‘स्पिरिट’ के लिए हैदराबाद क्यों बना पहली पसंद? प्रणय वांगा ने बताई बड़ी वजह

0
22
साभार : गूगल

अपकमिंग फिल्म ‘स्पिरिट’ की शूटिंग हैदराबाद में हो रही है. हाल ही में फिल्ममेकर प्रणय रेड्डी वांगा ने बताया कि मुंबई की तुलना में हैदराबाद में फिल्म बनाना ज्यादा आसान और कम खर्चीला है. फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है.

उन्होंने बताया कि ‘एनिमल’ को मुंबई में बनाने में उन्हें हैदराबाद के मुकाबले करीब 20 से 30 परसेंट ज्यादा खर्च करना पड़ा था. एक बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, ‘अगर मैं रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ फिल्म बॉम्बे से बनाता, तो शायद उस पर लगभग 30 परसेंट ज्याद खर्च होता. हो सकता है कि मैं कम से कम 20-30 परसेंट बचा पाता. इसीलिए अब हम प्रभास की ‘स्पिरिट’ फिल्म हैदराबाद से बना रहे हैं.’

उन्होंने आगे कहा, ‘हैदराबाद में अगर हमें कोई सेट तैयार करना हो या कुछ इंतजाम करना हो, तो हमारे पास पहले से प्लान और शॉट्स तैयार रहते हैं और जरूरत का सामान भी आसानी से मिल जाता है. यहां लोग मदद के लिए आगे भी आते हैं, क्योंकि फिल्ममेकर्स के बीच एक-दूसरे के लिए सम्मान है.’

उन्होंने हैदराबाद और मुंबई के फिल्म प्रोडक्शन के खर्च में 20-30 परसेंट तक का अंतर बताया है. ‘एनिमल’ करीब 200 करोड़ में बनी थी. ऐसे में 30 परसेंट की बचत करीब 60 करोड़ रुपये हो सकती है. वहीं, ‘स्पिरिट’ का बजट ‘एनिमल’ से भी ज्यादा बताया जा रहा है.

उन्होंने दोनों इंडस्ट्रीज के रोजाना काम करने के तरीकों में भी बड़ा फर्क बताया. उन्होंने कहा कि मुंबई में प्रोडक्शन का काम 12 घंटे की फ़्लेक्सिबल शिफ्ट में होता है. उन्होंने कहा, ‘मुंबई में आप सुबह 9 से रात 9 बजे, सुबह 10 से रात 10 बजे या दोपहर 12 से रात 12 बजे तक काम शुरू कर सकते हैं. किसी भी एक शिफ्ट को 12 घंटे का काम माना जाता है.’

वहीं, तेलुगु इंडस्ट्री में आम तौर पर सुबह 7 से शाम 6 बजे तक या शायद रात 9 बजे तक काम करते हैं.’ उन्होंने ये भी कहा कि हैदराबाद में रात की शूटिंग कम होती है. बता दें, डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित स्पिरिट सिनेमाघरों में 5 मार्च 2027 को रिलीज होगी.

ये भी पढ़े : टी- सीरीज का ऐलान, प्रभास- तृप्ति की ‘स्पिरिट’ 5 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here