लखनऊ। एसडीएस टेनिस अकादमी में आयोजित आइटा चैंपियनशिप सीरीज अंडर-16 टेनिस टूर्नामेंट के क्वालीफाइंग मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश के साथ उत्तराखंड और राजस्थान के खिलाड़ियों ने भी कोर्ट पर दमखम दिखाया। क्वालीफाइंग दौर में मुकाबले कड़े रहे, जबकि कुछ खिलाड़ियों ने एकतरफा जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह बनाई।
क्वालीफाइंग मुकाबलों में रिषांत जायसवाल ने फहद अहमद को 9-1 से हराकर प्रभावशाली जीत दर्ज की। वहीं अवि अग्रवाल ने आरव के खिलाफ वॉकओवर के जरिए मुकाबला अपने नाम किया।
हरिस खान ने विशेष शुक्ला को 9-3 से शिकस्त दी, जबकि पविथ सिंह ने नारायण अंश अग्रवाल को 9-2 से हराया। अनय श्रीवास्तव ने अवि सक्सेना को 9-3 से मात देकर अगले दौर में प्रवेश किया।
उत्तराखंड के अश्विन चौहान ने उत्तर प्रदेश के अर्णव श्रीवास्तव को 9-4 से हराकर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। शौर्य सिंह ने हेशाम कबीर को एकतरफा मुकाबले में 9-0 से पराजित किया। वहीं राजस्थान के यदुराज भिनाई ने उत्तर प्रदेश के अस्विक को 9-4 से हराकर क्वालीफाइंग दौर में जीत हासिल की।
ये भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश के कराटे खिलाड़ियों ने 42 स्वर्ण के साथ जीती ओवरऑल ट्रॉफी













