यूपी टी-20 लीग का सफर इकाना में पूरा, अब कानपुर में जमेगा रंग

0
48

लखनऊ: 14 अगस्त से लखनऊ के भव्य भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में शुरू हुए यूपी टी-20 लीग सीजन 4 के पहले चरण का 26 अगस्त को शानदार समापन हुआ। अब इस लीग का हाई-वोल्टेज दूसरा और अंतिम चरण 28 अगस्त से 6 सितंबर तक कानपुर के ऐतिहासिक ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा।

भावुक हुए डॉ. संजय कपूर, पत्रकारों का जताया आभार

लखनऊ में पहले चरण के आखिरी लीग मुकाबले के दौरान एक बेहद खास और भावुक पल देखने को मिला। यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर मीडिया बॉक्स पहुंचे और वहां मौजूद सभी खेल पत्रकारों व मीडियाकर्मियों से व्यक्तिगत रूप से गले मिलकर उनका आभार व्यक्त किया।

“आपकी कलम ने ग्रामीण प्रतिभाओं को दी पहचान”: मीडिया का धन्यवाद

मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए डॉ. संजय कपूर ने कहा कि मीडिया के सहयोग के बिना इस आयोजन को इतना भव्य और सफल बनाना संभव नहीं था।

उन्होंने कहा कि पत्रकारों ने जिस तरह से उत्तर प्रदेश के दूर-दराज के इलाकों से आए युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन को प्रमुखता से देश और दुनिया के सामने रखा, उनकी प्रतिभा की तारीफ की और उन्हें एक नई पहचान दी, उसके लिए पूरा यूपी टी-20 परिवार उनका आभारी है।

सफल आयोजन और युवाओं की सफलता पर भावुक हुए यूपी टी-20 चेयरमैन

पहले चरण के सफल समापन और उत्तर प्रदेश के देहात-ग्रामीण अंचलों से निकले युवा खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन को देखकर डॉ. संजय कपूर मीडिया के बीच भावुक भी नजर आए। उन्होंने कहा कि इस लीग का मुख्य उद्देश्य उन गरीब और साधनहीन युवाओं को मंच देना था, जिनके पास सुविधाओं की कमी थी।

ये भी पढ़ें : आदर्श का शतक बेकार, निशांत के चौके से गोरखपुर की रोमांचक जीत

ये भी पढ़ें : ट्राइसाइकिल से इकाना पहुंचे रत्नेश, रोहित ने पहली मुलाकात में पूछा था- ‘आप कैसे हैं?’

ये भी पढ़ें : यूपी टी-20 लीग में हर गेंद का डिजिटल हिसाब, CricGiri संभाल रहा आधिकारिक स्कोरिंग

ये भी पढ़ें :  रिंकू का आखिरी विकेट लेकर कर्ण शर्मा ने ली विदाई, गार्ड ऑफ ऑनर के बीच क्रिकेट को कहा अलविदा

ये भी पढ़ें : भुवनेश्वर-अभिनंदन की घातक गेंदबाजी, हिमांशु का अर्धशतक, लखनऊ फाल्कन्स की तीसरी जीत

ये भी पढ़ें : रिंकू के 30 रन, जीशान के तीन विकेट, मेरठ ने कानपुर को 19 रन से दी शिकस्त

ये भी पढ़ें : नमन तिवारी का ऐतिहासिक ‘सिक्सर’, नोएडा किंग्स की मुश्किल भरी जीत

ये भी पढ़ें : सैफ के तूफान से लखनऊ फाल्कन्स की जीत, दूसरे स्थान पर पहुंचा

ये भी पढ़ें : मेरठ मावेरिक्स ने लगातार छठीं जीत के साथ प्ले-ऑफ में बनाई जगह

ये भी पढ़ें : ये बच्चे हमारी उम्मीद हैं’: डॉ. संजय कपूर ने बताया भविष्य की ताकत

ये भी पढ़ें : अजीत वर्मा और अभिनंदन सिंह चमके, लखनऊ फाल्कन्स की डीएलएस से जीत

ये भी पढ़ें : आंखों में आंसू, कर्ण शर्मा ने लिया संन्यास, 25 अगस्त को खेलेंगे आखिरी मैच

ये भी पढ़ें : चिकारा के तूफानी 97 से मेरठ की लगातार पांचवीं जीत, कानपुर नौ विकेट से हारा

ये भी पढ़ें : विशाल-वासु की गेंदबाजी, आर्यन चौधरी व आर्यन जुयाल की बल्लेबाजी से गोरखपुर की बड़ी जीत

ये भी पढ़ें : 149 किमी प्रति घंटे की यॉर्कर से कार्तिक त्यागी ने उखाड़ा मिडिल स्टंप

ये भी पढ़ें : कानपुर की पहली जीत, लखनऊ फाल्कन्स को सात विकेट से हराया

ये भी पढ़ें : कार्तिक त्यागी की तूफानी गेंदबाजी, मेरठ की लगातार चौथी जीत

ये भी पढ़ें : साहब युवराज सिंह के 91 रन, काशी रुद्रास की लगातार तीसरी जीत

ये भी पढ़ें : कानपुर में 28 अगस्त से यूपी टी-20 लीग, 49 रुपये में छात्राएं देखेंगी मुकाबले

ये भी पढ़ें : साहब युवराज सिंह के 91 रन, काशी रुद्रास की लगातार तीसरी जीत

ये भी पढ़ें : 185 रन का लक्ष्य, आखिरी गेंदों में रोमांच और अनिवेश का तूफान, नोएडा किंग्स ने मारी बाजी

ये भी पढ़ें : लखनऊ के 183 रन बेकार, रिंकू के तूफान और बारिश से मेरठ ने डीएलएस से मारी बाजी

ये भी पढ़ें : करन शर्मा की नाबाद 92 रन की कप्तानी पारी, काशी रुद्रास की लगातार दूसरी जीत

ये भी पढ़ें : अभिनंदन के चार विकेट, आराध्य का अर्धशतक; लखनऊ फाल्कन्स की पहली जीत

ये भी पढ़े : चिकारा का तूफान, त्यागी की रफ्तार; मेरठ मावेरिक्स की लगातार दूसरी जीत

ये भी पढ़ें : समीर रिजवी की 71 रन की पारी पर भारी पड़े अभिषेक-करन, काशी रुद्रास की पहली जीत

ये भी पढ़ें : बारिश के बीच गौर गोरखपुर लायंस का कमाल, लखनऊ फाल्कन्स को चार विकेट से हराया

ये भी पढ़ें : बॉबी यादव-कार्तिक सिद्धू का कमाल, 57/7 से वापसी कर नोएडा किंग्स ने कानपुर को हराया

ये भी पढ़ें : यश गर्ग ने मेरठ के लिए आखिरी ओवर में मैच पलटा

ये भी पढ़ें : काशी रुद्रास और मेरठ मेवरिक्स के मैच से होगा यूपी टी20 लीग का आगाज

आज जब शुभम गौतम, कृष्णा सरोज, शक्ति वर्मा और हिमांशु जैसे तमाम युवा खिलाड़ी इकाना के इतने बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा के दम पर अपनी पहचान बना रहे हैं और पूरे देश में नाम कमा रहे हैं, तो यह यूपी टी-20 लीग की सबसे बड़ी उपलब्धि है।

अब कानपुर में जमेगा क्रिकेट का रंग

26 अगस्त को इकाना में पहले चरण के सफर के बाद अब सभी टीमें और फैंस कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम का रुख कर रहे हैं। 28 अगस्त से शुरू हो रहे दूसरे चरण में प्लेऑफ्स और ग्रैंड फिनाले (6 सितंबर) समेत कुल 12 मुकाबले खेले जाएंगे, जहाँ उत्तर प्रदेश के ये युवा सितारे एक बार फिर अपने बल्ले और गेंद से धमाल मचाने को तैयार हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here