिंह बाबू स्टेडियम के सभागार में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में यादव ने सभी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारियों व प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देश दिए कि कार्ययोजना का इस्टीमेट बजट के अनुसार बनायें जिससे खिलाड़ियों को आवश्यक सुविधाओं की पूर्ति की जा सके। साथ ही एक सप्ताह के अंदर इस्टीमेट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिये।

बैठक में सर्वप्रथम सचिव, खेल श्री सुहास एल वाई द्वारा मा0 मंत्री जी का स्वागत किया गया तथा वित्तीय वर्ष 2026-27 में अनुदान संख्या-22 के लेखाशीर्ष 4202-शिक्षा, खेलकूद, कला तथा संस्कृति पर पॅूजीगत परिव्यय-03-खेलकूद तथा युवा सेवा-800-अन्य व्यय-06 प्रदेश में खेल अवस्थापनाओं का विकास एवं उन्नयन/नव निर्माण-24 वृहत निर्माण कार्य मद के अन्तर्गत नामित कार्यदायी संस्था द्वारा उपलब्ध कराये गये आगणन के समीक्षा के दौरान निम्न लिखित निर्देश दिये गये-
1-निर्माण संस्था अनावश्यक कार्यो का समावेश करते हुए आगणन प्रस्तुत न करे।
2-निर्माण संस्था यह सुनिश्चित करे कि जनपद में खेल की सुविधा के दृष्टिगत आगणन गठित करे।
3-निर्माण संस्था आगणन गठित करते समय भारतीय खेल प्राधिकरण द्वार प्रख्यापित की गयी गाइड लाइन्स के अनुरूप ही आगणन गठित करे।
बैठक में मुख्यालय स्तर के अधिकारियों सहित जनपद से आए प्रोजेक्ट मैनेजर और क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी शामिल रहे।












