भुवनेश्वर-अभिनंदन की घातक गेंदबाजी, हिमांशु का अर्धशतक, लखनऊ फाल्कन्स की तीसरी जीत

5
119

लखनऊ। मैन ऑफ द मैच भुवनेश्वर कुमार (3 /20) और अभिनंदन सिंह (3/16) की शानदार गेंदबाजी के बाद हिमांशु सिंह (64) के अर्धशतक की बदौलत लखनऊ फाल्कन्स ने यूपी टी-20 लीग सीजन-4 पावर्ड बाई Vimal Elaichi और NCS के मैच में काशी रुद्रास को 6 विकेट से हरा दिया।

काशी रुद्रास को 6 विकेट से दी शिकस्त

इस जीत के साथ लखनऊ फाल्कन्स ने लगातार तीसरी जीत अपने नाम की और काशी रुद्रास को लगातार दूसरे मैच में हराया। काशी रुद्रास की पूरी 19.1 ओवर में 126 रन पर आल आउट हो गयी।

जवाब में लखनऊ फाल्कन्स ने 16 ओवर में चार विकेट पर 130 रन बनाकर मैच जीत लिया। भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में लखनऊ फाल्कन्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

आज मैच की शुरुआत उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम व रोजगार विभाग के मंत्री अनिल राजभर व संसदीय कार्य व औद्योगिक विकास विभाग के राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने टॉस कराकर और पारंपरिक ढंग से घंटा बजाने की रस्म के साथ की।

इस अवसर पर मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि यूपी टी-20 लीग ने प्रदेश में क्रिकेट को नई पहचान देने के साथ युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच दिया है।

लीग से खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं। राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। यूपी टी-20 लीग जैसे आयोजनों से इन प्रतिभाओं को बड़े मंच पर प्रदर्शन करने और अपनी पहचान बनाने का अवसर मिलता है।

यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने कहा कि लीग का उद्देश्य प्रदेश की प्रतिभाओं को लगातार प्रतिस्पर्धी क्रिकेट का मंच उपलब्ध कराना है।

खिलाड़ियों और दर्शकों की बढ़ती भागीदारी लीग की सफलता को दर्शाती है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की मीडिया कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद फहीम, यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के सदस्य संजीव कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी काशी रुद्रास की शुरुआत बेहद खराब रही। तीसरे ही ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने सलामी बल्लेबाज साहब युवराज सिंह (14) को विकेटकीपर कार्तिकेय के हाथों कैच कराकर पहला झटका दिया।

उन्होंने इसी ओवर में काशी रुद्रास के कप्तान करन शर्मा (0) को भी विकेटकीपर कार्तिकेय के हाथों कैच आउट करा दिया। उन्होंने पांचवें ओवर में सलामी बल्लेबाज अभिषेक गोस्वामी (9) को नवनीत के हाथों कैच आउट कराया। इसी के चलते काशी ने महज 28 रन के स्कोर पर अपने 3 शीर्ष बल्लेबाज गंवा दिए थे।

शुरुआती झटकों के बाद उवैस अहमद (15) और उपेन्द्र यादव (20) ने पारी को संभालने का प्रयास किया। उवैश को नवनीत कुमार ने आउट किया। वहीं उपेन्द्र को अक्षू बाजवा ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। इसके बाद शुभम चौबे ने 32 गेंदों पर 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से 46 रन की जुझारू पारी खेली।

ये भी पढ़ें : रिंकू के 30 रन, जीशान के तीन विकेट, मेरठ ने कानपुर को 19 रन से दी शिकस्त

ये भी पढ़ें : नमन तिवारी का ऐतिहासिक ‘सिक्सर’, नोएडा किंग्स की मुश्किल भरी जीत

ये भी पढ़ें : सैफ के तूफान से लखनऊ फाल्कन्स की जीत, दूसरे स्थान पर पहुंचा

ये भी पढ़ें : मेरठ मावेरिक्स ने लगातार छठीं जीत के साथ प्ले-ऑफ में बनाई जगह

ये भी पढ़ें : ये बच्चे हमारी उम्मीद हैं’: डॉ. संजय कपूर ने बताया भविष्य की ताकत

ये भी पढ़ें : अजीत वर्मा और अभिनंदन सिंह चमके, लखनऊ फाल्कन्स की डीएलएस से जीत

ये भी पढ़ें : आंखों में आंसू, कर्ण शर्मा ने लिया संन्यास, 25 अगस्त को खेलेंगे आखिरी मैच

ये भी पढ़ें : चिकारा के तूफानी 97 से मेरठ की लगातार पांचवीं जीत, कानपुर नौ विकेट से हारा

ये भी पढ़ें : विशाल-वासु की गेंदबाजी, आर्यन चौधरी व आर्यन जुयाल की बल्लेबाजी से गोरखपुर की बड़ी जीत

ये भी पढ़ें : 149 किमी प्रति घंटे की यॉर्कर से कार्तिक त्यागी ने उखाड़ा मिडिल स्टंप

ये भी पढ़ें : कानपुर की पहली जीत, लखनऊ फाल्कन्स को सात विकेट से हराया

ये भी पढ़ें : कार्तिक त्यागी की तूफानी गेंदबाजी, मेरठ की लगातार चौथी जीत

ये भी पढ़ें : साहब युवराज सिंह के 91 रन, काशी रुद्रास की लगातार तीसरी जीत

ये भी पढ़ें : कानपुर में 28 अगस्त से यूपी टी-20 लीग, 49 रुपये में छात्राएं देखेंगी मुकाबले

ये भी पढ़ें : साहब युवराज सिंह के 91 रन, काशी रुद्रास की लगातार तीसरी जीत

ये भी पढ़ें : 185 रन का लक्ष्य, आखिरी गेंदों में रोमांच और अनिवेश का तूफान, नोएडा किंग्स ने मारी बाजी

ये भी पढ़ें : लखनऊ के 183 रन बेकार, रिंकू के तूफान और बारिश से मेरठ ने डीएलएस से मारी बाजी

ये भी पढ़ें : करन शर्मा की नाबाद 92 रन की कप्तानी पारी, काशी रुद्रास की लगातार दूसरी जीत

ये भी पढ़ें : अभिनंदन के चार विकेट, आराध्य का अर्धशतक; लखनऊ फाल्कन्स की पहली जीत

ये भी पढ़े : चिकारा का तूफान, त्यागी की रफ्तार; मेरठ मावेरिक्स की लगातार दूसरी जीत

ये भी पढ़ें : समीर रिजवी की 71 रन की पारी पर भारी पड़े अभिषेक-करन, काशी रुद्रास की पहली जीत

ये भी पढ़ें : बारिश के बीच गौर गोरखपुर लायंस का कमाल, लखनऊ फाल्कन्स को चार विकेट से हराया

ये भी पढ़ें : बॉबी यादव-कार्तिक सिद्धू का कमाल, 57/7 से वापसी कर नोएडा किंग्स ने कानपुर को हराया

ये भी पढ़ें : यश गर्ग ने मेरठ के लिए आखिरी ओवर में मैच पलटा

ये भी पढ़ें : काशी रुद्रास और मेरठ मेवरिक्स के मैच से होगा यूपी टी20 लीग का आगाज

हालांकि 19वें ओवर में अभिनंदन सिंह ने शुभम चौबे को विकेटकीपर कार्तिकेय के हाथों कैच कराकर काशी को बड़ा झटका दिया।

इसके बाद अभिनंदन सिंह ने निचले क्रम के बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया और कार्तिक यादव (14) तथा विजय यादव (1) को पवेलियन भेजा। लखनऊ फाल्कन्स की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने बेहतरीन स्पेल डालते हुए 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट चटकाए। अभिनंदन सिंह ने 4 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट लिए।

जवाब में लखनऊ फाल्कन्स ने लक्ष्य का पीछा करते हुए मोहम्मद सैफ व हिमांशु सिंह की पारी से तेज शुरुआत की। मोहम्मद सैफ ने आठ गेंदों पर चार चौके से 17 रन बनाए। वह चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर संगम सिंह की गेंद पर अर्णव बालियान को कैच थमा बैठे। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर अजीत वर्मा बिना खाता खोले पवैलियन लौट गए।

हिमांशु सिंह ने 41 गेंदों पर 9 चौके व दो छक्के से 64 रन बनाए। उन्हें 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर विजय यादव की गेंद पर उवैस अहमद ने कैच लपककर पवेलियन वापस भेजा। वहीं 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर कृतज्ञ सिंह (29) अपना विकेट गंवा बैठे।