खेलों से सर्वांगीण विकास का संदेश, अमरावती स्पोर्ट्स सिटी में मना स्पोर्ट्स डे

1
99

लखनऊ: अमरावती स्पोर्ट्स सिटी में धूमधाम के साथ स्पोर्ट्स डे मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर की गई, जिसमें खिलाड़ियों, कोच और अधिकारियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर अमरावती ग्रुप के फाउंडर और डायरेक्टर रजनीकांत मिश्रा ने कहा, “खेल सिर्फ प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि अनुशासन, स्वास्थ्य और एकता का प्रतीक है।

आज का यह दिन हमें याद दिलाता है कि नियमित खेलकूद से युवा पीढ़ी का सर्वांगीण विकास संभव है। अमरावती स्पोर्ट्स सिटी इसी उद्देश्य से युवाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करा रही है।”

समारोह में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिसमें स्थानीय खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया गया। अमरावती स्पोर्ट्स सिटी प्रशासन ने भविष्य में और बड़े आयोजनों की घोषणा की है, जिससे शहर खेल संस्कृति का प्रमुख केंद्र बन सके।

ये भी पढ़ें : अमरावती स्पोर्ट्स सिटी में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

ये भी पढ़ें : अमरावती स्पोर्ट्स सिटी में वृक्षारोपण, हरित विकास को मिला बढ़ावा

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here