अजीत वर्मा और अभिनंदन सिंह चमके, लखनऊ फाल्कन्स की डीएलएस से जीत

1
69

लखनऊ। अजीत वर्मा (2 विकेट, 59 रन) के शानदार हरफनमौला प्रदर्शन व अभिनंदन सिंह (4/32) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत लखनऊ फाल्कन्स ने यूपी टी-20 लीग सीजन-4 पावर्ड बाई Vimal Elaichi और NCS में नोएडा किंग्स को डकवर्थ-लुईस-स्टर्न (डीएलएस) पद्धति से 12 रन से हराया।

यूपी टी-20 लीग सीजन-4 पावर्ड बाई Vimal Elaichi और NCS

भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को खेले गए दिन के पहले मैच की औपचारिक शुरुआत अवनीश अवस्थी (सलाहकार, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश) ने पारंपरिक ढंग से घंटा बजाने की रस्म के साथ की।

इस अवसर पर अवनीश अवस्थी ने कहा कि यूपी टी-20 लीग ने उत्तर प्रदेश में क्रिकेट को एक मजबूत मंच देने के साथ ही प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का महत्वपूर्ण अवसर उपलब्ध कराया है। लीग की बढ़ती लोकप्रियता इस बात का संकेत है कि प्रदेश में क्रिकेट को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है।

यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने कहा कि लीग का उद्देश्य केवल प्रतिस्पर्धी क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे उत्तर प्रदेश में क्रिकेट के पूरे इकोसिस्टम को मजबूत करना है।

मैच में लखनऊ फाल्कन्स के कप्तान भुवनेश्वर कुमार ने टॉस जीतकर नोएडा किंग्स को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने खुद गेंदबाजी की शुरुआत करते हुए मेडन ओवर डालकर नोएडा किंग्स पर शुरुआती दबाव बना दिया। वहीं तेज गेंदबाज अभिनंदन सिंह के आगे नोएडा का मध्यक्रम टिक नहीं सका।

हालांकि, नोएडा किंग्स के सलामी बल्लेबाज शोएब सिद्दीकी ने धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी करते हुए 39 गेंदों पर 48 रन बनाकर पारी को संभालने की कोशिश की। इसके बाद लखनऊ के गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट चटकाते हुए नोएडा के मध्यक्रम पर दबाव बना दिया और उसकी पारी लड़खड़ा गई।

लखनऊ फाल्कन्स से अभिनंदन सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 32 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। इस प्रदर्शन के साथ अभिनंदन लीग में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में फिर शीर्ष पर पहुंच गए। उनके नाम पांच मैचों में 13 विकेट हो गए और उन्होंने दोबारा पर्पल कैप हासिल कर ली। अजीत वर्मा ने भी दो विकेट लेकर उनका अच्छा साथ दिया। एक समय नोएडा किंग्स का स्कोर 127 रन पर आठ विकेट था।

नोएडा किंग्स से मध्यक्रम में बाएं हाथ के इस बल्लेबाज प्रशांत वीर ने एक छोर से आक्रामक रुख अपनाते हुए महज़ 30 गेंदों पर 4 चौकों और 5 गगनचुंबी छक्कों की मदद से नाबाद 59 रन की तेज तर्रार अर्धशतकीय पारी खेली। उनकी इस तूफानी पारी की बदौलत नोएडा किंग्स ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 156 रन का स्कोर खड़ा किया।

ये भी पढ़ें : आंखों में आंसू, कर्ण शर्मा ने लिया संन्यास, 25 अगस्त को खेलेंगे आखिरी मैच

ये भी पढ़ें : चिकारा के तूफानी 97 से मेरठ की लगातार पांचवीं जीत, कानपुर नौ विकेट से हारा

ये भी पढ़ें : विशाल-वासु की गेंदबाजी, आर्यन चौधरी व आर्यन जुयाल की बल्लेबाजी से गोरखपुर की बड़ी जीत

ये भी पढ़ें : 149 किमी प्रति घंटे की यॉर्कर से कार्तिक त्यागी ने उखाड़ा मिडिल स्टंप

ये भी पढ़ें : कानपुर की पहली जीत, लखनऊ फाल्कन्स को सात विकेट से हराया

ये भी पढ़ें : कार्तिक त्यागी की तूफानी गेंदबाजी, मेरठ की लगातार चौथी जीत

ये भी पढ़ें : साहब युवराज सिंह के 91 रन, काशी रुद्रास की लगातार तीसरी जीत

ये भी पढ़ें : कानपुर में 28 अगस्त से यूपी टी-20 लीग, 49 रुपये में छात्राएं देखेंगी मुकाबले

ये भी पढ़ें : साहब युवराज सिंह के 91 रन, काशी रुद्रास की लगातार तीसरी जीत

ये भी पढ़ें : 185 रन का लक्ष्य, आखिरी गेंदों में रोमांच और अनिवेश का तूफान, नोएडा किंग्स ने मारी बाजी

ये भी पढ़ें : लखनऊ के 183 रन बेकार, रिंकू के तूफान और बारिश से मेरठ ने डीएलएस से मारी बाजी

ये भी पढ़ें : करन शर्मा की नाबाद 92 रन की कप्तानी पारी, काशी रुद्रास की लगातार दूसरी जीत

ये भी पढ़ें : अभिनंदन के चार विकेट, आराध्य का अर्धशतक; लखनऊ फाल्कन्स की पहली जीत

ये भी पढ़े : चिकारा का तूफान, त्यागी की रफ्तार; मेरठ मावेरिक्स की लगातार दूसरी जीत

ये भी पढ़ें : समीर रिजवी की 71 रन की पारी पर भारी पड़े अभिषेक-करन, काशी रुद्रास की पहली जीत

ये भी पढ़ें : बारिश के बीच गौर गोरखपुर लायंस का कमाल, लखनऊ फाल्कन्स को चार विकेट से हराया

ये भी पढ़ें : बॉबी यादव-कार्तिक सिद्धू का कमाल, 57/7 से वापसी कर नोएडा किंग्स ने कानपुर को हराया

ये भी पढ़ें : यश गर्ग ने मेरठ के लिए आखिरी ओवर में मैच पलटा

ये भी पढ़ें : काशी रुद्रास और मेरठ मेवरिक्स के मैच से होगा यूपी टी20 लीग का आगाज

157 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ फाल्कन्स की शुरुआत बेहद खराब रही। तेज गेंदबाज नमन तिवारी ने नई गेंद से शुरुआती झटके देते हुए सलामी बल्लेबाज मोहम्मद सैफ और हिमांशु सिंह को पवेलियन भेज दिया। इसके बाद प्रियम गर्ग रन आउट हो गए, जिससे लखनऊ का स्कोर 32 रन पर तीन विकेट हो गया।

ऐसे मुश्किल समय में अजीत वर्मा ने मोर्चा संभाला और विप्रज निगम के साथ मिलकर 61 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। गेंद से प्रभाव छोड़ने के बाद बल्ले से भी अजीत ने शानदार जिम्मेदारी निभाई और 43 गेंदों पर चार चौके व तीन छक्के से 59 रन की बेहतरीन पारी खेलकर लखनऊ की जीत की उम्मीदों को मजबूत किया।

लखनऊ की टीम लक्ष्य के करीब पहुंच चुकी थी और उसे अंतिम 15 गेंदों में जीत के लिए केवल 13 रन की जरूरत थी, तभी तेज बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा। इसके बाद दोबारा मुकाबला शुरू नहीं हो सका और डीएलएस पद्धति के आधार पर लखनऊ फाल्कन्स को 12 रन से विजेता घोषित किया गया। इस जीत के साथ लखनऊ ने यूपी टी-20 लीग सीजन-4 में अपनी दूसरी जीत दर्ज की।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here