थिएटरों से लगभग गायब होने वाली थी ‘हनुमान अंश’, दर्शकों ने बदल दिया खेल

0
147
साभार : गूगल

फिल्म ‘हनुमान अंश’ को अपनी रिलीज के बाद कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। ‘आवारापन 2’ और ‘बंटवारा 1947’ जैसी बड़ी फिल्मों की रिलीज की वजह से इसके शो की संख्या 250 से घटकर महज 25 रह गई थी।

इसके अलावा पीवीआर और सिनेपोलिस जैसे बड़े मल्टीप्लेक्स भी शुरुआत में फिल्म को पर्याप्त स्क्रीन देने को लेकर हिचकिचा रहे थे। इन मुश्किल परिस्थितियों के बावजूद फिल्म ने दर्शकों के बीच अपनी पकड़ बनाए रखी।

फिल्म को दर्शकों तक पहुंचाने के लिए विशाल चतुर्वेदी ने मुख्य अभिनेता शोभिनव सत्या और संगीतकार ऋषि पाठक के साथ खुद मोर्चा संभाला। तीनों ने दर्शकों से सीधे मुलाकात की और फिल्म को लेकर उनकी प्रतिक्रिया जानी।

टीम की यह कोशिश रंग लाई और दर्शकों से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद सिनेमाघरों में फिल्म के शो दोबारा बढ़ाने पड़े। छोटे बजट में बनी इस फिल्म का प्रदर्शन अब इसके निर्माताओं के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

फिल्म की सफलता के बीच विशाल ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से अपनी नाराजगी भी जाहिर की है। उनका कहना है कि शुरुआती दौर में उन्हें इंडस्ट्री से अपेक्षित समर्थन नहीं मिला, लेकिन टीम की मेहनत, दर्शकों के प्यार और लगातार प्रयासों ने फिल्म की तस्वीर बदल दी।

ये भी पढ़े : फिल्मी पर्दे पर फिर लौटेंगे ‘हनुमान अंश’, दूसरे भाग में होगी बाबा नीम करोली की कहानी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here