हिमांशु-यशु की पारियों के बाद बारिश का खेल, डीएलएस से लखनऊ फाल्कन्स की जीत

3
115

कानपुर। हिमांशु सिंह (43) व यशु प्रधान (40) की पारियों से लखनऊ फाल्कन्स ने यूपी टी-20 लीग सीजन-4 पावर्ड बाई Vimal Elaichi और NCS के बारिश से बाधित मैच में कानपुर सुपरस्टार्स को डकवर्थ-लुइस-स्टर्न (डीएलएस) पद्धति से 13 रन से हरा दिया।

यूपी टी-20 लीग सीजन-4 पावर्ड बाई Vimal Elaichi और NCS

ग्रीन पार्क स्टेडियम मे खेले जा रहे लीग के 28वें मैच में लखनऊ फाल्कन्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 160 रन बनाए।

जवाब में बारिश के कारण खेल रुकने तक कानपुर सुपरस्टार्स ने 10 ओवर में चार विकेट पर 68 रन बनाए थे कि बारिश के चलते खेल रोक देना पड़ा और मैच फिर दोबारा शुरू नहीं हो सका। डीएलएस के तहत उस समय पार स्कोर 81 रन था और कानपुर 13 रन पीछे था।

बारिश से बाधित मैच में कानपुर को 13 रन से दी शिकस्त

मैच में कानपुर सुपरस्टार्स ने लखनऊ फाल्कन्स को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। लखनऊ फाल्कन्स की पारी के शुरुआती दौर में बारिश ने खलल डाला। एक ओवर में 10 रन बनने के बाद बारिश के कारण मुकाबला रोकना पड़ा। खेल दोबारा शुरू होने के बाद लखनऊ ने अपनी पारी आगे बढ़ाई।

यशु प्रधान और हिमांशु सिंह ने पहले विकेट के लिए 72 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत शुरुआत दी। यशु प्रधान ने 27 गेंदों पर आठ चौके की मदद से 40 रन बनाए। उन्हें आठवें ओवर की पहली गेंद पर शक्ति वर्मा ने क्लीन बोल्ड कर पवेलियन भेजा। हिमांशु सिंह ने भी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों पर पांच चौके व दो छक्के लगाते हुए उम्दा 43 रन बनाए। इसी बीच आराध्य यादव चार रन बनाकर शुभम मिश्रा की गेंद पर सत्यम सांगू को कैच थमा बैठे।

लखनऊ को तीसरा झटका 96 रन के स्कोर पर लगा जब हिमांशु सिंह को 13वें ओवर में यशोवर्द्धन की गेंद पर शुभम मिश्रा ने कैच लपककर पवेलियन वापस भेजा। अगले ओवर की पहली गेंद पर अजीत वर्मा (3) पवन सिंह की गेंद पर विकेटकीपर अभिषेक पाण्डेय को कैच थमा बैठे। कृतज्ञ कुमार सिंह ने 12 गेंदों पर 14 रन बनाए। उन्हें विनीत पंवार ने आउट किया।

इसके बाद प्रियम गर्ग ने ने 21 गेंदों पर एक चौके व तीन छक्कों की मदद से नाबाद 32 रन की तेजतर्रार पारी खेली। वहीं मैच में कप्तानी कर रहे विप्रज निगम ने आठ गेंदों पर दो चौके और एक छक्का लगाकर नाबाद 18 रन बनाए। इसके चलते लखनऊ फाल्कन्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 160 रन बनाए।

जवाब मे लक्ष्य का पीछा करने उतरी कानपुर सुपरस्टार्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और शीर्ष दो बल्लेबाज 20 रन के कुल स्कोर पर पवेलियन लौट गए। प्रियांशु पांडेय खाता भी नहीं खोल सके। उन्हें दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर नवनीत कुमार ने एलबीडब्लू आउट किया। अभिषेक पांडेय ने 10 रन बनाए। उन्हे नवनीत कुमार ने हिमांशु सिंह के हाथों कैच लपकवाकर आउट किया।

आदर्श सिंह ने 13 गेंदों पर 11 रन बनाए। वह छठें ओवर की दूसरी गेंद पर कृष्ण कुमार सरोज की गेंद पर कृतज्ञ कुमार सिंह को कैच थमा बैठे। टीम का चौथा विकेट समीर रिजवी (17) के रुप में गिरा जिन्हें विप्रज निगम ने क्लीन बोल्ड किया।

कानपुर सुपरस्टार्स ने 10 ओवर में चार विकेट पर 68 रन बना लिए थे कि बारिश के चलते एक बार फिर खेल रोकना पड़ा। उस समय उसे जीत के लिए 60 गेंदों पर 93 रन की जरूरत थी। डीएलएस के अनुसार पार स्कोर 81 रन था और कानपुर 13 रन पीछे था। बारिश के कारण आगे खेल संभव नहीं होने पर लखनऊ फाल्कन्स को डीएलएस पद्धति से विजेता घोषित किया गया।

ये भी पढ़ें : बारिश ने बदला यूपी टी-20 लीग का प्लेऑफ शेड्यूल, मुकाबले अब लखनऊ में

ये भी पढ़ें : शिवा सिंह की हैट्रिक से नोएडा किंग्स को मिला प्लेऑफ का टिकट

ये भी पढ़ें : अजीत के बाद अभिनंदन व विप्रज के कमाल से लखनऊ फाल्कन्स प्लेऑफ में

ये भी पढ़ें : समीर रिजवी के 39 गेंदों में 91 रन, कानपुर सुपरस्टार्स की शानदार जीत

ये भी पढ़ें : 67 रन के बाद बरसे बादल, लखनऊ-मेरठ मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ा

ये भी पढ़ें : करन शर्मा के तूफानी शतक से कानपुर चरण का आगाज़, काशी की बड़ी जीत

ये भी पढ़ें : दादा का सपना, पिता का संघर्ष; अब इकाना में गूंजा हिमांशु के बल्ले का शोर

ये भी पढ़े : इकाना के ‘सुपर ड्रेनेज’ ने बचाया UPT20 का रोमांच, बारिश के बीच 22 मैच पूरे

ये भी पढ़ें : काशी रुद्रास की लगातार चौथी हार, नोएडा किंग्स की पांच विकेट से जीत

ये भी पढ़ें : आदर्श का शतक बेकार, निशांत के चौके से गोरखपुर की रोमांचक जीत

ये भी पढ़ें : ट्राइसाइकिल से इकाना पहुंचे रत्नेश, रोहित ने पहली मुलाकात में पूछा था- ‘आप कैसे हैं?’

ये भी पढ़ें : यूपी टी-20 लीग में हर गेंद का डिजिटल हिसाब, CricGiri संभाल रहा आधिकारिक स्कोरिंग

ये भी पढ़ें :  रिंकू का आखिरी विकेट लेकर कर्ण शर्मा ने ली विदाई, गार्ड ऑफ ऑनर के बीच क्रिकेट को कहा अलविदा

ये भी पढ़ें : भुवनेश्वर-अभिनंदन की घातक गेंदबाजी, हिमांशु का अर्धशतक, लखनऊ फाल्कन्स की तीसरी जीत

ये भी पढ़ें : रिंकू के 30 रन, जीशान के तीन विकेट, मेरठ ने कानपुर को 19 रन से दी शिकस्त

ये भी पढ़ें : नमन तिवारी का ऐतिहासिक ‘सिक्सर’, नोएडा किंग्स की मुश्किल भरी जीत

ये भी पढ़ें : सैफ के तूफान से लखनऊ फाल्कन्स की जीत, दूसरे स्थान पर पहुंचा

ये भी पढ़ें : मेरठ मावेरिक्स ने लगातार छठीं जीत के साथ प्ले-ऑफ में बनाई जगह

ये भी पढ़ें : ये बच्चे हमारी उम्मीद हैं’: डॉ. संजय कपूर ने बताया भविष्य की ताकत

ये भी पढ़ें : अजीत वर्मा और अभिनंदन सिंह चमके, लखनऊ फाल्कन्स की डीएलएस से जीत

ये भी पढ़ें : आंखों में आंसू, कर्ण शर्मा ने लिया संन्यास, 25 अगस्त को खेलेंगे आखिरी मैच

ये भी पढ़ें : चिकारा के तूफानी 97 से मेरठ की लगातार पांचवीं जीत, कानपुर नौ विकेट से हारा

ये भी पढ़ें : विशाल-वासु की गेंदबाजी, आर्यन चौधरी व आर्यन जुयाल की बल्लेबाजी से गोरखपुर की बड़ी जीत

ये भी पढ़ें : 149 किमी प्रति घंटे की यॉर्कर से कार्तिक त्यागी ने उखाड़ा मिडिल स्टंप

ये भी पढ़ें : कानपुर की पहली जीत, लखनऊ फाल्कन्स को सात विकेट से हराया

ये भी पढ़ें : कार्तिक त्यागी की तूफानी गेंदबाजी, मेरठ की लगातार चौथी जीत

ये भी पढ़ें : साहब युवराज सिंह के 91 रन, काशी रुद्रास की लगातार तीसरी जीत

ये भी पढ़ें : 185 रन का लक्ष्य, आखिरी गेंदों में रोमांच और अनिवेश का तूफान, नोएडा किंग्स ने मारी बाजी

ये भी पढ़ें : लखनऊ के 183 रन बेकार, रिंकू के तूफान और बारिश से मेरठ ने डीएलएस से मारी बाजी

ये भी पढ़ें : करन शर्मा की नाबाद 92 रन की कप्तानी पारी, काशी रुद्रास की लगातार दूसरी जीत

ये भी पढ़ें : अभिनंदन के चार विकेट, आराध्य का अर्धशतक; लखनऊ फाल्कन्स की पहली जीत

ये भी पढ़े : चिकारा का तूफान, त्यागी की रफ्तार; मेरठ मावेरिक्स की लगातार दूसरी जीत

ये भी पढ़ें : समीर रिजवी की 71 रन की पारी पर भारी पड़े अभिषेक-करन, काशी रुद्रास की पहली जीत

ये भी पढ़ें : बारिश के बीच गौर गोरखपुर लायंस का कमाल, लखनऊ फाल्कन्स को चार विकेट से हराया

ये भी पढ़ें : बॉबी यादव-कार्तिक सिद्धू का कमाल, 57/7 से वापसी कर नोएडा किंग्स ने कानपुर को हराया

ये भी पढ़ें : यश गर्ग ने मेरठ के लिए आखिरी ओवर में मैच पलटा

ये भी पढ़ें : काशी रुद्रास और मेरठ मेवरिक्स के मैच से होगा यूपी टी20 लीग का आगाज

 

3 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here