फिल्मी पर्दे पर फिर लौटेंगे ‘हनुमान अंश’, दूसरे भाग में होगी बाबा नीम करोली की कहानी

1
160
साभार : गूगल

आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सक्सेस के बाद इसके निर्माताओं ने फिल्म के दूसरे भाग की आधिकारिक घोषणा कर दी है।

करीब 2 करोड़ के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’ 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और दर्शकों के सकारात्मक प्रतिक्रिया और मजबूत वर्ड ऑफ माउथ के चलते फिल्म इस साल की चर्चित सफल फिल्मों में शामिल हो गई है।

फिल्म के निर्माता विशाल चतुर्वेदी ने आगरा में दर्शकों से बातचीत के दौरान बताया कि ‘हनुमान अंश’ के दूसरे भाग पर काम शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि आगामी फिल्म में बाबा नीम करोली के जीवन के महत्वपूर्ण अध्यायों को दिखाया जाएगा।

कहानी उनके जन्मस्थान फिरोजाबाद से शुरू होकर आगरा, मथुरा और उनकी आध्यात्मिक यात्रा से जुड़े अन्य स्थानों तक पहुंचेगी। निर्माताओं ने 20 फरवरी को ‘हनुमान अंश’ की घोषणा करते हुए बताया था कि इसे तीन भागों की फिल्म श्रृंखला के रूप में बनाया जा रहा है।

बाबा नीम करोली के जीवन पर आधारित यह फिल्म विशाल चतुर्वेदी की पुस्तक ‘दिव्य डिटूर’ से प्रेरित है। फिल्म में बाबा का किरदार अभिनेता शोभिनव सत्या ने निभाया है, जबकि चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी, विहान शेडगे सहित अन्य स्टार्स भी अहम भूमिकाओं में हैं।

ये भी पढ़े : ‘हनुमान अंश’ के जरिए बड़े पर्दे पर पहुंचेगा सेवा, प्रेम और भक्ति का संदेश

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here