अस्पताल से अभिनेता धर्मेंद्र को छुट्टी, परिवार का फैसला, घर पर होगा इलाज

0
119
साभार : गूगल

दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल से 12 नवंबर की सुबह डिस्चार्ज कर दिया गया। इसकी जानकारी डॉक्टर ने दी।

बॉबी देओल सुबह 7 बजे अस्पताल पहुंचे थे, और भावुक थे। थोड़ी देर बाद ही वह एंबुलेंस में पापा को लिए घर वापस लौटे। घर पर धर्मेंद्र का इलाज होगा। यह फैसला परिवार ने किया है।

अभिनेता धर्मेंद्र का इलाज करने वाले ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर प्रतीत समदानी ने एक समाचार एजेंसी को बताया कि धर्मेंद्र जी को 12 नवंबर की सुबह 7.30 बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

https://www.instagram.com/reel/DQ8Gk1hEwOM/

उनका इलाज घर पर ही किया जाएगा। यह फैसला उनके परिवार ने किया है। डॉ. प्रतीत समदानी ने बताया कि धर्मेंद्र पिछले कई हफ्तों से कभी अस्पताल में भर्ती हो रहे थे, तो कभी घर लौट रहे थे।

धर्मेंद्र के डिस्चार्ज होने के बाद एक्टर के घर के बार सुरक्षा बढ़ाने के साथ-साथ घेराबंदी भी कर दी गई है ताकि घर के बाहर भीड़ जमा हो तो उसे काबू किया जा सके। धर्मेंद्र की तबीयत खराब होने की खबर फैलते ही उनके घर के बाहर भीड़ उमड़ने लगी थी।

स्थिति देखते हुए पुलिस ने तुरंत ही बैरिकेड लगा दिए थे। अब धर्मेंद्र के डिस्चार्ज होने की खबर से फैंस बेहद खुश हैं। पूरा देश उनके लिए दुआएं मांग रहा था। फगवाड़ा के गुरुद्वारों और मंदिरों में एक्टर के लिए प्रार्थनाएं की जा रही थीं।

ये भी पढ़े : अभिनेता धर्मेंद्र की हालत स्थिर, परिवार द्वारा झूठी मौत की अफवाहों का खंडन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here