बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और संदीप रेड्डी वांगा के बीच ‘स्पिरिट’ विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। ‘स्पिरिट’ फिल्म से दीपिका के बाहर होने को लेकर कई सारी बातें सामने आ रही हैं। पहले जहां 8 घंटे की शिफ्ट को लेकर कई कहानियां सामने आईं।
वहीं, अब एक नई बात ने पूरी कहानी को ही पलट कर रख दिया है। संदीप रेड्डी वांगा के भाई का आरोप है कि दीपिका पादुकोण के बाहर निकलने की ‘कई वजहें’ थीं। एक्ट्रेस ने 10% प्रॉफिट शेयर मांगा और फिल्म की डिटेल्स ‘लीक’ हुईं।
संदीप रेड्डी वांगा के भाई प्रणय रेड्डी ने हाल ही में अपना इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने फिल्म के विवाद पर बात करते हुए कहा कि यह विवाद सिर्फ ‘स्पिरिट’ फिल्म के 5-6 करोड़ रुपये ज्यादा फीस को लेकर नहीं था बल्कि और भी बहुत बहुत कुछ था।

प्रणय रेड्डी से जब पूछा गया कि ‘स्पिरिट’ के लिए फिल्ममेकर ने दीपिका को तृप्ति डिमरी के लिए क्यों छोड़ा। इस पर प्रणय ने आरोप लगाया कि पैसे, शेड्यूलिंग और प्रोजेक्ट की दूसरी बातों को लेकर अनबन थी। उन्होंने कहा, ‘वजह वही है जो पहले बताई गई थी। एक था मेहनताना, दूसरा था टाइमिंग। इसके अलावा, कुछ और वजहें भी हैं। मुझे अभी ठीक से याद नहीं है, लेकिन कई बातें थीं। यह संदीप का फैसला था।’
प्रणय ने बताया, ‘दीपिका फिल्म के प्रॉफिट से 10% हिस्सेदारी मांग रही थीं। इसके तुरंत बाद, चीजें हाथ से निकल गईं। सब कुछ हद से ज्यादा हो गया। देखिए वो वह कुछ भी मांग सकती हैं। अगर हम देने के लिए तैयार हैं, तो हम जरूर दे सकते हैं, लेकिन फिल्म का बजट भी हमारे लिए सही बैठना चाहिए। इसलिए हमने दूसरे ऑप्शन के बारे में सोचा।’
प्रणय रेड्डी वांगा ने आरोप लगाया कि फिल्म की डिटेल्स लीक हो गई थीं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया, ‘जब हमने दूसरे ऑप्शन देखने शुरू किए, तो उन्होंने सब कुछ लीक करना शुरू कर दिया।’
प्रणय ने यह भी बताया किया कि ‘स्पिरिट’ टीम ने एक्ट्रेस के साथ फिल्म की कहानी और दीपिका के कैरेक्टर पर एक साल से ज्यादा का समय चर्चा किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि उन चर्चाओं की डिटेल्स बाद में पब्लिकली सामने आईं।
प्रणय ने कहा, ‘हमने उनके साथ कहानी और कैरेक्टर पर बात की। अंदर की बातें सामने नहीं आनी चाहिए थीं, लेकिन उन्होंने सब लीक कर दिया। इसीलिए हम परेशान हैं।’ उन्होंने आगे कहा कि मेकर्स को पादुकोण को एक्स्ट्रा 5-6 करोड़ रुपये देने में कोई दिक्कत नहीं थी, लेकिन उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट की ओवरऑल इकोनॉमिक्स और शर्तों की वजह से हुआ।
ये भी पढ़े : टी- सीरीज का ऐलान, प्रभास- तृप्ति की ‘स्पिरिट’ 5 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में











