लखनऊ के 183 रन बेकार, रिंकू के तूफान और बारिश से मेरठ ने डीएलएस से मारी बाजी

11
109

लखनऊ। लखनऊ फाल्कन्स के बल्लेबाजों की शानदार मेहनत पर मेरठ मावेरिक्स के कप्तान रिंकू सिंह की तूफानी पारी भारी पड़ गई। यूपी टी-20 लीग सीजन-4 पावर्ड बाई Vimal Elaichi और NCS में बुधवार को खेले गए मुकाबले में 183 रन का मजबूत स्कोर खड़ा करने के बावजूद लखनऊ की टीम बारिश के चलते जीत से महरूम रह गई।

यूपी टी-20 लीग सीजन-4 पावर्ड बाई Vimal Elaichi और NCS

रिंकू सिंह ने दबाव के बीच महज 24 गेंदों पर दो चौके और चार छक्कों की मदद से नाबाद 55 रन की विस्फोटक पारी खेलते हुए मेरठ को डीएलएस पद्धति से पांच रन की रोमांचक जीत दिला दी।

मैच की औपचारिक शुरुआत बबलू कुमार (जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस, लखनऊ कमिश्नरेट) ने पारंपरिक ढंग से घंटा बजाने की रस्म के साथ की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यूपी टी-20 लीग सिर्फ प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच विकसित करने का भी सशक्त जरिया है।

यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने कहा कि यूपी टी-20 लीग का उद्देश्य प्रदेश की क्रिकेट प्रतिभाओं को उच्च स्तर का मंच उपलब्ध कराने के साथ उत्तर प्रदेश में क्रिकेट के माहौल को और मजबूत करना है। लीग के हर सीजन में दर्शकों और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ रहा है। हमें उम्मीद है कि इस सीजन में भी रोमांचक मुकाबलों के साथ युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के शानदार अवसर मिलेंगे।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की मीडिया कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद फहीम, मीडिया संयोजक अहमद अली खान तालिब, यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के सदस्य संजीव कुमार सिंह, बहराइच जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव इशरत कमाल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ फाल्कन्स ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 183 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

सलामी बल्लेबाज मोहम्मद सैफ ने 32 गेंदों पर 45 रन की तेजतर्रार पारी खेलकर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। वहीं अजीत वर्मा ने 37 गेंदों पर आठ चौकों और एक छक्के की मदद से शानदार 53 रन बनाए। दोनों ने टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया। मेरठ मावेरिक्स की ओर से जीशान अंसारी और विजय कुमार ने दो-दो विकेट हासिल किए।

184 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ मावेरिक्स की शुरुआत बेहद आक्रामक और उतार-चढ़ाव भरी रही। विस्फोटक सलामी बल्लेबाज स्वास्तिक चिकारा ने अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का स्वागत लगातार दो चौकों के साथ किया। हालांकि भुवनेश्वर ने अगली ही गेंद पर पलटवार करते हुए उन्हें स्लिप में विप्रज निगम के हाथों कैच करा दिया।

ये भी पढ़ें : लखनऊ फाल्कन्स ने मेरठ मावेरिक्स को दिया 184 रनों का लक्ष्य

ये भी पढ़ें : करन शर्मा की नाबाद 92 रन की कप्तानी पारी, काशी रुद्रास की लगातार दूसरी जीत

ये भी पढ़ें : अभिनंदन के चार विकेट, आराध्य का अर्धशतक; लखनऊ फाल्कन्स की पहली जीत

ये भी पढें : अभिनंदन-नवनीत का कहर, लखनऊ को मिली 137 रन बनाने की चुनौती

ये भी पढ़े : चिकारा ने पूरे किए 100 छक्के, बोले- विराट कोहली की प्रैक्टिस से सीख रहा हूं

ये भी पढ़े : चिकारा का तूफान, त्यागी की रफ्तार; मेरठ मावेरिक्स की लगातार दूसरी जीत

ये भी पढ़ें : चिकारा के तूफानी 82, मेरठ मावेरिक्स ने गोरखपुर के सामने रखा 207 रन का लक्ष्य

ये भी पढ़ें : समीर रिजवी की 71 रन की पारी पर भारी पड़े अभिषेक-करन, काशी रुद्रास की पहली जीत

ये भी पढ़ें : बारिश के बीच गौर गोरखपुर लायंस का कमाल, लखनऊ फाल्कन्स को चार विकेट से हराया

ये भी पढ़ें : बॉबी यादव-कार्तिक सिद्धू का कमाल, 57/7 से वापसी कर नोएडा किंग्स ने कानपुर को हराया

ये भी पढ़ें : यश गर्ग ने मेरठ के लिए आखिरी ओवर में मैच पलटा

ये भी पढ़ें : यश गर्ग व जीशान अंसारी की फिरकी के आगे काशी रुद्रास बेबस, मेरठ मावेरिक्स के सामने 119 रन की चुनौती

ये भी पढ़ें : 25 करोड़ की आबादी वाले यूपी में प्रतिभाओं की भरमार, यूपी टी-20 लीग दे रही नया मंच : सीएम योगी

ये भी पढ़ें : काशी रुद्रास और मेरठ मेवरिक्स के मैच से होगा यूपी टी20 लीग का आगाज

इसके बाद शानदार फॉर्म में चल रहे अभिनंदन सिंह ने दूसरे ओवर में लगातार दो विकेट झटककर मेरठ की मुश्किलें बढ़ा दीं। उन्होंने रितुराज शर्मा और अक्षय दुबे को पवेलियन भेज दिया, जिससे मेरठ का स्कोर 22 रन पर तीन विकेट हो गया। दिव्यांश जोशी और दिव्यांश राजपूत ने 52 रन की साझेदारी कर पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन पारी के आधे पड़ाव के तुरंत बाद दोनों लगातार आउट हो गए।

टीम तब मुश्किल में फंस गई थी और अंतिम पांच ओवर में 59 रन की जरूरत थी। ऐसे में मेरठ के कप्तान रिंकू सिंह ने 15वें ओवर में अभिनंदन सिंह के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 19 रन बटोरे और अपने इरादे जाहिर कर दिए।

इसी बीच बारिश शुरू हो गई और मुकाबला डकवर्थ-लुईस-स्टर्न पद्धति के निर्धारित स्कोर की होड़ में बदल गया। 16.3 ओवर के बाद मेरठ मावेरिक्स डकवर्थ-लुईस-स्टर्न पद्धति के पार स्कोर से एक रन पीछे था। रिंकू ने बेखौफ अंदाज में छक्का जड़कर टीम को आगे कर दिया।

बारिश लगातार तेज होती गई और खेल रुकने की आशंका बढ़ने लगी। ऐसे में रिंकू सिंह ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए नवनीत कुमार के 17वें ओवर में महज पांच गेंदों पर 26 रन ठोक दिए। उनकी इस विस्फोटक बल्लेबाजी ने मुकाबले का रुख पूरी तरह मेरठ के पक्ष में मोड़ दिया।

रिंकू के इस तूफानी प्रहार से मेरठ मावेरिक्स 16.5 ओवर में छह विकेट पर 154 रन तक पहुंच गया और डकवर्थ-लुईस-स्टर्न पद्धति के पार स्कोर से पांच रन आगे निकल गया। इसके तुरंत बाद बारिश तेज होने पर अंपायरों ने खिलाड़ियों को मैदान से बाहर बुला लिया।

लगातार जारी बारिश के कारण मुकाबला दोबारा शुरू नहीं हो सका और मेरठ मावेरिक्स को डकवर्थ-लुईस-स्टर्न पद्धति से पांच रन से विजेता घोषित किया गया। दबाव के बीच खेली गई मैच जिताऊ पारी के लिए रिंकू सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

11 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here