मेरठ मावेरिक्स ने लगातार छठीं जीत के साथ प्ले-ऑफ में बनाई जगह

0
52

लखनऊ। मैन ऑफ द मैच जीशान अंसारी (4/10) की धारदार फिरकी गेंदबाजी के बाद स्वास्तिक चिकारा (44 रन, 24 गेंद, 4 चौके, 3 छक्के) की आतिशी पारी की बदौलत मेरठ मावेरिक्स ने यूपी टी-20 लीग सीजन-4 पावर्ड बाई Vimal Elaichi और NCS में गौर गोरखपुर लायंस को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी।

यूपी टी-20 लीग सीजन-4 पावर्ड बाई Vimal Elaichi और NCS

इस धमाकेदार जीत के साथ मेरठ मावेरिक्स ने लीग में लगातार छठी जीत दर्ज करते हुए अंक तालिका के शीर्ष पर रहकर प्ले-ऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनने का गौरव हासिल किया।

भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को खेला जा रहा दिन का दूसरा मुकाबला बारिश और गीली आउटफील्ड के कारण 8-8 ओवर का मैच खेला गया।

गौर गोरखपुर लायंस को 10 विकेट से दी करारी शिकस्त

गोरखपुर लायंस के दिए 92 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ मावेरिक्स की टीम ने महज 6.4 ओवरों में बिना कोई विकेट गंवाए 92 रन बनाकर धमाकेदार जीत दर्ज की।

मेरठ की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले जीशान अंसारी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच की औपचारिक शुरुआत उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की मीडिया कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद फहीम ने पारंपरिक ढंग से घंटा बजाने की रस्म के साथ की।

इस अवसर पर मोहम्मद फहीम ने कहा कि यूपी टी-20 लीग में जिस तरह युवा और अनुभवी खिलाड़ी एक साथ प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं, उससे प्रदेश के क्रिकेटरों को काफी सीखने का मौका मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से उत्तर प्रदेश में क्रिकेट का माहौल और मजबूत होगा।

यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने कहा कि हमारा प्रयास है कि यूपी टी-20 लीग को ऐसा मंच बनाया जाए, जहां प्रदेश के खिलाड़ियों को लगातार उच्च स्तर की प्रतिस्पर्धा मिले और उन्हें आगे बढ़ने के बेहतर अवसर उपलब्ध हों।

इस अवसर पर यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के सदस्य संजीव कुमार सिंह, उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य फैसल शेरवानी, अजीज खान व अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। औपचारिक शुरुआत के बाद मेरठ मावेरिक्स के कप्तान रिंकू सिंह ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी गौर गोरखपुर लायंस को सलामी बल्लेबाजों अभय प्रताप सिंह और आर्यन चौधरी ने पहले विकेट के लिए 3.3 ओवर में 44 रनों की साझेदारी से तेज शुरुआत दिलाई।

अभय प्रताप सिंह ने 33 रन की आक्रामक पारी खेली। वहीं आर्यन चौधरी ने 15 रन बनाए। हालांकि गोरखपुर को चौथे ओवर में जीशान अंसारी ने दोहरा झटका दिया। जीशान ने चौथे ओवर में आर्यन चौधरी और सिद्धार्थ यादव (1) को आउट किया।

फिर अभय प्रताप सिंह विशाल चौधरी की गेंद पर विजय कुमार को कैच थमा बैठे। वहीं जीशान ने छठें ओवर में हरदीप सिंह (1) और कप्तान आर्यन जुयाल (11 रन, 4 गेंद, 1 चौका, 1 छक्का) को पवेलियन वापस भेजा।

प्रिंस यादव 4 रन बनाकर कार्तिक त्यागी की गेंद पर रिंकू सिंह को कैच दे बैठे। गोरखपुर ने 6 विकेट पर 91 रन बनाए। मेरठ से लेग स्पिनर जीशान ने अपने 2 ओवर के स्पेल में केवल 10 रन देकर 4 विकेट चटकाए।

जवाब में 92 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ मावेरिक्स को सलामी बल्लेबाजों स्वास्तिक चिकारा और अक्षय दुबे ने तेज शुरुआत दिलाई।

ये भी पढ़ें : ये बच्चे हमारी उम्मीद हैं’: डॉ. संजय कपूर ने बताया भविष्य की ताकत

ये भी पढ़ें : अजीत वर्मा और अभिनंदन सिंह चमके, लखनऊ फाल्कन्स की डीएलएस से जीत

ये भी पढ़ें : आंखों में आंसू, कर्ण शर्मा ने लिया संन्यास, 25 अगस्त को खेलेंगे आखिरी मैच

ये भी पढ़ें : चिकारा के तूफानी 97 से मेरठ की लगातार पांचवीं जीत, कानपुर नौ विकेट से हारा

ये भी पढ़ें : विशाल-वासु की गेंदबाजी, आर्यन चौधरी व आर्यन जुयाल की बल्लेबाजी से गोरखपुर की बड़ी जीत

ये भी पढ़ें : 149 किमी प्रति घंटे की यॉर्कर से कार्तिक त्यागी ने उखाड़ा मिडिल स्टंप

ये भी पढ़ें : कानपुर की पहली जीत, लखनऊ फाल्कन्स को सात विकेट से हराया

ये भी पढ़ें : कार्तिक त्यागी की तूफानी गेंदबाजी, मेरठ की लगातार चौथी जीत

ये भी पढ़ें : साहब युवराज सिंह के 91 रन, काशी रुद्रास की लगातार तीसरी जीत

ये भी पढ़ें : कानपुर में 28 अगस्त से यूपी टी-20 लीग, 49 रुपये में छात्राएं देखेंगी मुकाबले

ये भी पढ़ें : साहब युवराज सिंह के 91 रन, काशी रुद्रास की लगातार तीसरी जीत

ये भी पढ़ें : 185 रन का लक्ष्य, आखिरी गेंदों में रोमांच और अनिवेश का तूफान, नोएडा किंग्स ने मारी बाजी

ये भी पढ़ें : लखनऊ के 183 रन बेकार, रिंकू के तूफान और बारिश से मेरठ ने डीएलएस से मारी बाजी

ये भी पढ़ें : करन शर्मा की नाबाद 92 रन की कप्तानी पारी, काशी रुद्रास की लगातार दूसरी जीत

ये भी पढ़ें : अभिनंदन के चार विकेट, आराध्य का अर्धशतक; लखनऊ फाल्कन्स की पहली जीत

ये भी पढ़े : चिकारा का तूफान, त्यागी की रफ्तार; मेरठ मावेरिक्स की लगातार दूसरी जीत

ये भी पढ़ें : समीर रिजवी की 71 रन की पारी पर भारी पड़े अभिषेक-करन, काशी रुद्रास की पहली जीत

ये भी पढ़ें : बारिश के बीच गौर गोरखपुर लायंस का कमाल, लखनऊ फाल्कन्स को चार विकेट से हराया

ये भी पढ़ें : बॉबी यादव-कार्तिक सिद्धू का कमाल, 57/7 से वापसी कर नोएडा किंग्स ने कानपुर को हराया

ये भी पढ़ें : यश गर्ग ने मेरठ के लिए आखिरी ओवर में मैच पलटा

ये भी पढ़ें : काशी रुद्रास और मेरठ मेवरिक्स के मैच से होगा यूपी टी20 लीग का आगाज

अक्षय दुबे ने 9 गेंदों पर 2 चौकों की मदद से 13 रन की पारी खेली और चोटिल होकर रिटायर्ड हर्ट हो गए। इसके बाद उतरे कप्तान रिंकू सिंह ने स्वास्तिक चिकारा के साथ मिलकर आक्रामक बल्लेबाजी का नजारा पेश किया और टीम को 8 गेंद शेष रहते ही जीत दिला दी।

स्वास्तिक चिकारा ने 24 गेंदों पर 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 44 रनों की विस्फोटक पारी खेली। वहीं कप्तान रिंकू सिंह ने ताबड़तोड़ शॉट लगाते हुए सिर्फ 7 गेंदों पर 2 चौके और 3 छक्कों से नाबाद 29 रन बनाए। गोरखपुर लायंस का कोई भी गेंदबाज मेरठ के बल्लेबाजों पर अंकुश लगाने में नाकाम रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here