लखनऊ। प्रथम एलीट ओपन टेनिस चैंपियनशिप में 40+ सिंगल्स में माधवेंद्र सिंह, 45+ सिंगल्स में विकास मूलचंदानी ने खिताब जीता। 40+ डबल्स में दीपक और पी.के. चतुर्वेदी, 45+ डबल्स में विकास और आशी तथा 50+ डबल्स में विनीत राय और पवन ओझा की जोड़ी विजेता रही।
प्रतियोगिता का आयोजन विभिन्न आयु वर्गों में उत्साह और खेल भावना के साथ किया गया। समापन समारोह में ऋषिक ऑटोमोटिव के डायरेक्टर राजीव दीक्षित, सहायक नगर आयुक्त डॉ. आशीष सिंह और डॉ. नमिषा सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
अतिथियों ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने टेनिस को बढ़ावा देने के लिए आयोजित इस पहल की भी प्रशंसा की।
एकेडमी डायरेक्टर गोपाल सिंह बिष्ट के मार्गदर्शन में आयोजित चैंपियनशिप के समापन पर उन्होंने मुख्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया और सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।
फाइनल मुकाबलों में 40+ सिंगल्स में माधवेंद्र सिंह विजेता और पुष्पेंद्र उपविजेता रहे। 40+ डबल्स में दीपक और पीके चतुर्वेदी की जोड़ी ने खिताब जीता, जबकि माधवेंद्र और शैलेंद्र की जोड़ी उपविजेता रही। 45+ सिंगल्स में विकास मूलचंदानी ने विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। पीके चतुर्वेदी उपविजेता रहे।
45+ डबल्स में विकास और आशी की जोड़ी विजेता रही, जबकि राहुल अग्रवाल और नागेंद्र यादव की जोड़ी ने उपविजेता का स्थान हासिल किया। 50+ डबल्स में विनीत राय और पवन ओझा ने खिताब जीता। नितिन अग्रवाल और मनु भास्कर की जोड़ी उपविजेता रही।
ये भी पढ़ें : बास्केटबॉल : उत्तर प्रदेश की बालक टीम ने जीता रजत, बालिका टीम को कांस्य













