लखनऊ। मैन ऑफ द मैच कार्तिक सिद्धू (तीन विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के धारदार प्रदर्शन की बदौलत नोएडा किंग्स ने यूपी टी-20 लीग सीजन-4 पावर्ड बाई Vimal Elaichi और NCS के लखनऊ चरण के अंतिम मैच में काशी रुद्रास को पांच विकेट से पराजित किया।
यूपी टी-20 लीग सीजन-4 पावर्ड बाई Vimal Elaichi और NCS
पहले बल्लेबाजी करते हुए काशी रुद्रास पूरी टीम 18.3 ओवर में 89 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में नोएडा किंग्स ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 14.2 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 90 रन बनाते हुए मैच जीत लिया। इस लगातार दूसरी जीत के साथ नोएडा किंग्स अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई जबकि काशी लगातार चौथी हार के साथ पांचवें स्थान पर खिसक गई।

भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में नोएडा किंग्स ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। मैच की औपचारिक शुरुआत उत्तर प्रदेश पुलिस के डीजीपी राजीव कृष्ण (आईपीएस) ने टॉस कराकर और पारंपरिक ढंग से घंटा बजाने की रस्म के साथ की।
इस अवसर पर डीजीपी राजीव कृष्ण ने कहा कि यूपी टी-20 लीग जैसे आयोजनों से प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा साबित करने का अवसर मिल रहा है।
उन्होंने लीग के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इससे उत्तर प्रदेश में क्रिकेट को नई ऊर्जा मिल रही है और स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने के साथ आगे बढ़ने का मंच मिल रहा है।

यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने कहा कि लीग का उद्देश्य प्रदेश के खिलाड़ियों को बेहतर मंच और प्रतिस्पर्धी माहौल उपलब्ध कराना है, ताकि वे आगे बढ़कर खुद को साबित करते हुए अपनी पहचान बना सकें।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता, कोषाध्यक्ष सचिन आनंद शुक्ला, यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के सदस्य संजीव कुमार सिंह, उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य फैसल शेरवानी व अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी काशी रुद्रास की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए। काशी की ओर से साहब युवराज सिंह खाता भी नहीं खोल सके और तीसरे ओवर में कुणाल त्यागी की गेंद पर बॉबी यादव को कैच थमा बैठे।
विराट जायसवाल 13 ही रन बना सके। टीम का तीसरा विकेट अभिषेक गोस्वामी (15) के रुप में पांचवें ओवर में गिरा जिन्हें प्रशांत वीर की गेंद पर आदित्य शर्मा ने स्टंप किया।
ये भी पढ़ें : यूपी टी-20 लीग का सफर इकाना में पूरा, अब कानपुर में जमेगा रंग
ये भी पढ़ें : आदर्श का शतक बेकार, निशांत के चौके से गोरखपुर की रोमांचक जीत
ये भी पढ़ें : ट्राइसाइकिल से इकाना पहुंचे रत्नेश, रोहित ने पहली मुलाकात में पूछा था- ‘आप कैसे हैं?’
ये भी पढ़ें : यूपी टी-20 लीग में हर गेंद का डिजिटल हिसाब, CricGiri संभाल रहा आधिकारिक स्कोरिंग
ये भी पढ़ें : रिंकू का आखिरी विकेट लेकर कर्ण शर्मा ने ली विदाई, गार्ड ऑफ ऑनर के बीच क्रिकेट को कहा अलविदा
ये भी पढ़ें : भुवनेश्वर-अभिनंदन की घातक गेंदबाजी, हिमांशु का अर्धशतक, लखनऊ फाल्कन्स की तीसरी जीत
ये भी पढ़ें : रिंकू के 30 रन, जीशान के तीन विकेट, मेरठ ने कानपुर को 19 रन से दी शिकस्त
ये भी पढ़ें : नमन तिवारी का ऐतिहासिक ‘सिक्सर’, नोएडा किंग्स की मुश्किल भरी जीत
ये भी पढ़ें : सैफ के तूफान से लखनऊ फाल्कन्स की जीत, दूसरे स्थान पर पहुंचा
ये भी पढ़ें : मेरठ मावेरिक्स ने लगातार छठीं जीत के साथ प्ले-ऑफ में बनाई जगह
ये भी पढ़ें : ये बच्चे हमारी उम्मीद हैं’: डॉ. संजय कपूर ने बताया भविष्य की ताकत
ये भी पढ़ें : अजीत वर्मा और अभिनंदन सिंह चमके, लखनऊ फाल्कन्स की डीएलएस से जीत
ये भी पढ़ें : आंखों में आंसू, कर्ण शर्मा ने लिया संन्यास, 25 अगस्त को खेलेंगे आखिरी मैच
ये भी पढ़ें : चिकारा के तूफानी 97 से मेरठ की लगातार पांचवीं जीत, कानपुर नौ विकेट से हारा
ये भी पढ़ें : विशाल-वासु की गेंदबाजी, आर्यन चौधरी व आर्यन जुयाल की बल्लेबाजी से गोरखपुर की बड़ी जीत
ये भी पढ़ें : 149 किमी प्रति घंटे की यॉर्कर से कार्तिक त्यागी ने उखाड़ा मिडिल स्टंप
ये भी पढ़ें : कानपुर की पहली जीत, लखनऊ फाल्कन्स को सात विकेट से हराया
ये भी पढ़ें : कार्तिक त्यागी की तूफानी गेंदबाजी, मेरठ की लगातार चौथी जीत
ये भी पढ़ें : साहब युवराज सिंह के 91 रन, काशी रुद्रास की लगातार तीसरी जीत
ये भी पढ़ें : कानपुर में 28 अगस्त से यूपी टी-20 लीग, 49 रुपये में छात्राएं देखेंगी मुकाबले
ये भी पढ़ें : साहब युवराज सिंह के 91 रन, काशी रुद्रास की लगातार तीसरी जीत
ये भी पढ़ें : 185 रन का लक्ष्य, आखिरी गेंदों में रोमांच और अनिवेश का तूफान, नोएडा किंग्स ने मारी बाजी
ये भी पढ़ें : लखनऊ के 183 रन बेकार, रिंकू के तूफान और बारिश से मेरठ ने डीएलएस से मारी बाजी
ये भी पढ़ें : करन शर्मा की नाबाद 92 रन की कप्तानी पारी, काशी रुद्रास की लगातार दूसरी जीत
ये भी पढ़ें : अभिनंदन के चार विकेट, आराध्य का अर्धशतक; लखनऊ फाल्कन्स की पहली जीत
ये भी पढ़े : चिकारा का तूफान, त्यागी की रफ्तार; मेरठ मावेरिक्स की लगातार दूसरी जीत
ये भी पढ़ें : समीर रिजवी की 71 रन की पारी पर भारी पड़े अभिषेक-करन, काशी रुद्रास की पहली जीत
ये भी पढ़ें : बारिश के बीच गौर गोरखपुर लायंस का कमाल, लखनऊ फाल्कन्स को चार विकेट से हराया
ये भी पढ़ें : बॉबी यादव-कार्तिक सिद्धू का कमाल, 57/7 से वापसी कर नोएडा किंग्स ने कानपुर को हराया
ये भी पढ़ें : यश गर्ग ने मेरठ के लिए आखिरी ओवर में मैच पलटा
ये भी पढ़ें : काशी रुद्रास और मेरठ मेवरिक्स के मैच से होगा यूपी टी20 लीग का आगाज
कप्तान करन शर्मा 10 रन बनाकर आउट हो गए। उपेन्द्र यादव ने 15 रन बनाकर पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन उन्हें कार्तिक सिद्धू ने प्रशांत वीर के हाथों कैच करा दिया।
नोएडा किंग्स की ओर से कार्तिक सिद्धू ने 3.3 ओवर में 15 रन देकर तीन विकेट चटकाए। शिवा सिंह ने चार ओवर में 14 रन जबकि वंश ने तीन ओवर में आठ रन देकर दो-दो विकेट चटकाए। इस तरह काशी रुद्रास की पूरी टीम 18.3 ओवर में 89 रन पर सिमट गई।

जवाब में नोएडा किंग्स ने 14.2 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 90 रन बनाकर मैच जीत लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए नोएडा किंग्स ने अपने शीर्ष दो बल्लेबाजों के विकेट 6 रन के कुल स्कोर पर गंवा दिए। सलामी बल्लेबाज शोएब सिद्दीकी और माधव कौशिक खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद आदित्य शर्मा ने 14 गेंदों पर 17 रन बनाकर पारी को संभाला।

बॉबी यादव 10 रन और रवि सिंह 13 गेंदों पर 19 रन बनाकर पवेलियन वापस लौट गए। ऐसे में अनिवेश चौधरी ने 43 गेंदों पर तीन चौके व एक छक्के से नाबाद 31 रन की जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए टीम को जीत की मंजिल तक पहुंचाया।













