इकाना में भारत-वेस्टइंडीज टी20 की स्कोरिंग संभालेंगे यूपी के पांच स्कोरर

0
29

लखनऊ। भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम पर कल होने वाले भारत और वेस्ट इंडीज के बीच पहले महत्वपूर्ण टी-20 अंतराष्ट्रीय मैच में ऑफिशियल स्कोरिंग की जिम्मेदारी बीसीसीआई ने लखनऊ के एस पी सिंह कानपुर के रामजी तिवारी लखनऊ के विकास पांडेय कानपुर के ए पी सिंह और प्रयागराज के अखिलेश त्रिपाठी को दी है।

सभी बीसीसीआई पैनल के अंतरराष्ट्रीय स्कोरर हैं सभी स्कोरर इस महत्वपूर्ण मैच में स्कोरिंग की भूमिका निभाएंगे। सभी स्कोरर कई वर्षो से इंटरनेशनल, बीसीसीआई और आई पी एल के मैचों में स्कोरिंग कर रहे हैं।

सभी स्कोरर ऑनलाइन स्कोरिंग, मैनुअल स्कोरिंग, डकवर्थ लुईस सहित सभी प्रकार की स्कोरिंग जो एक मैच को सम्पन्न करने के लिए महत्वपूर्ण होती हैं उन सभी प्रकार की स्कोरिंग करेंगे। सभी स्कोरर को आई सी सी वर्ल्ड कप एकदिवसीय अंतराष्ट्रीय मैच टी-20 अंतराष्ट्रीय मैच आई पी एल और प्रथम श्रेणी मैंचों में स्कोरिंग करने का अनुभव प्राप्त है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here