बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। रणबीर कपूर के फर्स्ट लुक के बाद अब फिल्म से आलिया भट्ट की दो झलकियां सामने आई हैं। पोस्टर्स में आलिया बेहद ग्लैमरस और अब तक के अपने अंदाज से बिल्कुल अलग अवतार में हैं।
Aag bhi, dilon ki jaan bhi! ❤️🔥
Sanjay Leela Bhansali’s Love & War on 21st January 2027 ❤️
See you at the movies! 🎬#LoveAndWar@saregamaglobal #RanbirKapoor @vickykaushal09 @aliaa08 #PrernaSingh pic.twitter.com/vv7aP0O6hL
— BhansaliProductions (@bhansali_produc) September 25, 2026
पोस्टर में आलिया कुर्सी पर बैठी दिखाई दे रही हैं। उन्होंने आकर्षक स्लिट स्कर्ट के साथ स्टाइलिश हेडपीस पहना है। रेट्रो अंदाज वाले बैकग्राउंड के बीच उनका कॉन्फिडेंट पोज कैबरे-स्टाइल ग्लैमर, सेंशुअलिटी और ओल्ड-स्कूल चार्म का एहसास कराता है।
आलिया ने इस बिल्कुल नए लुक को बेहद आत्मविश्वास के साथ पेश किया है, जिससे फिल्म में उनके किरदार को लेकर दर्शकों की जिज्ञासा और बढ़ गई है।
Sitaare toh hazaar, par chamak iski hai! ✨
Sanjay Leela Bhansali's Love & War on 21st January 2027 ❤️
See you at the movies! 🎬#LoveAndWar@saregamaglobal #RanbirKapoor @vickykaushal09 @aliaa08 #PrernaSingh pic.twitter.com/QOan0QdWlQ
— BhansaliProductions (@bhansali_produc) September 25, 2026
संजय लीला भंसाली की फिल्मों में प्रेम और भव्यता का खास मेल देखने को मिलता है और ‘लव एंड वॉर’ के पोस्टर्स भी इसी ओर इशारा कर रहे हैं। फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में हैं। संजय लीला भंसाली निर्देशित ‘लव एंड वॉर’ 21 जनवरी 2027 को रिलीज होने के लिए तैयार है।
ये भी पढ़े : ‘लव एंड वॉर’ में रणबीर का खूंखार अंदाज, खून से लथपथ हाथ ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें
ये भी पढ़े : तैयार हो जाइए, अगले साल 21 जनवरी को थिएटरों में दस्तक देगी ‘लव एंड वॉर’












