अमरावती आईटी सिटी फेज-1 का पजेशन शुरू, रजिस्ट्री की प्रक्रिया भी जारी

1
158

लखनऊ : राजधानी के प्रमुख आवासीय प्रोजेक्ट अमरावती आईटी सिटी ने एक और अहम उपलब्धि हासिल की है। अमरावती आईटी सिटी इंटीग्रेटेड टाउनशिप के फेज़ वन का पजेशन शुरू हो गया है।

इसके साथ ही प्लॉट्स की रजिस्ट्री और पजेशन की प्रक्रिया भी जारी है। फेज़ वन के सभी प्लॉट्स और विला पहले ही बिक चुके हैं और अब खरीदारों को उनके निवेश का लाभ मिलना शुरू हो रहा है।

फेज़ वन के सभी प्लॉट्स और विला बिक चुके, रजिस्ट्री और पजेशन की प्रक्रिया जारी

अमरावती आईटी सिटी के फेज़ वन में शामिल सभी प्लॉट्स और विला बिक चुके हैं। टाउनशिप में लोगों को आवासीय, व्यावसायिक और मनोरंजन से जुड़ी सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध कराने की योजना है।

यहां चौड़ी सड़कें, हरियाली, पार्क, जॉगिंग ट्रैक, बच्चों के खेलने के स्थान और आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। फेज़ वन में शामिल विला आधुनिक डिजाइन और सुविधाओं के साथ बेहतर जीवनशैली का अनुभव देने के लिए तैयार किए जा रहे हैं।

अमरावती आईटी सिटी की लोकेशन इसकी प्रमुख खासियतों में से एक है। यह एचसीएल आईटी सिटी और आईआईआईटी के पास स्थित है।

ये भी पढ़ें : अमरावती आईटी सिटी में खरीदारों को लुभा रहा स्टैंड अलोन विला

इसके अलावा सुल्तानपुर हाईवे, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, फीनिक्स पलासियो, प्रमुख स्कूल, अस्पताल और चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक पहुंच आसान है। आने वाले समय में यहां आधुनिक अपार्टमेंट, रिटेल स्पेस और ऑफिस स्पेस भी विकसित किए जाएंगे, जिससे यह एक आत्मनिर्भर इंटीग्रेटेड टाउनशिप के रूप में और मजबूत होगी।

अमरावती ग्रुप के फाउंडर एवं चेयरमैन रवि प्रकाश पांडेय ने कहा, “अमरावती आईटी सिटी की शुरुआत हमने केवल इमारत बनाने के उद्देश्य से नहीं की थी।

हमारा लक्ष्य एक ऐसी इंटीग्रेटेड टाउनशिप विकसित करना था, जहां लोगों को सुरक्षित, आधुनिक और सुविधाजनक जीवन का अनुभव मिले। फेज़ वन का पजेशन शुरू होना हमारे लिए बेहद खुशी का अवसर है।

यह हमारे ग्राहकों के भरोसे और गुणवत्ता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। हमें विश्वास है कि यहां बसने वाला हर परिवार बेहतर लाइफस्टाइल का अनुभव करेगा।”

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here