मो. सारिम के 74 रन, एलसीए ने सेज जूनियर को 132 रन से हराया

0
63

लखनऊ। प्रथम अंडर-19 श्री मोहम्मद नवाब मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले लीग मुकाबले में लखनऊ क्रिकेट अकादमी (एलसीए) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेज जूनियर क्रिकेट अकादमी को 132 रन से पराजित किया।

कृष्णा क्रिकेट फाउंडेशन मैदान पर खेले गए 35 ओवर के मुकाबले में एलसीए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 257 रन बनाए। जवाब में सेज जूनियर की टीम 24.4 ओवर में 125 रन पर सिमट गई।

मो. सारिम ने खेली 74 रन की पारी

टॉस जीतकर सेज जूनियर ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी एलसीए की टीम ने निर्धारित 35 ओवर में छह विकेट पर 257 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

टीम की ओर से मोहम्मद सारिम ने 74 रन की शानदार पारी खेली, जबकि बृजेश ने नाबाद 46 और उत्कर्ष द्विवेदी ने 31 रन बनाए। सेज जूनियर की ओर से शार्गुन यादव ने तीन विकेट हासिल किए।

आर्यन और अहसान ने झटके तीन-तीन विकेट

258 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेज जूनियर क्रिकेट अकादमी की टीम एलसीए के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। पूरी टीम 24.4 ओवर में 125 रन बनाकर आउट हो गई।

एलसीए की ओर से आर्यन पटेल और अहसान ने तीन-तीन विकेट लेकर जीत में अहम योगदान दिया। शानदार बल्लेबाजी के लिए मोहम्मद सारिम को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

डॉ. मोहसिन एजाज रहे मुख्य अतिथि

मैच के मुख्य अतिथि डॉ. मोहसिन एजाज रहे। इस अवसर पर शीशमहल क्रिकेट क्लब के सचिव शानू काजमी, करनैल जौहर, उस्मान तांगड़े, अजहर खान और सौतन मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। मुकाबले में गिरीश सिंह, हसन रजा और बृजेश सिंह ने अंपायर की भूमिका निभाई।

ये भी पढ़ें : अर्जुन की अर्धशतकीय पारी से मनोज क्रिकेट अकादमी की जीत

संक्षिप्त स्कोर
  • लखनऊ क्रिकेट अकादमी: 257/6, 35 ओवर (मोहम्मद सारिम 74, बृजेश 46 नाबाद, उत्कर्ष द्विवेदी 31; शार्गुन यादव 3 विकेट)
  • सेज जूनियर क्रिकेट अकादमी: 125 रन, 24.4 ओवर (आर्यन पटेल 3 विकेट, अहसान 3 विकेट)
  • मैन ऑफ द मैच: मोहम्मद सारिम।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here