अमरावती आईटी सिटी में आयोजित हुआ विशाल भंडारा

0
43

लखनऊ: ज्येष्ठ मास के पावन अवसर पर अमरावती आईटी सिटी की ओर से मंगलवार को मस्तेमऊ स्थित टी-प्वॉइंट परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और भक्ति कार्यक्रम में शामिल हुए। आयोजन के दौरान श्रद्धा, सेवा और भक्ति का वातावरण बना रहा। इस अवसर पर अमरावती ग्रुप के फाउंडर और चेयरमैन श्री रजनीकांत मिश्रा और रवि प्रकाश पाण्डेय उपस्थित रहे.

भंडारे के दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई थी। आयोजन में शामिल लोगों ने परिवार सहित पहुंचकर प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को धार्मिक आस्था और सेवा भाव से जोड़ना था, जिसमें अमरावती आईटी सिटी को व्यापक जनसहभागिता मिली।

अमरावती ग्रुप के फाउंडर और चेयरमैन रजनीकांत मिश्रा और रवि प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि ज्येष्ठ मास सेवा, श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक माना जाता है।

हमें प्रसन्नता है कि इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और सभी ने मिलकर प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया। समाज में प्रेम, सद्भाव और सहयोग की भावना को मजबूत करने में ऐसे धार्मिक आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

ये भी पढ़ें : अमरावती स्पोर्ट्स सिटी में उभर रहा आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

ये भी पढ़ें : शोरगुल से दूर, सुकून और सुविधा से भरपूर : लखनऊ में अमरावती आईटी सिटी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here