आंखों में आंसू, कर्ण शर्मा ने लिया संन्यास, 25 अगस्त को खेलेंगे आखिरी मैच

0
49

लखनऊ। भावुक नजर आए और आंखों में छलकते आंसुओं को रोकते हुए भारतीय क्रिकेट के अनुभवी लेग स्पिनर कर्ण शर्मा ने सभी प्रारूपों की प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी।

38 वर्षीय कर्ण ने यूपी टी-20 लीग सीजन-4 में कानपुर सुपरस्टार्स की मेरठ मावेरिक्स के हाथों नौ विकेट से हार के बाद यह ऐलान किया।

उन्होंने पुष्टि की कि मंगलवार, 25 अगस्त को मेरठ के खिलाफ होने वाला मुकाबला उनके पेशेवर क्रिकेट करियर का आखिरी मैच होगा। कर्ण शर्मा ने यूपी टी-20 लीग के महत्व और अपने लंबे क्रिकेट सफर के अंतिम पड़ाव पर पहुंचने को लेकर भावुकता के साथ बात की।

उन्होंने कहा, “यूपी टी-20 लीग वास्तव में बहुत अच्छी पहल है। मेरे और दूसरे खिलाड़ियों के लिए यह अच्छा अवसर है। मेरा संदेश यही है कि अब मैं संन्यास लेना चाहता हूं।

मंगलवार को अपना आखिरी मैच खेलूंगा और इसके बाद सभी प्रारूपों से संन्यास ले लूंगा।” जब उनसे आखिरी संदेश के बारे में पूछा गया तो अनुभवी स्पिनर ने अपने क्रिकेट करियर को संवारने में योगदान देने वाले संस्थानों और लोगों के प्रति आभार जताया।

उन्होंने कहा, “जिन लोगों ने मेरा साथ दिया, मैं उन सभी को धन्यवाद कहना चाहता हूं। मेरा परिवार, बीसीसीआई, रेलवे, यूपीसीए, आंध्र और वे सभी लोग जिन्होंने इस सफर में मेरा साथ दिया, मैं उनका बेहद आभारी हूं। इसके बाद मैं कोचिंग और इससे जुड़ी अन्य जिम्मेदारियों के लिए उपलब्ध रहूंगा।”

उत्तर प्रदेश के मेरठ में जन्मे कर्ण शर्मा ने यूपीसीए की प्रणाली से अपने क्रिकेट सफर की शुरुआत की और अंडर-14 स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व किया। इसके बाद उन्होंने रेलवे के लिए घरेलू क्रिकेट में अपनी पहचान बनाई।

2007 में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण करने वाले कर्ण ने 2012-13 सत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिर्फ तीन रणजी ट्रॉफी मैचों में 19.04 की औसत से 21 विकेट चटकाए। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें बीसीसीआई के सर्वश्रेष्ठ अंडर-25 क्रिकेटर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

प्रवीण कुमार और भुवनेश्वर कुमार के बाद कर्ण शर्मा मेरठ से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान बनाने वाले तीसरे क्रिकेटर बने। 2014 की आईपीएल नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 3.75 करोड़ रुपये में खरीदा।

उस समय वह सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बने थे। लगातार अच्छे प्रदर्शन के बाद उन्हें भारतीय टीम में जगह मिली और उन्होंने भारत के लिए एक टेस्ट, दो वनडे और एक टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला।

कर्ण शर्मा के नाम 97 प्रथम श्रेणी मैचों में 270 विकेट, 123 लिस्ट-ए मैचों में 153 विकेट और 191 टी-20 मुकाबलों में 168 विकेट दर्ज हैं। हालांकि उनकी सबसे बड़ी पहचान इंडियन प्रीमियर लीग से बनी। आईपीएल में उन्हें अक्सर टीमों के लिए ‘लकी चार्म’ के तौर पर भी याद किया जाता है। कर्ण ने चार बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया।

ये भी पढ़ें : चिकारा के तूफानी 97 से मेरठ की लगातार पांचवीं जीत, कानपुर नौ विकेट से हारा

ये भी पढ़ें : विशाल-वासु की गेंदबाजी, आर्यन चौधरी व आर्यन जुयाल की बल्लेबाजी से गोरखपुर की बड़ी जीत

ये भी पढ़ें : 149 किमी प्रति घंटे की यॉर्कर से कार्तिक त्यागी ने उखाड़ा मिडिल स्टंप

ये भी पढ़ें : कानपुर की पहली जीत, लखनऊ फाल्कन्स को सात विकेट से हराया

ये भी पढ़ें : कार्तिक त्यागी की तूफानी गेंदबाजी, मेरठ की लगातार चौथी जीत

ये भी पढ़ें : साहब युवराज सिंह के 91 रन, काशी रुद्रास की लगातार तीसरी जीत

ये भी पढ़ें : कानपुर में 28 अगस्त से यूपी टी-20 लीग, 49 रुपये में छात्राएं देखेंगी मुकाबले

ये भी पढ़ें : साहब युवराज सिंह के 91 रन, काशी रुद्रास की लगातार तीसरी जीत

ये भी पढ़ें : 185 रन का लक्ष्य, आखिरी गेंदों में रोमांच और अनिवेश का तूफान, नोएडा किंग्स ने मारी बाजी

ये भी पढ़ें : लखनऊ के 183 रन बेकार, रिंकू के तूफान और बारिश से मेरठ ने डीएलएस से मारी बाजी

ये भी पढ़ें : करन शर्मा की नाबाद 92 रन की कप्तानी पारी, काशी रुद्रास की लगातार दूसरी जीत

ये भी पढ़ें : अभिनंदन के चार विकेट, आराध्य का अर्धशतक; लखनऊ फाल्कन्स की पहली जीत

ये भी पढ़े : चिकारा का तूफान, त्यागी की रफ्तार; मेरठ मावेरिक्स की लगातार दूसरी जीत

ये भी पढ़ें : समीर रिजवी की 71 रन की पारी पर भारी पड़े अभिषेक-करन, काशी रुद्रास की पहली जीत

ये भी पढ़ें : बारिश के बीच गौर गोरखपुर लायंस का कमाल, लखनऊ फाल्कन्स को चार विकेट से हराया

ये भी पढ़ें : बॉबी यादव-कार्तिक सिद्धू का कमाल, 57/7 से वापसी कर नोएडा किंग्स ने कानपुर को हराया

ये भी पढ़ें : यश गर्ग ने मेरठ के लिए आखिरी ओवर में मैच पलटा

ये भी पढ़ें : काशी रुद्रास और मेरठ मेवरिक्स के मैच से होगा यूपी टी20 लीग का आगाज

उनके नाम लगातार तीन अलग-अलग फ्रेंचाइजी के साथ तीन वर्षों में खिताब जीतने की दुर्लभ उपलब्धि भी है। उन्होंने 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद, 2017 में मुंबई इंडियंस और 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खिताब जीता। इसके बाद 2021 में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के साथ चौथी बार आईपीएल ट्रॉफी उठाई।

टी-20 क्रिकेट में उनकी उपयोगिता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यूपी टी-20 लीग 2026 की नीलामी में कानपुर सुपरस्टार्स ने उन्हें 23 लाख रुपये में खरीदा।

वह लगातार दूसरे सत्र में लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। कर्ण के संन्यास की घोषणा के बाद मेरठ मावेरिक्स के कप्तान और भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर रिंकू सिंह ने उनके लंबे योगदान को याद करते हुए शुभकामनाएं दीं।

रिंकू सिंह ने कहा, “भैया का करियर शानदार रहा है। उन्होंने फ्रेंचाइजी टीमों और भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन किया। मैं उनके भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।” मेरठ मावेरिक्स के युवा सलामी बल्लेबाज स्वास्तिक चिकारा ने भी कर्ण के साथ मैदान साझा करने को अपने लिए खास अनुभव बताया।

चिकारा ने कहा, “कर्ण भैया का करियर शानदार रहा है। वह सभी के लिए बहुत लकी रहे हैं और उन्होंने जिस भी टीम के लिए खेला, वह टीम चैंपियन बनी। वह बहुत अच्छे इंसान हैं और उन्होंने शानदार क्रिकेट खेला है। उन्होंने भारत के लिए खेला और बहुत कुछ हासिल किया। मैं खुश हूं कि आज उनके संन्यास के इस पल को अपनी आंखों के सामने देख सका।

इतने बड़े खिलाड़ी के साथ खेलना मेरे लिए बहुत खास अनुभव है। इसके लिए मैं उनका धन्यवाद करना चाहता हूं। सच कहूं तो इससे ज्यादा कहने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं।”

अब कर्ण शर्मा मंगलवार, 25 अगस्त को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में अपने करियर का आखिरी मुकाबला खेलेंगे। इसके साथ ही लगभग दो दशक लंबे उनके क्रिकेट सफर का एक यादगार अध्याय समाप्त हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here