लखनऊ। दिव्यांश जोशी (105) के तूफानी शतक की बदौलत मेरठ मावेरिक्स ने यूपी टी-20 लीग सीजन-4 पावर्ड बाई Vimal Elaichi और NCS के ग्रैंड फिनाले में लखनऊ फाल्कन्स के सामने 204 रन का लक्ष्य रखा।
यूपी टी-20 लीग सीजन-4 पावर्ड बाई Vimal Elaichi और NCS
दिव्यांश ने 40 गेंदों पर 12 चौके व सात छक्के से 105 रन की पारी खेली। उन्होंने 37 गेंदों में शतक पूरा कर यूपी टी-20 लीग के इतिहास का सबसे तेज शतक जड़ा। भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को फाइनल मुकाबले की शुरुआत भी शानदार अंदाज में हुई। मेरठ मावेरिक्स और लखनऊ फाल्कन्स के कप्तानों और खिलाड़ियों ने म्यूजिक की धुन के बीच आतिशबाजी के बीच मैदान में एंट्री की।
मैच की औपचारिक शुरुआत बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने टॉस कराकर और पारंपरिक अंदाज में घंटा बजाकर की। इसके बाद मेरठ के कप्तान रिंकू सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। स्वास्तिक चिकारा और दिव्यांश जोशी ने पहले विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी कर टीम को तेज शुरुआत दी।
लखनऊ को पहली सफलता पांचवें ओवर में आईपीएल स्टार विप्रज निगम ने दिलाई। उन्होंने ओवर की तीसरी गेंद पर स्वास्तिक चिकारा को आउट करते हुए इस साझेदारी का अंत किया। स्वास्तिक ने 14 गेंदों पर तीन चौके की सहायता से 18 रन बनाए।
दूसरे छोर पर दिव्यांश जोशी का बल्ला लगातार गरजता रहा। उन्होंने छठें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर महज 18 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। इस दौरान दिव्यांश ने 6 चौके व चार छक्के लगाए। उनके इस अर्धशतक के साथ ही उन्होंने सीजन-4 का सबसे तेज अर्धशतक भी अपने नाम कर लिया। मेरठ ने पावरप्ले के छह ओवर में एक विकेट पर 53 रन बनाए।
इसके बाद रितुराज शर्मा ने दिव्यांश का साथ दिया और दोनों ने स्कोर को 100 के पार पहुंचाया। मेरठ का दूसरा विकेट नौवें ओवर में 103 रन के कुल स्कोर पर गिरा। रितुराज 17 गेंदों पर तीन चौके व एक छक्के से 24 रन बनाकर अजीत वर्मा की गेंद पर विप्रज निगम को कैच थमा बैठे।
अक्षय दुबे 15 रन बनाकर 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर अभिनंदन सिंह की गेंद पर अजीत वर्मा को कैच थमा बैठे। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर अभिनंदन ने मेरठ के कप्तान रिंकू सिंह (1) को पवेलियन वापस भेज दिया। रिंकू प्रियम गर्ग को कैच दे बैठे। । उस समय टीम का स्कोर 4 विकेट पर 160 रन था।
इसी बीच दिव्यांश ने 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर मात्र 37 गेंदों की पारी में 11 चौके व 7 छक्के लगाते हुए 100 रन बनाए। यह यूपी टी-20 लीग के इतिहास का सबसे तेज शतक जड़ा।
दिव्यांश शतक पूरा करने के बाद 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर 105 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर हो गए। उन्होंने 40 गेंदों की अपनी पारी में 12 चौके व सात छक्के भी लगाए।
ये भी पढ़े : चौथी बार फाइनल में मेरठ मावेरिक्स, पहली बार लखनऊ फाल्कन्स खिताबी होड़ में
ये भी पढ़ें : हाथ में दर्द था, हौसला पहाड़ जैसा; रिंकू ने फिर दिखाया अपना जज्बा
ये भी पढ़ें: यश-रिंकू ने पलटा मैच, मेरठ ने नोएडा को छह विकेट से हराकर फाइनल में की एंट्री
ये भी पढ़ें : प्रशांत का तूफान, सिद्धू की हैट्रिक, वंश का कैच, नोएडा की जीत
ये भी पढ़ें : हिमांशु का अर्धशतक, भुवनेश्वर का चौका, लखनऊ फाल्कन्स पहली बार फाइनल में
ये भी पढ़ें : खिताबी हैट्रिक पर काशी रुद्रास की नजर, एलिमिनेटर में नोएडा से टक्कर
ये भी पढ़ें : ग्रीन पार्क में क्रिकेट का रोमांच, स्कूली बच्चों की तालियों ने बांधा समां
ये भी पढ़ें : पर्दे के पीछे मेहनत; यूपी टी-20 लीग के ग्राउंड स्टाफ का हुआ सम्मान
ये भी पढ़ें : करन-उपेंद्र के अर्धशतक, कार्तिक की गेंदबाजी, काशी रुद्रास ने मेरठ को 56 रन से हराया
ये भी पढ़ें : हिमांशु-यशु की पारियों के बाद बारिश का खेल, डीएलएस से लखनऊ फाल्कन्स की जीत
ये भी पढ़ें : बारिश ने बदला यूपी टी-20 लीग का प्लेऑफ शेड्यूल, मुकाबले अब लखनऊ में
ये भी पढ़ें : शिवा सिंह की हैट्रिक से नोएडा किंग्स को मिला प्लेऑफ का टिकट
ये भी पढ़ें : अजीत के बाद अभिनंदन व विप्रज के कमाल से लखनऊ फाल्कन्स प्लेऑफ में
ये भी पढ़ें : समीर रिजवी के 39 गेंदों में 91 रन, कानपुर सुपरस्टार्स की शानदार जीत
ये भी पढ़ें : 67 रन के बाद बरसे बादल, लखनऊ-मेरठ मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ा
ये भी पढ़ें : करन शर्मा के तूफानी शतक से कानपुर चरण का आगाज़, काशी की बड़ी जीत
ये भी पढ़ें : दादा का सपना, पिता का संघर्ष; अब इकाना में गूंजा हिमांशु के बल्ले का शोर
ये भी पढ़ें : काशी रुद्रास की लगातार चौथी हार, नोएडा किंग्स की पांच विकेट से जीत
ये भी पढ़ें : आदर्श का शतक बेकार, निशांत के चौके से गोरखपुर की रोमांचक जीत
ये भी पढ़ें : ट्राइसाइकिल से इकाना पहुंचे रत्नेश, रोहित ने पहली मुलाकात में पूछा था- ‘आप कैसे हैं?’
ये भी पढ़ें : भुवनेश्वर-अभिनंदन की घातक गेंदबाजी, हिमांशु का अर्धशतक, लखनऊ फाल्कन्स की तीसरी जीत
ये भी पढ़ें : रिंकू के 30 रन, जीशान के तीन विकेट, मेरठ ने कानपुर को 19 रन से दी शिकस्त
ये भी पढ़ें : नमन तिवारी का ऐतिहासिक ‘सिक्सर’, नोएडा किंग्स की मुश्किल भरी जीत
ये भी पढ़ें : सैफ के तूफान से लखनऊ फाल्कन्स की जीत, दूसरे स्थान पर पहुंचा
ये भी पढ़ें : मेरठ मावेरिक्स ने लगातार छठीं जीत के साथ प्ले-ऑफ में बनाई जगह
ये भी पढ़ें : ये बच्चे हमारी उम्मीद हैं’: डॉ. संजय कपूर ने बताया भविष्य की ताकत
ये भी पढ़ें : अजीत वर्मा और अभिनंदन सिंह चमके, लखनऊ फाल्कन्स की डीएलएस से जीत
ये भी पढ़ें : चिकारा के तूफानी 97 से मेरठ की लगातार पांचवीं जीत, कानपुर नौ विकेट से हारा
ये भी पढ़ें : विशाल-वासु की गेंदबाजी, आर्यन चौधरी व आर्यन जुयाल की बल्लेबाजी से गोरखपुर की बड़ी जीत
ये भी पढ़ें : 149 किमी प्रति घंटे की यॉर्कर से कार्तिक त्यागी ने उखाड़ा मिडिल स्टंप
ये भी पढ़ें : कानपुर की पहली जीत, लखनऊ फाल्कन्स को सात विकेट से हराया
ये भी पढ़ें : कार्तिक त्यागी की तूफानी गेंदबाजी, मेरठ की लगातार चौथी जीत
ये भी पढ़ें : साहब युवराज सिंह के 91 रन, काशी रुद्रास की लगातार तीसरी जीत
ये भी पढ़ें : 185 रन का लक्ष्य, आखिरी गेंदों में रोमांच और अनिवेश का तूफान, नोएडा किंग्स ने मारी बाजी
ये भी पढ़ें : लखनऊ के 183 रन बेकार, रिंकू के तूफान और बारिश से मेरठ ने डीएलएस से मारी बाजी
ये भी पढ़ें : करन शर्मा की नाबाद 92 रन की कप्तानी पारी, काशी रुद्रास की लगातार दूसरी जीत
ये भी पढ़ें : अभिनंदन के चार विकेट, आराध्य का अर्धशतक; लखनऊ फाल्कन्स की पहली जीत
ये भी पढ़े : चिकारा का तूफान, त्यागी की रफ्तार; मेरठ मावेरिक्स की लगातार दूसरी जीत
ये भी पढ़ें : समीर रिजवी की 71 रन की पारी पर भारी पड़े अभिषेक-करन, काशी रुद्रास की पहली जीत
ये भी पढ़ें : बारिश के बीच गौर गोरखपुर लायंस का कमाल, लखनऊ फाल्कन्स को चार विकेट से हराया
ये भी पढ़ें : बॉबी यादव-कार्तिक सिद्धू का कमाल, 57/7 से वापसी कर नोएडा किंग्स ने कानपुर को हराया
ये भी पढ़ें : यश गर्ग ने मेरठ के लिए आखिरी ओवर में मैच पलटा
ये भी पढ़े : आर्थिक तंगी के बीच क्रिकेट का जुनून, शक्ति वर्मा ने दिखाई 138 की रफ्तार
इस पारी के साथ दिव्यांश ने यूपी टी-20 लीग के इतिहास का सबसे तेज शतक अपने नाम कर लिया। साथ ही वह लीग के फाइनल में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए। इसके बाद दिव्यांश राजपूत (13) को 18वें ओवर में अभिनंदन सिंह ने प्रियम गर्ग के हाथों कैच कराकर मेरठ को पांचवां झटका दिया।
अगले ही ओवर में दिव्यांश जोशी मैदान में लौटे लेकिन वह दूसरी ही गेंद पर भुवनेश्वर का शिकार हो गए। मेरठ की पारी का अंत अंतिम ओवर की आखिरी गेंद पर हुआ जब जीशान अंसारी (3) को विकेटकीपर आराध्य यादव ने रन आउट किया।
लगातार चौथा फाइनल खेलकर मेरठ ने रचा इतिहास
मेरठ मावेरिक्स का यह यूपी टी-20 लीग में लगातार चौथा फाइनल है। टीम ने इस उपलब्धि के साथ राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली लीगों के इतिहास में लगातार चार फाइनल खेलने वाली पहली टीम बनने का दावा भी मजबूत किया है। दूसरी ओर लखनऊ फाल्कन्स पहली बार यूपी टी-20 लीग के फाइनल में उतरी है। मेरठ ने इस मुकाबले के साथ यूपी टी-20 लीग के इतिहास में अपने 50 मैच भी पूरे कर लिए।














[…] ये भी पढ़ें : मेरठ मावेरिक्स ने फाइनल में लखनऊ को दी… […]