लखनऊ। विशाल निषाद (4/19) व वासु वत्स (4/16) की उम्दा गेंदबाजी के बाद आर्यन चौधरी (नाबाद 68) व कप्तान आर्यन जुयाल (43) की शानदार पारियों की बदौलत गौर गोरखपुर लायंस ने यूपी टी-20 लीग सीजन-4 पावर्ड बाई Vimal Elaichi और NCS में शनिवार को खेले गए पहले मैच काशी रुद्रास को आठ विकेट से पराजित किया। गोरखपुर की यह दूसरी जीत है, जबकि काशी की लगातार चार जीत के बाद हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार विशाल निषाद को मिला।
यूपी टी-20 लीग सीजन-4 पावर्ड बाई Vimal Elaichi और NCS
भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार को खेले गए मैच में काशी रुद्रास ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 138 रन बनाए। जवाब में गौर गोरखपुर लायंस ने 14.4 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाते हुए जीत अपनी झोली में डाल ली।
काशी रुद्रास को आठ विकेट से दी करारी शिकस्त
मैच की औपचारिक शुरुआत उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण एवं पंचायती राज मंत्री ओपी राजभर ने पारंपरिक ढंग से घंटा बजाने की रस्म के साथ की। ओपी राजभर ने कहा कि यूपी टी-20 लीग ने उत्तर प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए शानदार मंच उपलब्ध कराया है।

इस तरह के आयोजनों से प्रदेश में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। खिलाड़ियों को अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर बड़े स्तर तक पहुंचने के लिए ऐसे मंचों का भरपूर लाभ उठाना चाहिए।

यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने कहा कि यूपी टी-20 लीग लगातार नए आयाम हासिल कर रही है। खिलाड़ियों को बेहतर मंच देने के साथ-साथ लीग का उद्देश्य उत्तर प्रदेश की क्रिकेट प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की अंपायरिंग व स्कोरिंग कमेटी के चेयरमैन मनोज पुंडीर व पूर्व भारतीय क्रिकेटर पीयूष चावला भी मौजूद थे।
औपचारिक शुरुआत के बाद गौर गोरखपुर लायंस के कप्तान आर्यन जुयाल ने टॉस जीतकर काशी रुद्रास को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी काशी रुद्रास की शुरुआत बेहद धीमी रही।

सलामी बल्लेबाज अभिषेक गोस्वामी (11) चौथे ओवर में वासु वत्स का शिकार बने जिनका कैच तीरथ सिंह ने लपका। हालांकि उनके जोड़ीदार साहब युवराज सिंह ने एक छोर से पारी को संभाला और 34 गेंदों पर 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से 43 रन की सर्वाधिक पारी खेली।

हालांकि फिर विशाल निषाद ने अपनी फिरकी गेंदबाजी का कमाल दिखाते हुए ने कप्तान करन शर्मा (17) को 11वें ओवर, साहब युवराज सिंह (43) व शुभम चौबे (4) को 13वें ओवर और विजय यादव (1) को 15वें ओवर में आउट कर काशी के मध्यक्रम को तहस-नहस कर दिया।
फिर उपेन्द्र यादव (20) को वासु वत्स की गेंद पर अभय प्रताप सिंह ने पवेलियन भेजा। वासु वत्स ने 19वें ओवर में सिद्धार्थ जैन (6) और कार्तिक यादव (0) को लगातार गेंदों पर आउट किया, जबकि तीरथ सिंह ने आखिरी ओवर में अटल बिहारी राय (0) का विकेट लिया।

काशी की ओर से आखिरी ओवरों में अर्नव बलियान ने 16 गेंदों पर 1 चौका और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 27 रन बनाए जिससे काशी रुद्रास ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 138 रन बनाए। गौर गोरखपुर लायंस की ओर से विशाल निषाद ने 4 ओवर में 19 रन देकर 4 विकेट झटके। वासु वत्स ने भी बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में 14 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए।
जवाब में गौर गोरखपुर लायंस ने लक्ष्य का पीछा करते हुए सधी शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज अभय प्रताप सिंह ने 11 गेंदों पर दो चौके व दो छक्के की मदद से आक्रामक 24 रन बनाए। हालांकि अभय प्रताप सिंह (24) को तीसरे ओवर में विजय यादव ने आउट करते हुए काशी को पहली सफलता दिलाई। उस समय गोरखपुर का स्कोर 41 रन था।

इसके बाद आर्यन चौधरी और कप्तान आर्यन जुयाल ने दूसरे विकेट के लिए 97 रन की मजबूत साझेदारी से मैच को काशी की पकड़ से पूरी तरह बाहर कर दिया। आर्यन चौधरी ने 44 गेंदों पर 3 चौके और 7 गगनचुंबी छक्कों की मदद से नाबाद 68 रन बनाए। कप्तान आर्यन जुयाल ने भी संयम भरी पारी खेलते हुए हुए 32 गेंदों पर 2 चौके और 2 छक्कों से 43 रन की पारी खेली।

गोरखपुर 15वें ओवर में जीत से में जीत से महज एक रन दूर था तभी सुनील कुमार की गेंद पर कप्तान आर्यन जुयाल सबस्टीट्यूट मोहम्मद शारीम को कैच थमा बैठे।
ये भी पढ़ें : 149 किमी प्रति घंटे की यॉर्कर से कार्तिक त्यागी ने उखाड़ा मिडिल स्टंप
ये भी पढ़ें : कानपुर की पहली जीत, लखनऊ फाल्कन्स को सात विकेट से हराया
ये भी पढ़ें : कार्तिक त्यागी की तूफानी गेंदबाजी, मेरठ की लगातार चौथी जीत
ये भी पढ़ें : साहब युवराज सिंह के 91 रन, काशी रुद्रास की लगातार तीसरी जीत
ये भी पढ़ें : कानपुर में 28 अगस्त से यूपी टी-20 लीग, 49 रुपये में छात्राएं देखेंगी मुकाबले
ये भी पढ़ें : साहब युवराज सिंह के 91 रन, काशी रुद्रास की लगातार तीसरी जीत
ये भी पढ़ें : 185 रन का लक्ष्य, आखिरी गेंदों में रोमांच और अनिवेश का तूफान, नोएडा किंग्स ने मारी बाजी
ये भी पढ़ें : लखनऊ के 183 रन बेकार, रिंकू के तूफान और बारिश से मेरठ ने डीएलएस से मारी बाजी
ये भी पढ़ें : करन शर्मा की नाबाद 92 रन की कप्तानी पारी, काशी रुद्रास की लगातार दूसरी जीत
ये भी पढ़ें : अभिनंदन के चार विकेट, आराध्य का अर्धशतक; लखनऊ फाल्कन्स की पहली जीत
ये भी पढ़े : चिकारा का तूफान, त्यागी की रफ्तार; मेरठ मावेरिक्स की लगातार दूसरी जीत
ये भी पढ़ें : समीर रिजवी की 71 रन की पारी पर भारी पड़े अभिषेक-करन, काशी रुद्रास की पहली जीत
ये भी पढ़ें : बारिश के बीच गौर गोरखपुर लायंस का कमाल, लखनऊ फाल्कन्स को चार विकेट से हराया
ये भी पढ़ें : बॉबी यादव-कार्तिक सिद्धू का कमाल, 57/7 से वापसी कर नोएडा किंग्स ने कानपुर को हराया
ये भी पढ़ें : यश गर्ग ने मेरठ के लिए आखिरी ओवर में मैच पलटा
ये भी पढ़ें : काशी रुद्रास और मेरठ मेवरिक्स के मैच से होगा यूपी टी20 लीग का आगाज
फिर अगली ही गेंद पर सिद्धार्थ यादव ने एक रन बनाकर टीम को जीत दिला दी। काशी रुद्रास की ओर से विजय यादव व सुनील कुमार ने एक-एक विकेट लिए जबकि बाकी गेंदबाज काफी महंगे साबित हुए।
करन शर्मा 1500 से अधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज
करन शर्मा लीग में 1500 से अधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने आज 17 रन बनाकर 1505 रन पूरे कर लिए। उन्होंने अपनी यह उपलब्धि 40 मैचों में 12 अर्धशतक व दो शतक जड़ते हुए हासिल की।
हालांकि 1500 से अधिक रन बनाने के मामले में कानपुर के कप्तान समीर रिजवी शीर्ष पर हैं, जिन्होंने एक दिन पहले 1563 रन पूरे किए। समीर ने 37 मैचों में 11 अर्धशतक व दो शतक पूरे पूरे करते हुए यह उपलब्धि हासिल की।














[…] […]
[…] […]
[…] […]
[…] […]
[…] […]
[…] […]
[…] […]
[…] […]
[…] […]
[…] […]
[…] […]