पीआरडी स्वयंसेवकों का दैनिक भत्ता ₹600, 5 लाख तक कैशलेस इलाज भी

0
56

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 18 अगस्त 2026 को प्रदेश के पीआरडी स्वयंसेवकों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए उनके दैनिक भत्ते को 500 रुपये से बढ़ाकर 600 रुपये करने की घोषणा की।

इसके साथ ही पीआरडी स्वयंसेवकों और उनके परिवारों की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए “मुख्यमंत्री पीआरडी कैशलेस चिकित्सा योजना” का भी शुभारंभ किया गया।

मुख्यमंत्री के इन निर्णयों से प्रदेशभर के पीआरडी स्वयंसेवकों में खुशी और उत्साह का माहौल है। स्वयंसेवकों ने इसे उनके कल्याण, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य सुरक्षा और सम्मान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

इसी क्रम में महानिदेशालय, युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल, लखनऊ में ड्यूटी कर रहे पीआरडी स्वयंसेवकों ने प्रदेश के सभी पीआरडी जवानों की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा सचिव/महानिदेशक सुहास एल.वाई. के प्रति आभार और धन्यवाद व्यक्त किया।

पीआरडी स्वयंसेवकों ने कहा कि दैनिक भत्ते में 100 रुपये प्रतिदिन की वृद्धि के साथ 5 लाख रुपये तक के निःशुल्क उपचार की सुविधा वाली “मुख्यमंत्री पीआरडी कैशलेस चिकित्सा योजना” की शुरुआत पूरे पीआरडी परिवार के लिए बड़ी सौगात है। इससे स्वयंसेवकों और उनके परिवारों को स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के समय आर्थिक राहत मिलेगी।

जवानों ने कहा कि राज्य सरकार लगातार पीआरडी स्वयंसेवकों के हितों और कल्याण को प्राथमिकता दे रही है। दैनिक भत्ते में वृद्धि और कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा मिलने से प्रदेश के हजारों पीआरडी जवानों और उनके परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा।

इससे स्वयंसेवकों का मनोबल और बढ़ेगा तथा वे पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ प्रदेश की सेवा में अपना योगदान देते रहेंगे।

ये भी पढ़ें : सीएसआईआर-सीमैप को उत्कृष्ट राजभाषा पत्रिका प्रकाशन के लिए सम्मान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here