लखनऊ। भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को यूपी टी-20 लीग सीजन-4 में रविवार को लखनऊ फाल्कन्स बनाम नोएडा किंग्स के बीच खेले गए मैच में क्रिकेट का रोमांच उस समय और खास हो गया, जब स्टेडियम में विभिन्न स्कूलों से आए सैकड़ों युवा और उभरते क्रिकेटरों ने अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को करीब से खेलते हुए देखा।

लखनऊ फाल्कन्स की अगुवाई कर रहे अनुभवी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार और मैदान पर मौजूद रिंकू सिंह जैसे सितारों को खेलते देख इन बच्चों के चेहरों पर उत्साह साफ नजर आया। युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और उन्हें बड़े सितारों को देखने का अवसर देने के उद्देश्य से विभिन्न स्कूलों के बच्चों को मुकाबला देखने का अवसर दिया गया।
यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने इस दौरान युवा प्रशंसकों से मुलाकात की और उनके साथ समय बिताया। उन्होंने कहा कि इस उम्र में किसी बड़े खिलाड़ी को करीब से खेलते देखना बच्चों के भीतर खेल के प्रति जुनून और आगे बढ़ने की प्रेरणा पैदा करता है।

डॉ. संजय कपूर ने कहा कि ये बच्चे हमारी उम्मीद हैं, इनसे हमें उम्मीद है। ये उत्तर प्रदेश का भविष्य हैं। मैं कहना चाहूंगा कि इनकी उम्मीद हमसे है और हमारी उम्मीद इनसे है। हमारी जिम्मेदारी है कि हम इन्हें सही मंच और बेहतर अवसर उपलब्ध कराएं, ताकि ये अपनी प्रतिभा को निखारकर आगे बढ़ सकें।
भुवनेश्वर कुमार और रिंकू सिंह जैसे खिलाड़ियों को देखकर बच्चों के प्रेरित होने के सवाल पर डॉ. कपूर ने कहा कि इस उम्र में बच्चे मैदान पर दिखाई देने वाले सितारों को अपना रोल मॉडल मान लेते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि जब बच्चे किसी को रोल मॉडल बना लेते हैं तो उसकी हर गतिविधि, उसकी बातें और खेल से जुड़ी छोटी-छोटी बारीकियों तक को ध्यान से देखते हैं। वे उनसे प्रेरित होते हैं, उन्हें अपना आदर्श बनाते हैं और उसी तरह आगे बढ़ने के लिए मेहनत करते हैं।

उन्होंने कहा कि खेल के मैदान पर खिलाड़ियों का प्रदर्शन ही नहीं, बल्कि उनका अनुशासन, व्यवहार, मेहनत और खेल भावना भी युवा खिलाड़ियों के लिए सीख का माध्यम बनती है।
ऐसे आयोजनों के जरिए बच्चों को यह समझने का अवसर मिलता है कि बड़े स्तर पर सफलता हासिल करने के लिए प्रतिभा के साथ निरंतर अभ्यास, अनुशासन और समर्पण भी जरूरी है।
गौरतलब है कि युवा प्रतिभाओं को स्टेडियम तक लाने की यह पहल उत्तर प्रदेश में क्रिकेट को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
ये भी पढ़ें : अजीत वर्मा और अभिनंदन सिंह चमके, लखनऊ फाल्कन्स की डीएलएस से जीत
ये भी पढ़ें : आंखों में आंसू, कर्ण शर्मा ने लिया संन्यास, 25 अगस्त को खेलेंगे आखिरी मैच
ये भी पढ़ें : चिकारा के तूफानी 97 से मेरठ की लगातार पांचवीं जीत, कानपुर नौ विकेट से हारा
ये भी पढ़ें : विशाल-वासु की गेंदबाजी, आर्यन चौधरी व आर्यन जुयाल की बल्लेबाजी से गोरखपुर की बड़ी जीत
ये भी पढ़ें : 149 किमी प्रति घंटे की यॉर्कर से कार्तिक त्यागी ने उखाड़ा मिडिल स्टंप
ये भी पढ़ें : कानपुर की पहली जीत, लखनऊ फाल्कन्स को सात विकेट से हराया
ये भी पढ़ें : कार्तिक त्यागी की तूफानी गेंदबाजी, मेरठ की लगातार चौथी जीत
ये भी पढ़ें : साहब युवराज सिंह के 91 रन, काशी रुद्रास की लगातार तीसरी जीत
ये भी पढ़ें : कानपुर में 28 अगस्त से यूपी टी-20 लीग, 49 रुपये में छात्राएं देखेंगी मुकाबले
ये भी पढ़ें : साहब युवराज सिंह के 91 रन, काशी रुद्रास की लगातार तीसरी जीत
ये भी पढ़ें : 185 रन का लक्ष्य, आखिरी गेंदों में रोमांच और अनिवेश का तूफान, नोएडा किंग्स ने मारी बाजी
ये भी पढ़ें : लखनऊ के 183 रन बेकार, रिंकू के तूफान और बारिश से मेरठ ने डीएलएस से मारी बाजी
ये भी पढ़ें : करन शर्मा की नाबाद 92 रन की कप्तानी पारी, काशी रुद्रास की लगातार दूसरी जीत
ये भी पढ़ें : अभिनंदन के चार विकेट, आराध्य का अर्धशतक; लखनऊ फाल्कन्स की पहली जीत
ये भी पढ़े : चिकारा का तूफान, त्यागी की रफ्तार; मेरठ मावेरिक्स की लगातार दूसरी जीत
ये भी पढ़ें : समीर रिजवी की 71 रन की पारी पर भारी पड़े अभिषेक-करन, काशी रुद्रास की पहली जीत
ये भी पढ़ें : बारिश के बीच गौर गोरखपुर लायंस का कमाल, लखनऊ फाल्कन्स को चार विकेट से हराया
ये भी पढ़ें : बॉबी यादव-कार्तिक सिद्धू का कमाल, 57/7 से वापसी कर नोएडा किंग्स ने कानपुर को हराया
ये भी पढ़ें : यश गर्ग ने मेरठ के लिए आखिरी ओवर में मैच पलटा
ये भी पढ़ें : काशी रुद्रास और मेरठ मेवरिक्स के मैच से होगा यूपी टी20 लीग का आगाज
यूपी टी-20 लीग के जरिए प्रदेश के उभरते हुए युवा खिलाड़ियों को जहां प्रतिस्पर्धी क्रिकेट का मंच मिल रहा है, वहीं स्कूलों के बच्चों को अनुभवी और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को करीब से देखने और उनसे प्रेरणा लेने का अवसर भी मिल रहा है।
यूपी टी-20 लीग ने उत्तर प्रदेश के क्रिकेट को व्यापक पहचान दिलाने के साथ लखनऊ और कानपुर जैसे प्रमुख शहरों में मुकाबलों के माध्यम से दर्शकों तक पहुंच बनाई है।
इसके मुकाबलों का प्रसारण देश-विदेश में किया जा रहा है, जबकि हिंदी और भोजपुरी कमेंट्री के माध्यम से लीग ने प्रदेश की स्थानीय भाषा और संस्कृति से भी अपना जुड़ाव मजबूत किया है।
यूपी टी-20 लीग का यह प्रयास केवल क्रिकेट मुकाबलों तक सीमित नहीं है, बल्कि मैदान पर मौजूद सितारों और स्टेडियम में बैठे भविष्य के खिलाड़ियों के बीच एक प्रेरणादायी सेतु भी तैयार कर रहा है। आज दर्शक दीर्घा में बैठे यही बच्चे आने वाले वर्षों में उत्तर प्रदेश के क्रिकेट का चेहरा बनें, यही इस पहल की सबसे बड़ी सफलता होगी।














[…] […]