लखनऊ। लखनऊ क्रिकेट अकादमी की ओर से आयोजित इंडिपेंडेंस कप अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मुकाबले में मनोज क्रिकेट अकादमी ने एलसीए क्रिकेट अकादमी को 57 रनों से हराया।
कल्पना क्रिकेट फाउंडेशन ग्राउंड पर खेले गए 35 ओवर के मुकाबले में मनोज क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 163 रन बनाए, जवाब में एलसीए की टीम 106 रनों पर सिमट गई।
अर्जुन ने खेली 66 रन की पारी
टॉस जीतकर एलसीए क्रिकेट अकादमी ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मनोज क्रिकेट अकादमी ने 34.4 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 163 रन बनाए।
अर्जुन शुक्ला ने 77 गेंदों पर छह चौकों और पांच छक्कों की मदद से 66 रन की शानदार पारी खेली। उनकी इस पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। यश शर्मा ने 28 गेंदों पर नाबाद 26 रन बनाए। एलसीए की ओर से अहसान ने 13 रन देकर तीन विकेट लिए।
106 रन पर सिमटी एलसीए की टीम
164 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एलसीए क्रिकेट अकादमी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पूरी टीम 106 रन पर आउट हो गई। राजवीर सिंह ने 13 गेंदों पर 35 रन और यश मुद्गल ने 22 गेंदों पर 29 रन बनाकर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके।
ये भी पढ़ें : चंद्र कमल के ऑलराउंड प्रदर्शन से मैनचेस्टर क्लब की रोमांचक जीत
मनोज क्रिकेट अकादमी की ओर से वागीश द्विवेदी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में दो मेडन के साथ केवल छह रन देकर दो विकेट लिए। साक्षम, अरहम जायद खान और वैभव सिंह ने भी दो-दो विकेट हासिल किए।
संक्षिप्त स्कोर
- मनोज क्रिकेट अकादमी: 163/10 (34.4 ओवर) — अर्जुन शुक्ला 66, यश शर्मा 26 नाबाद, अहसान 3/13
- एलसीए क्रिकेट अकादमी: 106/10 — राजवीर सिंह 35, यश मुद्गल 29, वागीश द्विवेदी 2/6













