आदर्श का शतक बेकार, निशांत के चौके से गोरखपुर की रोमांचक जीत

7
167

लखनऊ। मैन ऑफ द मैच आदर्श सिंह (नाबाद 101) के सीजन के पहले शतक के बावजूद कानपुर सुपरस्टार्स को यूपी टी-20 लीग सीजन-4 पावर्ड बाई Vimal Elaichi और NCS के मैच में गौर गोरखपुर लायंस के हाथों तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

यूपी टी-20 लीग सीजन-4 पावर्ड बाई Vimal Elaichi और NCS

आदर्श सिंह की शानदार पारी की बदौलत कानपुर सुपरस्टार्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15.4 ओवर में दो विकेट पर 150 रन बनाए।

बारिश के कारण मैच बाधित होने के बाद डकवर्थ-लुईस पद्धति से गौर गोरखपुर लायंस को 10 ओवर में 121 रन का संशोधित लक्ष्य मिला, जिसे गोरखपुर ने 9.4 ओवर में सात विकेट खोकर निशांत कुशवाहा के विजयी चौके से 124 रन बनाते हुए हासिल कर लिया और तीन विकेट से जीत अपने नाम की।

कानपुर सुपरस्टार्स को तीन विकेट से दी शिकस्त

भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में गौर गोरखपुर लायंस ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कानपुर सुपरस्टार्स को आदर्श सिंह व प्रियांशु पांडेय की सलामी जोड़ी ने बेहतरीन शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 63 रन की साझेदारी की।

प्रियांशु पांडेय ने 16 गेंदों पर दो चौके व दो छक्कों की मदद से 24 रन बनाए। उन्हें सातवें ओवर की पहली गेंद पर शिवम शर्मा ने अपनी ही गेंद पर कैच लपककर पवेलियन वापस भेजा।

 

इसके बाद कप्तान समीर रिजवी (13 रन, 20 गेंद) ने आदर्श सिंह का साथ दिया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी कर कानपुर की पारी को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। समीर को 15वें ओवर की पहली गेंद पर विशाल निषाद की गेंद पर निशांत कुशवाहा ने कैच किया।

इसके बाद आदर्श सिंह ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 54 गेंदों पर 101 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें तीन चौके और नौ छक्के शामिल रहे।

आदर्श की शतकीय पारी की बदौलत कानपुर सुपरस्टार्स ने 15.4 ओवर में दो विकेट पर 150 रन बना लिए। इसके बाद बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा और कानपुर की पारी इसी स्कोर पर समाप्त हुई।

ये भी पढ़ें: ट्राइसाइकिल से इकाना पहुंचे रत्नेश, रोहित ने पहली मुलाकात में पूछा था- ‘आप कैसे हैं?’

ये भी पढ़ें : यूपी टी-20 लीग में हर गेंद का डिजिटल हिसाब, CricGiri संभाल रहा आधिकारिक स्कोरिंग

ये भी पढ़ें :  रिंकू का आखिरी विकेट लेकर कर्ण शर्मा ने ली विदाई, गार्ड ऑफ ऑनर के बीच क्रिकेट को कहा अलविदा

ये भी पढ़ें : भुवनेश्वर-अभिनंदन की घातक गेंदबाजी, हिमांशु का अर्धशतक, लखनऊ फाल्कन्स की तीसरी जीत

ये भी पढ़ें : रिंकू के 30 रन, जीशान के तीन विकेट, मेरठ ने कानपुर को 19 रन से दी शिकस्त

ये भी पढ़ें : नमन तिवारी का ऐतिहासिक ‘सिक्सर’, नोएडा किंग्स की मुश्किल भरी जीत

ये भी पढ़ें : सैफ के तूफान से लखनऊ फाल्कन्स की जीत, दूसरे स्थान पर पहुंचा

ये भी पढ़ें : मेरठ मावेरिक्स ने लगातार छठीं जीत के साथ प्ले-ऑफ में बनाई जगह

ये भी पढ़ें : ये बच्चे हमारी उम्मीद हैं’: डॉ. संजय कपूर ने बताया भविष्य की ताकत

ये भी पढ़ें : अजीत वर्मा और अभिनंदन सिंह चमके, लखनऊ फाल्कन्स की डीएलएस से जीत

ये भी पढ़ें : आंखों में आंसू, कर्ण शर्मा ने लिया संन्यास, 25 अगस्त को खेलेंगे आखिरी मैच

ये भी पढ़ें : चिकारा के तूफानी 97 से मेरठ की लगातार पांचवीं जीत, कानपुर नौ विकेट से हारा

ये भी पढ़ें : विशाल-वासु की गेंदबाजी, आर्यन चौधरी व आर्यन जुयाल की बल्लेबाजी से गोरखपुर की बड़ी जीत

ये भी पढ़ें : 149 किमी प्रति घंटे की यॉर्कर से कार्तिक त्यागी ने उखाड़ा मिडिल स्टंप

ये भी पढ़ें : कानपुर की पहली जीत, लखनऊ फाल्कन्स को सात विकेट से हराया

ये भी पढ़ें : कार्तिक त्यागी की तूफानी गेंदबाजी, मेरठ की लगातार चौथी जीत

ये भी पढ़ें : साहब युवराज सिंह के 91 रन, काशी रुद्रास की लगातार तीसरी जीत

ये भी पढ़ें : कानपुर में 28 अगस्त से यूपी टी-20 लीग, 49 रुपये में छात्राएं देखेंगी मुकाबले

ये भी पढ़ें : साहब युवराज सिंह के 91 रन, काशी रुद्रास की लगातार तीसरी जीत

ये भी पढ़ें : 185 रन का लक्ष्य, आखिरी गेंदों में रोमांच और अनिवेश का तूफान, नोएडा किंग्स ने मारी बाजी

ये भी पढ़ें : लखनऊ के 183 रन बेकार, रिंकू के तूफान और बारिश से मेरठ ने डीएलएस से मारी बाजी

ये भी पढ़ें : करन शर्मा की नाबाद 92 रन की कप्तानी पारी, काशी रुद्रास की लगातार दूसरी जीत

ये भी पढ़ें : अभिनंदन के चार विकेट, आराध्य का अर्धशतक; लखनऊ फाल्कन्स की पहली जीत

ये भी पढ़े : चिकारा का तूफान, त्यागी की रफ्तार; मेरठ मावेरिक्स की लगातार दूसरी जीत

ये भी पढ़ें : समीर रिजवी की 71 रन की पारी पर भारी पड़े अभिषेक-करन, काशी रुद्रास की पहली जीत

ये भी पढ़ें : बारिश के बीच गौर गोरखपुर लायंस का कमाल, लखनऊ फाल्कन्स को चार विकेट से हराया

ये भी पढ़ें : बॉबी यादव-कार्तिक सिद्धू का कमाल, 57/7 से वापसी कर नोएडा किंग्स ने कानपुर को हराया

ये भी पढ़ें : यश गर्ग ने मेरठ के लिए आखिरी ओवर में मैच पलटा

ये भी पढ़ें : काशी रुद्रास और मेरठ मेवरिक्स के मैच से होगा यूपी टी20 लीग का आगाज

बारिश के बाद डकवर्थ-लुईस पद्धति से गौर गोरखपुर लायंस को 10 ओवर में 121 रन बनाने का संशोधित लक्ष्य मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोरखपुर की शुरुआत तेज रही,

लेकिन उसके विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे। अभय प्रताप सिंह ने 17 गेंदों पर 33 रन की तेज पारी खेली। आर्यन चौधरी ने चार गेंदों पर 14 रन और आर्यन जुयाल ने चार गेंदों पर 14 रन बनाए। सिद्धार्थ यादव एक रन बनाकर आउट हुए। इसके चलते गोरखपुर ने 4.1 ओवर में 59 रन पर अपने तीन विकेट गंवा दिए।

इसके बाद प्रिंस यादव ने 13 और हरदीप सिंह ने 10 रन बनाकर टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाने में योगदान दिया। शिवम शर्मा छह रन बनाकर दसवें ओवर की तीसरी गेंद पर आउट हुए। इसके बाद कानपुर के गेंदबाजों ने लगातार दो गेंदें वाइड फेंकी, जिससे गोरखपुर की जीत महज औपचारिकता भर रह गयी।

हालांकि एक छोर पर निशांत कुशवाहा ने शानदार बल्लेबाजी जारी रखी। उन्होंने महज 10 गेंदों पर एक चौके और दो गगनचुंबी छक्कों की मदद से नाबाद 25 रन की रोमांचक पारी खेली और विजयी चौका जड़ते हुए टीम की झोली में जीत डाल दी।

गोरखपुर लायंस ने 9.4 ओवर में सात विकेट पर 124 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस तरह आदर्श सिंह की शानदार शतकीय पारी के बावजूद कानपुर सुपरस्टार्स को हार का सामना करना पड़ा।

7 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here