राज्य जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में वेरोनिका ने जीते दो पदक, दिविशा को कांस्य

0
57

हाईलाइट्स

  • केडी सिंह बाबू स्टेडियम की खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
  • चार साल की दिविशा ने भी दिखाया दमखम

लखनऊ। प्रयागराज में आयोजित 43वीं यूपी स्टेट जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में केडी सिंह बाबू स्टेडियम, लखनऊ की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक अपने नाम किए।

दो से चार नवंबर तक खेलगांव पब्लिक स्कूल, प्रयागराज में आयोजित प्रतियोगिता में वेरोनिका वर्मा ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता, जबकि दिविशा साहू ने कांस्य पदक हासिल किया।

प्रतियोगिता में लेवल-4 ओपन आयु वर्ग में हिस्सा लेते हुए वेरोनिका वर्मा ने वॉल्टिंग टेबल में स्वर्ण पदक और अनइवन बार्स में रजत पदक जीता। वहीं, लेवल-3 इन एज ग्रुप में दिविशा साहू ने वॉल्टिंग टेबल स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया।

दोनों खिलाड़ियों की सफलता से केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खुशी का माहौल है। जिम्नास्टिक कोच रविकांत यादव ने बताया कि वेरोनिका ने वर्ष 2024 में स्टेडियम में प्रशिक्षण शुरू किया था। इसके बाद से वह नियमित अभ्यास और मेहनत के दम पर लगातार प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं।

उन्होंने बताया कि दिविशा साहू की उम्र महज चार वर्ष है। इतनी कम उम्र में भी वह सुबह छह बजे नियमित अभ्यास करती हैं और शाम को करीब तीन घंटे प्रशिक्षण लेती हैं। उनकी लगन और अनुशासन का परिणाम है कि उन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

ये भी पढ़ें : सीबीएसई नेशनल जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में वेरोनिका वर्मा ने जीता कांस्य पदक

प्रतियोगिता के दौरान आगरा जिम्नास्टिक्स के वाइस चेयरमैन अनिल कुमार मिश्रा, प्रतियोगिता ऑब्जर्वर एवं जिम्नास्टिक कोच राजेश यश, जिला जिम्नास्टिक सचिव लक्ष्मण प्रसाद, नेशनल जज एवं जिम्नास्टिक कोच नमिता यादव और कोच रविकांत यादव मौजूद रहे। अतिथियों ने दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पदक विजेता खिलाड़ी
  • वेरोनिका वर्मा (लेवल-4, ओपन आयु वर्ग): वॉल्टिंग टेबल में स्वर्ण, अनइवन बार्स में रजत।
  • दिविशा साहू (लेवल-3, इन एज ग्रुप): वॉल्टिंग टेबल में कांस्य।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here