जीसीएल सीजन 4: गैंजेस ग्रैंडमास्टर्स ने पलटा पासा, अमेरिकन गैम्बिट्स को 9-7 से दी मात

0
38

गैंजेस ग्रैंडमास्टर्स ने एफवाईईआरएस अमेरिकन गैम्बिट्स की लगातार जीत की रफ्तार पर विराम लगाते हुए उसे 9-7 के अंतर से हरा दिया, जबकि गत चैंपियन एल्पाइन एपीएल पाइपर्स ने टेक महिंद्रा और फिडे की संयुक्त पहल ग्लोबल चेस लीग (जीसीएल) में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। मुकाबले रविवार को बेंगलुरु में खेले गए।

पीबीजी अलास्कन नाइट्स ने चेक्यू मुंबई मास्टर्स को 11-6 से हराया, जबकि गत चैंपियन एल्पाइन एपीएल पाइपर्स ने गैंजेस ग्रैंडमास्टर्स को समान अंतर से मात दी

गैंजेस ग्रैंडमास्टर्स ने दूसरे दिन दो मुकाबले खेले। दिन के पहले मैच में एल्पाइन एपीएल पाइपर्स से मिली हार की निराशा को पीछे छोड़ते हुए टीम ने एफवाईईआरएस अमेरिकन गैम्बिट्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया और 9-7 के अंतर से से जीत दर्ज कर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई।

इससे पहले एल्पाइन एपीएल पाइपर्स ने गैंजेस ग्रैंडमास्टर्स को 11-6 के अंतर से हराया, जबकि पीबीजी अलास्कन नाइट्स ने चेक्यू मुंबई मास्टर्स को 11-6 से मात देकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की।

जीसीएल सीजन 4 के दूसरे दिन का मुकाबला प्रशंसकों के लिए शानदार रहा। दर्शकों ने कुछ बेहद प्रभावशाली जीत और रोमांचक मुकाबले देखे। भारतीय ई-स्पोर्ट्स जगत के दिग्गज और एस8यूएल के सह-संस्थापक नमन ‘मॉर्टल’ माथुर भी दर्शकों में मौजूद थे। उनके पसंदीदा खिलाड़ी निहाल सरीन ने गैंजेस ग्रैंडमास्टर्स के खिलाफ एफवाईईआरएस अमेरिकन गैम्बिट्स की ओर से एकमात्र जीत दर्ज की।

हालांकि निहाल की जीत टीम को बढ़त दिलाने के लिए पर्याप्त नहीं रही। प्लेयर ऑफ द मैच पोलिना शुवालोवा ने बिबिसारा असौबायेवा को हराकर लगातार तीन राउंड में अपनी तीसरी जीत दर्ज की।

इसके बाद इयान नेपोमनियाचची ने 2026 कैंडिडेट्स विजेता जावोखिर सिंदारोव के खिलाफ रुक-प्यादा एंडगेम में बाजी पलट दी और अपनी टीम को बढ़त दिलाई। गैम्बिट्स के डेनियल डुबोव 101 चाल तक चले मुकाबले में लेइनियर डोमिंग्वेज पेरेज के खिलाफ अपनी बढ़त को जीत में नहीं बदल सके।

इससे पहले विदित गुजराती और कोनेरू हम्पी ने काले मोहरों से लगातार दूसरी जीत दर्ज कर एल्पाइन एपीएल पाइपर्स को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

हालांकि महिला विश्व कप विजेता दिव्या देशमुख को एक और हार का सामना करना पड़ा। विदित ने लेइनियर डोमिंग्वेज पेरेज की एक छोटी-सी गलती का पूरा फायदा उठाते हुए 38 चालों में जीत दर्ज की। वहीं, हम्पी ने एक बार फिर अपना शानदार खेल दिखाते हुए स्टावरोला त्सोलाकिडू को व्यवस्थित अंदाज में 41 चालों में हरा दिया।

दिव्या के शुवालोवा के खिलाफ हारने के बाद गैंजेस ग्रैंडमास्टर्स के पास हार का अंतर कम करने का मौका था। इयान नेपोमनियाचची के पास आइकन बोर्ड पर मैग्नस कार्लसन के खिलाफ एंडगेम में स्पष्ट बढ़त थी और उनके पास पांच मिनट से अधिक का समय भी शेष था।

लेकिन दुनिया के नंबर एक नॉर्वे के खिलाड़ी ने एक बार फिर साबित किया कि उन्हें एंडगेम का बादशाह क्यों कहा जाता है। कार्लसन ने क्वीन की अदला-बदली के बाद शानदार वापसी की और मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त किया।

मैच के बाद प्लेयर ऑफ द मैच हम्पी ने कहा, “ओपनिंग के बाद मैं पूरी तरह स्पष्ट थी कि मेरी स्थिति बेहतर थी। निश्चित रूप से मैं इससे बेहतर खेल सकती थी, लेकिन मैं तेजी से खेलना चाहती थी और मुझे लगता है कि मैंने जीत हासिल करने के लिए पर्याप्त अच्छा खेल दिखाया।”

इसके बाद पीबीजी अलास्कन नाइट्स अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई। अर्जुन एरिगैसी, प्लेयर ऑफ द मैच नीनो बत्सियाश्विली और अभिमन्यु मिश्रा ने सफेद मोहरों से अपने-अपने मुकाबले जीतकर चेक्यू मुंबई मास्टर्स के खिलाफ टीम को 11-6 से शानदार जीत दिलाई।

15 वर्षीय यागिज कान एर्दोगमुस ने शखरियार मामेदयारोव के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया और जीत की स्थिति में पहुंचते दिखाई दिए, लेकिन समय के दबाव में सही संयोजन नहीं खोज सके। अंततः उन्होंने 82 चालों के बाद हार स्वीकार कर ली।

रविवार, 7 सितंबर के मुक़ाबले
शाम 3:30 बजे: पीबीजी अलास्कन नाइट्स बनाम एल्पाइन एपीएल पाइपर्स
शाम 5:00 बजे: चेक्यू मुंबई मास्टर्स बनाम गैंजेस ग्रैंडमास्टर्स
शाम 6:30 बजे: एल्पाइन एपीएल पाइपर्स बनाम एफवाईईआरएस अमेरिकन गैम्बिट्स
रात 8:00 बजे: पीबीजी अलास्कन नाइट्स बनाम त्रिवेणी कॉन्टिनेंटल किंग्स

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here