चौक स्टेडियम बना जिला स्तरीय जूनियर बालक कबड्डी चैंपियन

0
58

लखनऊ। जिला कबड्डी एसोसिएशन, लखनऊ के तत्वावधान में अवध पब्लिक स्कूल, रजनी खण्ड में जिला स्तरीय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में लखनऊ जिले की विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान शानदार खेल कौशल और दमदार प्रदर्शन से दर्शकों का उत्साह बढ़ाया।

फाइनल मुकाबले में चौक स्टेडियम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 31-08 के बड़े अंतर से जीत दर्ज की और जिला स्तरीय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।

स्टेट चैंपियनशिप के लिए टीम चयन

प्रतियोगिता के आधार पर लखनऊ जनपद की जूनियर बालक कबड्डी टीम का भी चयन किया गया। चयनित टीम आगामी 12 एवं 13 सितंबर 2026 को बस्ती में आयोजित होने वाली स्टेट चैंपियनशिप में लखनऊ का प्रतिनिधित्व करेगी। जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें : सीआईएससीई (यूपी) रीजनल गर्ल्स कबड्डी में वाराणसी- गाजियाबाद का दबदबा

प्रतियोगिता के दौरान जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव अनूप शुक्ला के अलावा सी.जी. शुक्ला, आई.ए. सिद्दीकी, अजय मिश्रा, पी.सी. यादव, अरुण गौतम, वी.एन. झा और टिंकू कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं खेलप्रेमी मौजूद रहे। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और चयनित खिलाड़ियों को आगामी स्टेट चैंपियनशिप के लिए शुभकामनाएं दीं।

जिला कबड्डी एसोसिएशन, लखनऊ की ओर से प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग के लिए अवध पब्लिक स्कूल, रजनी खण्ड के प्रबंधन और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here