दिव्यांश जोशी का कमाल, विशाल चौधरी का धमाल, मेरठ दूसरी बार चैंपियन

0
85

लखनऊ। दिव्यांश जोशी (105) के तूफानी शतक के बाद विशाल चौधरी (4 विकेट) की गेंदबाजी की बदौलत मेरठ मावेरिक्स ने यूपी टी-20 लीग सीजन-4 पावर्ड बाई Vimal Elaichi और NCS का खिताब अपने नाम कर लिया।

यूपी टी-20 लीग सीजन-4 पावर्ड बाई Vimal Elaichi और NCS

भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए ग्रैंड फिनाले में मेरठ ने लखनऊ फाल्कन्स को 94 रन से हराकर दूसरी बार लीग की विजेता ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।

ग्रैंड फिनाले में लखनऊ फाल्कन्स को 94 रन से दी शिकस्त

खिताबी मुकाबले में मेरठ मावेरिक्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 203 रन का स्कोर बनाया। जवाब में लखनऊ की टीम 16 ओवर में 109 रन पर सिमट गई।

दिव्यांश जोशी ने जड़ा यूपी टी-20 लीग के इतिहास का सबसे तेज शतक

मेरठ की ओर से दिव्यांश जोशी ने 40 गेंदों पर 12 चौके व सात छक्के से 105 रन की पारी खेली। उन्होंने 37 गेंदों में शतक पूरा कर यूपी टी-20 लीग के इतिहास का सबसे तेज शतक जड़ा। शानदार पारी के लिए दिव्यांश जोशी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

 

यह खिताबी मुकाबला देखने के लिए करीब 30 हजार दर्शक स्टेडियम पहुंचे और चौके-छक्के पर शोर और विकेट गिरते ही तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा इकाना गूंजता रहा।

मैच की औपचारिक शुरुआत बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला व यूपीसीए अध्यक्ष निधिपति सिंहानिया ने टॉस कराकर और पारंपरिक अंदाज में घंटा बजाकर की। मेरठ के कप्तान रिंकू सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए।

मेरठ को स्वास्तिक चिकारा और दिव्यांश जोशी ने पहले विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी कर तेज शुरुआत दिलाई। लखनऊ को पहली सफलता पांचवें ओवर में आईपीएल स्टार विप्रज निगम ने दिलाई। उन्होंने ओवर की तीसरी गेंद पर स्वास्तिक चिकारा (18) को आउट करते हुए साझेदारी तोड़ी।

दिव्यांश जोशी की तूफानी पारी से मेरठ ने बनाया विशाल स्कोर

दूसरे छोर पर दिव्यांश जोशी का बल्ला लगातार गरजता रहा। मेरठ का दूसरा विकेट नौवें ओवर में 103 रन के कुल स्कोर पर गिरा। रितुराज 17 गेंदों पर तीन चौके व एक छक्के से 24 रन बनाकर अजीत वर्मा की गेंद पर विप्रज निगम को कैच थमा बैठे।

अक्षय दुबे 15 रन बनाकर 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हुए। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर अभिनंदन ने मेरठ के कप्तान रिंकू सिंह (1) को पवेलियन वापस भेज दिया।

दिव्यांश ने मात्र 37 गेंदों की पारी में 11 चौके व 7 छक्के लगाते हुए 100 रन बनाते हुए यूपी टी-20 लीग के इतिहास का सबसे तेज शतक जड़ दिया। वह लीग के फाइनल में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए। दिव्यांश ने 40 गेंदों पर 12 चौके और सात छक्के की मदद से 105 रन बनाए।

शतक पूरा करने के बाद दिव्यांश 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए। बाद में वह दोबारा बल्लेबाजी के लिए लौटे, लेकिन दूसरी ही गेंद पर भुवनेश्वर कुमार का शिकार हो गए।

मेरठ की पारी का अंत अंतिम ओवर की आखिरी गेंद पर हुआ, जब जीशान अंसारी तीन रन बनाकर रन आउट हो गए। लखनऊ की ओर से अभिनंदन सिंह ने तीन विकेट लिए।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ फाल्कन्स 16 ओवर में 109 रन पर आलआउट हो गयी। लखनऊ की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम 13 रन पर दो विकेट गंवाकर मुश्किल में फंस गयी थी और फिर उबर नहीं सकी। सलामी बल्लेबाज हिमांशु सिंह मात्र पांच रन बनाकर विजय कुमार की गेंद पर विकेटकीपर अक्षय दुबे को कैच थमा बैठे। अगले ही ओवर में आराध्य यादव (5) करन चौधरी की गेंद पर कुणाल यादव को कैच दे बैठे।

विशाल की फिरकी में उलझे लखनऊ के बल्लेबाज

मोहम्मद सैफ 10 रन बनाकर आउट हो गए। फिर अक्षु बाजवा चार रन बनाकर पवेलियन लौट गए। प्रियम गर्ग खाता भी नहीं खोल सके। उन्हें विशाल चौधरी की गेंद पर यश गर्ग ने कैच किया। 58 रन के सकोर पर आधी टीम पवेलियन लौट गयी।

अजीत वर्मा ने 24 गेंदों पर चार चौके और दो छक्के की मदद से 39 रन बनाकर कुछ संघर्ष किया, लेकिन 10वें ओवर की पांचवीं गेंद पर रन आउट हो गए। अगले ही ओवर में समीर चौधरी छह रन बनाकर विशाल चौधरी की गेंद पर रितुराज शर्मा को कैच दे बैठे।

विप्रज निगम तीन रन बनाकर जीशान अंसारी की गेंद पर रिंकू सिंह को कैच दे बैठे। कृतज्ञ कुमार सिंह ने 18 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 21 रन बनाए। अभिनंदन सिंह छह रन बनाकर 16वें ओवर में जीशान अंसारी का शिकार हुए। मेरठ से विशाल चौधरी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 24 रन देकर चार विकेट चटकाए। जीशान अंसारी ने 12 रन देकर दो विकेट लिए।

दो बार चैंपियन और दो बार उपविजेता रही मेरठ

मेरठ मावेरिक्स ने चौथे फाइनल में पहुंचकर खिताब भी अपने नाम कर लिया। टीम अब यूपी टी-20 लीग की दो बार की चैंपियन और दो बार की उपविजेता है। मेरठ ने लगातार चौथी बार फाइनल खेलकर राज्य स्तरीय लीगों के इतिहास में लगातार चार फाइनल खेलने वाली पहली टीम बनने की उपलब्धि भी हासिल की। इस के साथ मेरठ ने यूपी टी-20 लीग के इतिहास में अपने 50 मैच भी पूरे कर लिए।

जीशान को पर्पल, करन शर्मा को ऑरेंज कैप

मेरठ मावेरिक्स के जीशान अंसारी ने 25 विकेट लेकर लीग की पर्पल कैप अपने नाम की। वहीं काशी रुद्रास के करन शर्मा 361 रन बनाकर ऑरेंज कैप के विजेता बने।

विजेता मेरठ मावेरिक्स को एक करोड़, उपविजेता लखनऊ को 60 लाख रुपए

लीग के समापन समारोह में समापन समारोह के मुख्य अतिथि बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला रहे। उनके साथ उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष निधिपति सिंहानिया, सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता और कोषाध्यक्ष सचिन आनंद शुक्ला की भी गरिमामयी मौजूदगी रही।

विजेता मेरठ मावेरिक्स को विजेता ट्रॉफी व एक करोड़ रुपए का नगद पुरस्कार मिला जबकि उपविजेता लखनऊ फाल्कन्स को उपविजेता ट्रॉफी व 60 लाख रुपये का नगद पुरस्कार मिला।

यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने समारोह की अध्यक्षता की, जबकि गवर्निंग काउंसिल के सदस्य संजीव कुमार सिंह और लीग के ब्रांड एंबेसडर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना सहित यूपीसीए की मीडिया कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद फहीम भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि यूपी टी-20 लीग ने पिछले चार सत्रों में प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच दिया है।

इस लीग से खिलाड़ियों को उच्च स्तर की क्रिकेट में आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है और आने वाले समय में उत्तर प्रदेश से और अधिक प्रतिभाएं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएंगी।

ये भी पढ़ें : मेरठ मावेरिक्स ने फाइनल में लखनऊ को दी 204 रन बनाने की चुनौती

ये भी पढ़े : चौथी बार फाइनल में मेरठ मावेरिक्स, पहली बार लखनऊ फाल्कन्स खिताबी होड़ में

ये भी पढ़ें : हाथ में दर्द था, हौसला पहाड़ जैसा; रिंकू ने फिर दिखाया अपना जज्बा

ये भी पढ़ें: यश-रिंकू ने पलटा मैच, मेरठ ने नोएडा को छह विकेट से हराकर फाइनल में की एंट्री

ये भी पढ़ें : प्रशांत का तूफान, सिद्धू की हैट्रिक, वंश का कैच, नोएडा की जीत

ये भी पढ़ें : हिमांशु का अर्धशतक, भुवनेश्वर का चौका, लखनऊ फाल्कन्स पहली बार फाइनल में

ये भी पढ़ें : खिताबी हैट्रिक पर काशी रुद्रास की नजर, एलिमिनेटर में नोएडा से टक्कर

ये भी पढ़ें : ग्रीन पार्क में क्रिकेट का रोमांच, स्कूली बच्चों की तालियों ने बांधा समां

ये भी पढ़ें : पर्दे के पीछे मेहनत; यूपी टी-20 लीग के ग्राउंड स्टाफ का हुआ सम्मान

ये भी पढ़ें : करन-उपेंद्र के अर्धशतक, कार्तिक की गेंदबाजी, काशी रुद्रास ने मेरठ को 56 रन से हराया

ये भी पढ़ें : हिमांशु-यशु की पारियों के बाद बारिश का खेल, डीएलएस से लखनऊ फाल्कन्स की जीत

ये भी पढ़ें : बारिश ने बदला यूपी टी-20 लीग का प्लेऑफ शेड्यूल, मुकाबले अब लखनऊ में

ये भी पढ़ें : शिवा सिंह की हैट्रिक से नोएडा किंग्स को मिला प्लेऑफ का टिकट

ये भी पढ़ें : अजीत के बाद अभिनंदन व विप्रज के कमाल से लखनऊ फाल्कन्स प्लेऑफ में

ये भी पढ़ें : समीर रिजवी के 39 गेंदों में 91 रन, कानपुर सुपरस्टार्स की शानदार जीत

ये भी पढ़ें : 67 रन के बाद बरसे बादल, लखनऊ-मेरठ मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ा

ये भी पढ़ें : करन शर्मा के तूफानी शतक से कानपुर चरण का आगाज़, काशी की बड़ी जीत

ये भी पढ़ें : दादा का सपना, पिता का संघर्ष; अब इकाना में गूंजा हिमांशु के बल्ले का शोर

ये भी पढ़ें : काशी रुद्रास की लगातार चौथी हार, नोएडा किंग्स की पांच विकेट से जीत

ये भी पढ़ें : आदर्श का शतक बेकार, निशांत के चौके से गोरखपुर की रोमांचक जीत

ये भी पढ़ें : ट्राइसाइकिल से इकाना पहुंचे रत्नेश, रोहित ने पहली मुलाकात में पूछा था- ‘आप कैसे हैं?’

ये भी पढ़ें : भुवनेश्वर-अभिनंदन की घातक गेंदबाजी, हिमांशु का अर्धशतक, लखनऊ फाल्कन्स की तीसरी जीत

ये भी पढ़ें : रिंकू के 30 रन, जीशान के तीन विकेट, मेरठ ने कानपुर को 19 रन से दी शिकस्त

ये भी पढ़ें : नमन तिवारी का ऐतिहासिक ‘सिक्सर’, नोएडा किंग्स की मुश्किल भरी जीत

ये भी पढ़ें : सैफ के तूफान से लखनऊ फाल्कन्स की जीत, दूसरे स्थान पर पहुंचा

ये भी पढ़ें : मेरठ मावेरिक्स ने लगातार छठीं जीत के साथ प्ले-ऑफ में बनाई जगह

ये भी पढ़ें : ये बच्चे हमारी उम्मीद हैं’: डॉ. संजय कपूर ने बताया भविष्य की ताकत

ये भी पढ़ें : अजीत वर्मा और अभिनंदन सिंह चमके, लखनऊ फाल्कन्स की डीएलएस से जीत

ये भी पढ़ें : चिकारा के तूफानी 97 से मेरठ की लगातार पांचवीं जीत, कानपुर नौ विकेट से हारा

ये भी पढ़ें : विशाल-वासु की गेंदबाजी, आर्यन चौधरी व आर्यन जुयाल की बल्लेबाजी से गोरखपुर की बड़ी जीत

ये भी पढ़ें : 149 किमी प्रति घंटे की यॉर्कर से कार्तिक त्यागी ने उखाड़ा मिडिल स्टंप

ये भी पढ़ें : कानपुर की पहली जीत, लखनऊ फाल्कन्स को सात विकेट से हराया

ये भी पढ़ें : कार्तिक त्यागी की तूफानी गेंदबाजी, मेरठ की लगातार चौथी जीत

ये भी पढ़ें : साहब युवराज सिंह के 91 रन, काशी रुद्रास की लगातार तीसरी जीत

ये भी पढ़ें : 185 रन का लक्ष्य, आखिरी गेंदों में रोमांच और अनिवेश का तूफान, नोएडा किंग्स ने मारी बाजी

ये भी पढ़ें : लखनऊ के 183 रन बेकार, रिंकू के तूफान और बारिश से मेरठ ने डीएलएस से मारी बाजी

ये भी पढ़ें : करन शर्मा की नाबाद 92 रन की कप्तानी पारी, काशी रुद्रास की लगातार दूसरी जीत

ये भी पढ़ें : अभिनंदन के चार विकेट, आराध्य का अर्धशतक; लखनऊ फाल्कन्स की पहली जीत

ये भी पढ़े : चिकारा का तूफान, त्यागी की रफ्तार; मेरठ मावेरिक्स की लगातार दूसरी जीत

ये भी पढ़ें : समीर रिजवी की 71 रन की पारी पर भारी पड़े अभिषेक-करन, काशी रुद्रास की पहली जीत

ये भी पढ़ें : बारिश के बीच गौर गोरखपुर लायंस का कमाल, लखनऊ फाल्कन्स को चार विकेट से हराया

ये भी पढ़ें : बॉबी यादव-कार्तिक सिद्धू का कमाल, 57/7 से वापसी कर नोएडा किंग्स ने कानपुर को हराया

ये भी पढ़ें : यश गर्ग ने मेरठ के लिए आखिरी ओवर में मैच पलटा

ये भी पढ़े : आर्थिक तंगी के बीच क्रिकेट का जुनून, शक्ति वर्मा ने दिखाई 138 की रफ्तार

यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने कहा कि लीग का उद्देश्य केवल क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित करना नहीं, बल्कि प्रदेश के खिलाड़ियों को बेहतर मंच और आगे बढ़ने का अवसर उपलब्ध कराना है।

चौथे सत्र में खिलाड़ियों के प्रदर्शन, दर्शकों के उत्साह और क्रिकेट के प्रति बढ़ते आकर्षण ने लीग की सफलता को और मजबूत किया है।

यूपीसीए की मीडिया कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद फहीम ने कहा कि लीग की सफलता का श्रेय लखनऊ की मीडिया को कवर किया खिलाड़यों के प्रदर्शन को उजागर कर जनता के सामने रखा।

आज उसका परिणाम ये है कि फाइनल में देखने करीब 30 हजार से ज्यादा दर्शक पहुंचे। यह यूपी टी20 लीग के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इसके लिए मीडिया बधाई की पात्र है।

आज समापन समारोह के दौरान यूपीसीए के निदेशक युद्धवीर सिंह, प्रदीप गुप्ता, विजय गुप्ता, श्याम बाबू, जीएम तिवारी, ताहिर हसन भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here