लखनऊ: प्रथम एलीट ओपन टेनिस चैंपियनशिप का आयोजन बड़े उत्साह और खेल भावना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। टूर्नामेंट में विभिन्न आयु वर्गों में कड़े मुकाबले देखने को मिले।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री राजीव दीक्षित, डायरेक्टर – ऋषिक ऑटोमोटिव, डॉ. आशीष सिंह, सहायक नगर आयुक्त, और डॉ. नमिषा सिंह उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों के प्रयासों की सराहना की और टेनिस को बढ़ावा देने की इस पहल की प्रशंसा की।
यह चैंपियनशिप एकेडमी डायरेक्टर गोपाल सिंह बिष्ट के मार्गदर्शन में आयोजित की गई, जिन्होंने मुख्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया और सभी विजेताओं को बधाई दी।
टूर्नामेंट के परिणाम:
40+ सिंगल्स
विजेता: माधवेंद्र सिंह | उपविजेता: पुष्पेंद्र
40+ डबल्स
विजेता: दीपक / पी.के. चतुर्वेदी | उपविजेता: माधवेंद्र / शैलेंद्र
45+ सिंगल्स
विजेता: विकास मूलचंदानी | उपविजेता: पी.के. चतुर्वेदी
45+ डबल्स
विजेता: विकास / आशी | उपविजेता: राहुल अग्रवाल / नागेंद्र यादव
50+ डबल्स
विजेता: विनीत राय / पवन ओझा | उपविजेता: नितिन अग्रवाल / मनु भास्कर












