बारिश ने बदला यूपी टी-20 लीग का प्लेऑफ शेड्यूल, मुकाबले अब लखनऊ में

0
81

कानपुर। कानपुर में लगातार हो रही बारिश और मौसम की स्थितियों को देखते हुए यूपी टी-20 लीग सीजन-4 पावर्ड बाई Vimal Elaichi और NCS के आगामी प्लेऑफ व फाइनल के मैचों को कानपुर से लखनऊ स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया है।

अब लीग के प्लेऑफ और फाइनल मैच पूर्व निर्धारित तिथियाँ में लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।

खिलाड़ियों की सुरक्षा, निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा और बेहतर खेल स्थितियां सर्वोच्च प्राथमिकता : डॉ. संजय कपूर

यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने इस बारे में कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लीग प्रबंधन के लिए खिलाड़ियों के हित, सभी टीमों को समान एवं खेल के लिए बेहतर स्थितियां देना और मैचों की गुणवत्ता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि कानपुर में लगातार बारिश से मैचों को पूरा कराना संभव नहीं हो पा रहा है, जिसके कारण खेल व खिलाड़ियों की प्रतिभाओं पर असर पड़ रहा है। ऐसे में प्लेऑफ जैसे महत्वपूर्ण और निर्णायक मैचों में सभी टीमों को पूरे 20 ओवर खेलने का समान और उचित अवसर मिलना अत्यंत आवश्यक है।

हमने आने वाले दिनों में मौसम के पूर्वानुमान का अवलोकन किया जिसमें कानपुर में लगातार बारिश दिखाई जा रही है। उपरोक्त परिस्थितियों को देखते हुए प्लेऑफ के मैच व फाइनल को लखनऊ में स्थानांतरित करने का निर्णय बड़े भारी मन से लिया गया है।

डॉ. संजय कपूर ने कहा कि यह निर्णय किसी एक टीम के पक्ष या विपक्ष में नहीं, बल्कि खेल की निष्पक्षता और खिलाड़ियों के हित में लिया गया है। लगातार बारिश के कारण गीली आउटफील्ड से खिलाड़ियों के लिए चोट का जोखिम बढ़ सकता है।

उन्होंने आगे कहा कि मौसम के कारण मैचों के बार-बार बाधित होने और देर रात तक छोटे प्रारूप में मुकाबले समाप्त होने से खिलाड़ियों पर पड़ने वाली शारीरिक एवं मानसिक थकान को भी ध्यान में रखा गया है। हमारी निगाह में प्लेऑफ में पहुंचने वाली सभी टीमों को अपनी पूरी क्षमता के साथ प्रदर्शन करने के लिए बेहतर स्थितियां मिलनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि लीग प्रबंधन का प्रयास है कि प्लेऑफ जैसे महत्वपूर्ण मैचों में खिलाड़ियों को पूरे 20 ओवर खेलने का अवसर मिले, दर्शकों को निर्बाध क्रिकेट का आनंद और टीमों को अपनी रणनीति एवं क्षमता का पूरा प्रदर्शन करने के लिए बेहतर मंच मिल सके।

उन्होंने आगे बताया कि प्लेऑफ मैच व फाइनल मैच पूर्व निर्धारित तिथियों में यथावत लखनऊ में आयोजित होंगे। यूपी टी-20 लीग प्रबंधन ने कहा कि कानपुर चरण के दौरान दर्शकों, खिलाड़ियों, टीमों, अधिकारियों और सभी सहयोगी संस्थाओं से मिले समर्थन के लिए वह आभार व्यक्त करता है।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की मीडिया कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद फहीम, यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के सदस्य संजीव कुमार सिंह, मीडिया संयोजक अहमद अली खान तालिब व अन्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : शिवा सिंह की हैट्रिक से नोएडा किंग्स को मिला प्लेऑफ का टिकट

ये भी पढ़ें : अजीत के बाद अभिनंदन व विप्रज के कमाल से लखनऊ फाल्कन्स प्लेऑफ में

ये भी पढ़ें : समीर रिजवी के 39 गेंदों में 91 रन, कानपुर सुपरस्टार्स की शानदार जीत

ये भी पढ़ें : 67 रन के बाद बरसे बादल, लखनऊ-मेरठ मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ा

ये भी पढ़ें : करन शर्मा के तूफानी शतक से कानपुर चरण का आगाज़, काशी की बड़ी जीत

ये भी पढ़ें : दादा का सपना, पिता का संघर्ष; अब इकाना में गूंजा हिमांशु के बल्ले का शोर

ये भी पढ़े : इकाना के ‘सुपर ड्रेनेज’ ने बचाया UPT20 का रोमांच, बारिश के बीच 22 मैच पूरे

ये भी पढ़ें : काशी रुद्रास की लगातार चौथी हार, नोएडा किंग्स की पांच विकेट से जीत

ये भी पढ़ें : आदर्श का शतक बेकार, निशांत के चौके से गोरखपुर की रोमांचक जीत

ये भी पढ़ें : ट्राइसाइकिल से इकाना पहुंचे रत्नेश, रोहित ने पहली मुलाकात में पूछा था- ‘आप कैसे हैं?’

ये भी पढ़ें : यूपी टी-20 लीग में हर गेंद का डिजिटल हिसाब, CricGiri संभाल रहा आधिकारिक स्कोरिंग

ये भी पढ़ें :  रिंकू का आखिरी विकेट लेकर कर्ण शर्मा ने ली विदाई, गार्ड ऑफ ऑनर के बीच क्रिकेट को कहा अलविदा

ये भी पढ़ें : भुवनेश्वर-अभिनंदन की घातक गेंदबाजी, हिमांशु का अर्धशतक, लखनऊ फाल्कन्स की तीसरी जीत

ये भी पढ़ें : रिंकू के 30 रन, जीशान के तीन विकेट, मेरठ ने कानपुर को 19 रन से दी शिकस्त

ये भी पढ़ें : नमन तिवारी का ऐतिहासिक ‘सिक्सर’, नोएडा किंग्स की मुश्किल भरी जीत

ये भी पढ़ें : सैफ के तूफान से लखनऊ फाल्कन्स की जीत, दूसरे स्थान पर पहुंचा

ये भी पढ़ें : मेरठ मावेरिक्स ने लगातार छठीं जीत के साथ प्ले-ऑफ में बनाई जगह

ये भी पढ़ें : ये बच्चे हमारी उम्मीद हैं’: डॉ. संजय कपूर ने बताया भविष्य की ताकत

ये भी पढ़ें : अजीत वर्मा और अभिनंदन सिंह चमके, लखनऊ फाल्कन्स की डीएलएस से जीत

ये भी पढ़ें : आंखों में आंसू, कर्ण शर्मा ने लिया संन्यास, 25 अगस्त को खेलेंगे आखिरी मैच

ये भी पढ़ें : चिकारा के तूफानी 97 से मेरठ की लगातार पांचवीं जीत, कानपुर नौ विकेट से हारा

ये भी पढ़ें : विशाल-वासु की गेंदबाजी, आर्यन चौधरी व आर्यन जुयाल की बल्लेबाजी से गोरखपुर की बड़ी जीत

ये भी पढ़ें : 149 किमी प्रति घंटे की यॉर्कर से कार्तिक त्यागी ने उखाड़ा मिडिल स्टंप

ये भी पढ़ें : कानपुर की पहली जीत, लखनऊ फाल्कन्स को सात विकेट से हराया

ये भी पढ़ें : कार्तिक त्यागी की तूफानी गेंदबाजी, मेरठ की लगातार चौथी जीत

ये भी पढ़ें : साहब युवराज सिंह के 91 रन, काशी रुद्रास की लगातार तीसरी जीत

ये भी पढ़ें : 185 रन का लक्ष्य, आखिरी गेंदों में रोमांच और अनिवेश का तूफान, नोएडा किंग्स ने मारी बाजी

ये भी पढ़ें : लखनऊ के 183 रन बेकार, रिंकू के तूफान और बारिश से मेरठ ने डीएलएस से मारी बाजी

ये भी पढ़ें : करन शर्मा की नाबाद 92 रन की कप्तानी पारी, काशी रुद्रास की लगातार दूसरी जीत

ये भी पढ़ें : अभिनंदन के चार विकेट, आराध्य का अर्धशतक; लखनऊ फाल्कन्स की पहली जीत

ये भी पढ़े : चिकारा का तूफान, त्यागी की रफ्तार; मेरठ मावेरिक्स की लगातार दूसरी जीत

ये भी पढ़ें : समीर रिजवी की 71 रन की पारी पर भारी पड़े अभिषेक-करन, काशी रुद्रास की पहली जीत

ये भी पढ़ें : बारिश के बीच गौर गोरखपुर लायंस का कमाल, लखनऊ फाल्कन्स को चार विकेट से हराया

ये भी पढ़ें : बॉबी यादव-कार्तिक सिद्धू का कमाल, 57/7 से वापसी कर नोएडा किंग्स ने कानपुर को हराया

ये भी पढ़ें : यश गर्ग ने मेरठ के लिए आखिरी ओवर में मैच पलटा

ये भी पढ़ें : काशी रुद्रास और मेरठ मेवरिक्स के मैच से होगा यूपी टी20 लीग का आगाज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here