लखनऊ : लखनऊ चैस एसोसिएशन एवं कर्नल एस. एन. मिश्रा ओबीई मेमोरियल स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में कर्नल एस. एन. मिश्रा ओबीई मेमोरियल स्कूल में आयोजित लखनऊ डिस्ट्रिक्ट चैस चैंपियनशिप का शुभारम्भ हुआ।
प्रतियोगिता के तीन चक्रों की समाप्ति के बाद आरव गर्ग, अर्जुन सिंह, अनुज यादव और विनय मिश्रा 3-3 अंकों के साथ संयुक्त बढ़त पर चल रहे हैं। वहीं प्रणव रस्तोगी, पार्थ गुप्ता एवं तनिष कुमार 2.5-2.5 अंकों के साथ खिताब की दौड़ में बने हुए हैं। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है।

23 से 26 अक्टूबर 2026 तक गाजियाबाद में आयोजित होने वाली सीनियर स्टेट चैस चैंपियनशिप में इस प्रतियोगिता से चयनित प्रथम चार खिलाड़ी लखनऊ जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।











