कानपुर। इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे समीर रिजवी की नाबाद 91 रन की तेज तर्रार पारी की बदौलत कानपुर सुपरस्टार्स ने यूपी टी-20 लीग सीजन-4 पावर्ड बाई Vimal Elaichi और NCS के कानपुर चरण के तीसरे व लीग के 25वें मैच में नोएडा किंग्स को आठ विकेट से शिकस्त दी।
यूपी टी-20 लीग सीजन-4 पावर्ड बाई Vimal Elaichi और NCS
कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में बारिश और गीली आउटफील्ड के चलते यह मैच 12-12 ओवर का खेला गया। नोएडा किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 6 विकेट पर 128 रन बनाए। जवाब में कानपुर सुपरस्टार्स ने 10.4 ओवर मे दो विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाते हुए मैच जीत लिया।
नोएडा किंग्स को आठ विकेट से किया पराजित
मैच की औपचारिक शुरुआत उत्तर प्रदेश सरकार के खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान और कानपुर के आर्यनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अमिताभ बाजपेयी ने टॉस कराकर और पारंपरिक ढंग से घंटा बजाने की रस्म के साथ की।

इस अवसर पर यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर, उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष सचिन आनंद शुक्ला, मीडिया कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद फहीम, मीडिया संयोजक अहमद अली खान तालिब, यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के सदस्य संजीव कुमार सिंह, सोनभद्र क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अजीज अहमद सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी नोएडा के बल्लेबाजों ने तेजतर्रार अंदाज में रन जुटाए और निर्धारित ओवर में 6 विकेट पर 128 रन बनाए। टीम के कप्तान प्रशांत वीर ने 27 गेंदों पर नाबाद 50 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने तीन चौके और पांच छक्के लगाते हुए पारी के अंतिम ओवरों में तेजी से रन बटोरे।

इससे पहले टीम को शोएब सिद्दीकी और माधव कौशिक ने सधी शुरुआत दिलाई दी। शोएब सिद्दीकी ने 10 गेंदों पर दो चौके व 2 छक्के से 20 रन की पारी खेली। शोएब तीसरे ओवर में अजय कुमार की गेंद पर विकेट के पीछे अभिषेक पाण्डेय को कैच थमा बैठे। फिर नियमित अंतराल में टीम के विकेट गिरते रहे।
अगले ओवर में रवि सिंह बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। माधव कौशिक ने 11 गेंदों पर एक चौके व 4 छक्के से 31 रन की पारी खेली। कानपुर से यशोवर्धन सिंह ने तीन ओवर में 10 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। अजय कुमार को दो विकेट मिले।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए कानपुर सुपरस्टार्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही ओर सलामी बल्लेबाज आदर्श सिंह (0) दूसरी ही गेंद पर पवेलियन लौट गए। वहीं चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर प्रियांशु पाण्डेय (6) को प्रशांत वीर ने बोल्ड किया।
इसके बाद इम्पैक्ट प्लेयर के रुप में उतरे समीर रिजवी ने मोर्चा संभालते हुए आक्रामक बल्लेबाजी की। उन्होंने महज 39 गेंदों पर 11 चौके व पांच छक्के से नाबाद 91 रन की तेजतर्रार पारी खेली। उनका साथ देते हुए अभिषेक पाण्डेय ने 17 गेंदों पर एक चौके व तीन छक्के से नाबाद 31 रन बनाए। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 43 गेंदों पर 93 रन की अजेय साझेदारी करते हुए टीम की जीत आसान कर दी।

कानपुर सुपरस्टार्स ने 10.4 ओवर में दो विकेट पर 130 रन बनाते हुए मैच जीत लिया। घरेलू दर्शकों के सामने मैच जिताऊ पारी खेलने वाले समीर रिजवी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने न सिर्फ टीम को शानदार जीत दिलाई, बल्कि दबाव की स्थिति में धैर्य और सकारात्मक खेल का भी बेहतरीन उदाहरण पेश किया।
ये भी पढ़ें : 67 रन के बाद बरसे बादल, लखनऊ-मेरठ मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ा
ये भी पढ़ें : करन शर्मा के तूफानी शतक से कानपुर चरण का आगाज़, काशी की बड़ी जीत
ये भी पढ़े : करन शर्मा का शतक, अभिषेक का अर्धशतक, काशी रुद्रास ने बनाये 217 रन
ये भी पढ़ें : कानपुर में यूपी टी20 के निर्णायक दौर का आगाज, ग्रीन पार्क में 28 अगस्त से
ये भी पढ़ें : दादा का सपना, पिता का संघर्ष; अब इकाना में गूंजा हिमांशु के बल्ले का शोर
ये भी पढ़े : इकाना के ‘सुपर ड्रेनेज’ ने बचाया UPT20 का रोमांच, बारिश के बीच 22 मैच पूरे
ये भी पढ़ें : काशी रुद्रास की लगातार चौथी हार, नोएडा किंग्स की पांच विकेट से जीत
ये भी पढ़ें : यूपी टी-20 लीग का सफर इकाना में पूरा, अब कानपुर में जमेगा रंग
ये भी पढ़ें : आदर्श का शतक बेकार, निशांत के चौके से गोरखपुर की रोमांचक जीत
ये भी पढ़ें : ट्राइसाइकिल से इकाना पहुंचे रत्नेश, रोहित ने पहली मुलाकात में पूछा था- ‘आप कैसे हैं?’
ये भी पढ़ें : यूपी टी-20 लीग में हर गेंद का डिजिटल हिसाब, CricGiri संभाल रहा आधिकारिक स्कोरिंग
ये भी पढ़ें : रिंकू का आखिरी विकेट लेकर कर्ण शर्मा ने ली विदाई, गार्ड ऑफ ऑनर के बीच क्रिकेट को कहा अलविदा
ये भी पढ़ें : भुवनेश्वर-अभिनंदन की घातक गेंदबाजी, हिमांशु का अर्धशतक, लखनऊ फाल्कन्स की तीसरी जीत
ये भी पढ़ें : रिंकू के 30 रन, जीशान के तीन विकेट, मेरठ ने कानपुर को 19 रन से दी शिकस्त
ये भी पढ़ें : नमन तिवारी का ऐतिहासिक ‘सिक्सर’, नोएडा किंग्स की मुश्किल भरी जीत
ये भी पढ़ें : सैफ के तूफान से लखनऊ फाल्कन्स की जीत, दूसरे स्थान पर पहुंचा
ये भी पढ़ें : मेरठ मावेरिक्स ने लगातार छठीं जीत के साथ प्ले-ऑफ में बनाई जगह
ये भी पढ़ें : ये बच्चे हमारी उम्मीद हैं’: डॉ. संजय कपूर ने बताया भविष्य की ताकत
ये भी पढ़ें : अजीत वर्मा और अभिनंदन सिंह चमके, लखनऊ फाल्कन्स की डीएलएस से जीत
ये भी पढ़ें : आंखों में आंसू, कर्ण शर्मा ने लिया संन्यास, 25 अगस्त को खेलेंगे आखिरी मैच
ये भी पढ़ें : चिकारा के तूफानी 97 से मेरठ की लगातार पांचवीं जीत, कानपुर नौ विकेट से हारा
ये भी पढ़ें : विशाल-वासु की गेंदबाजी, आर्यन चौधरी व आर्यन जुयाल की बल्लेबाजी से गोरखपुर की बड़ी जीत
ये भी पढ़ें : 149 किमी प्रति घंटे की यॉर्कर से कार्तिक त्यागी ने उखाड़ा मिडिल स्टंप
ये भी पढ़ें : कानपुर की पहली जीत, लखनऊ फाल्कन्स को सात विकेट से हराया
ये भी पढ़ें : कार्तिक त्यागी की तूफानी गेंदबाजी, मेरठ की लगातार चौथी जीत
ये भी पढ़ें : साहब युवराज सिंह के 91 रन, काशी रुद्रास की लगातार तीसरी जीत
ये भी पढ़ें : कानपुर में 28 अगस्त से यूपी टी-20 लीग, 49 रुपये में छात्राएं देखेंगी मुकाबले
ये भी पढ़ें : साहब युवराज सिंह के 91 रन, काशी रुद्रास की लगातार तीसरी जीत
ये भी पढ़ें : 185 रन का लक्ष्य, आखिरी गेंदों में रोमांच और अनिवेश का तूफान, नोएडा किंग्स ने मारी बाजी
ये भी पढ़ें : लखनऊ के 183 रन बेकार, रिंकू के तूफान और बारिश से मेरठ ने डीएलएस से मारी बाजी
ये भी पढ़ें : करन शर्मा की नाबाद 92 रन की कप्तानी पारी, काशी रुद्रास की लगातार दूसरी जीत
ये भी पढ़ें : अभिनंदन के चार विकेट, आराध्य का अर्धशतक; लखनऊ फाल्कन्स की पहली जीत
ये भी पढ़े : चिकारा का तूफान, त्यागी की रफ्तार; मेरठ मावेरिक्स की लगातार दूसरी जीत
ये भी पढ़ें : समीर रिजवी की 71 रन की पारी पर भारी पड़े अभिषेक-करन, काशी रुद्रास की पहली जीत
ये भी पढ़ें : बारिश के बीच गौर गोरखपुर लायंस का कमाल, लखनऊ फाल्कन्स को चार विकेट से हराया
ये भी पढ़ें : बॉबी यादव-कार्तिक सिद्धू का कमाल, 57/7 से वापसी कर नोएडा किंग्स ने कानपुर को हराया
ये भी पढ़ें : यश गर्ग ने मेरठ के लिए आखिरी ओवर में मैच पलटा
ये भी पढ़ें : काशी रुद्रास और मेरठ मेवरिक्स के मैच से होगा यूपी टी20 लीग का आगाज














[…] […]
[…] […]
[…] […]
[…] […]