पांच बड़े उलटफेर, दूसरी से आठवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों को लगा झटका

1
105

लखनऊ। आइटा चैंपियनशिप सीरीज अंडर-16 टेनिस टूर्नामेंट में आज का दिन पांच उलटफेरों के नाम रहा। बालक एकल के प्री-क्वार्टर फाइनल में दूसरी, पांचवीं और आठवीं वरीय खिलाड़ियों को गैरवरीय खिलाड़ियों के हाथों हार का सामना करना पड़ा, जबकि बालिका वर्ग में भी चौथी और आठवीं वरीय खिलाड़ियों को शिकस्त मिली।

आइटा चैंपियनशिप सीरीज अंडर-16 टेनिस टूर्नामेंट

एसडीएस टेनिस अकादमी द्वारा लामार्टिनियर कॉलेज स्थित लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी में आयोजित टूर्नामेंट में मंगलवार को बालिका एकल के प्री-क्वार्टर फाइनल में गैर वरीय यूपी की सिया ने महाराष्ट्र की चौथी वरीय सुरमयी को 6-3, 6-2 से हराया।

वहीं गैर वरीय यूपी की आशी किरण ने आठवीं वरीय यूपी की रमिंदर दीप को 6-1, 6-2 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई। बालक वर्ग में गैरवरीय यूपी के सात्विक ने पांचवीं वरीय यूपी के अर्णव चौहान को सीधे सेटों में 6-2, 6-4 से हराकर उलटफेर किया।

वहीं गैरवरीय हारिस खान ने दूसरी वरीय रिशांत जायसवाल को 6-2, 6-2 से हराकर उलटफेर भरी जीत दर्ज की। एक अन्य बड़े उलटफेर में गैर वरीय बिहार के अबीर रंजन ने आठवीं वरीय यूपी के पविथ को 6-2, 6-4 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई।

बालक एकल के अन्य मुकाबलों में शीर्ष वरीय यूपी के अर्जुन शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शौर्य सिंह को 6-0, 6-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। सातवीं वरीय तेजस ने राजस्थान के यदुराज भिनाई को कड़े मुकाबले में 5-7, 6-1, 10-7 से शिकस्त दी।

तीसरी वरीय यूपी के रोहिन राज ने उत्तराखंड के अश्विन चौहान को 6-4, 6-3 से हराया। चौथी वरीय यूपी के विराट ने यूपी के ही मोहम्मद सूफियान को 6-2, 6-4 से और यूपी के ध्रुव ने समर्थ को 6-0, 6-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

ये भी पढ़ें : ध्रुव ने किया उलटफेर, छठीं वरीय विशेष पर जीत से प्री क्वार्टर फाइनल में एंट्री

दूसरी ओर बालिका एकल के प्री-क्वार्टर फाइनल में शीर्ष वरीय यूपी की आशी शमशेरी ने यूपी की शुभी रंजन को 6-1, 6-1 से हराया। सातवीं वरीय आद्या ने अन्या चौधरी को 6-2, 7-5 से मात दी।

इसके अलावा तीसरी वरीय यूपी की ताशी ने सिद्धिमा को 6-1, 6-0 से शिकस्त देकर अंतिम आठ में जगह बनाई। वहीं यूपी की इक्षिता और पांचवीं वरीय यूपी की सिद्धि के बीच खेले गए मुकाबले में इक्षिता 3-0 से आगे थीं, तभी सिद्धि ने मैच छोड़ दिया और इक्षिता को विजेता घोषित किया गया।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here