पीएम मोदी के 76वें बर्थडे पर आलिया-रणबीर की खास पहल, 20 स्कूलों का कायाकल्प

0
230
साभार : गूगल

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर एक खास संकल्प लिया है।

रणबीर कपूर सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हैं, इसलिए आलिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। साथ ही उन्होंने बताया कि वह और रणबीर मिलकर 20 स्कूलों के कायाकल्प में मदद करेंगे।

आलिया ने अपने पोस्ट में लिखा कि वह और रणबीर ‘सेवा संकल्प अभियान’ का समर्थन करते हुए मुंबई के 20 स्कूलों को बेहतर बनाने का संकल्प ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन स्कूलों को ऐसा बनाया जाएगा, जहां बच्चों को पढ़ाई और आगे बढ़ने के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

यह पहल बीएमसी की सिफारिशों के आधार पर की जाएगी। आलिया ने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और सफल वर्ष की कामना भी की।

साभार : गूगल

गणेश उत्सव के खास मौके पर रणवीर सिंह मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा पंडाल पहुंचे। सफेद कुर्ता-पायजामा पहने रणवीर काफी खुशमिजाज अंदाज में नजर आए। पंडाल पहुंचने के दौरान उन्होंने वहां मौजूद फैंस को अपनी झलक दी और हाथ हिलाकर मुलाकात की। इसके बाद रणवीर ने बप्पा के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

पूजा के बाद रणवीर एक न्यूज चैनल से बातचीत करने के लिए रुके। पंडाल आने की वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि वह बीते साल के लिए बप्पा का शुक्रिया अदा करने और आगे के सफर के लिए उनका आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। उन्होंने कहा, ‘यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है।’

उन्होंने आगे कहा, ‘बप्पा के आशीर्वाद से पिछला साल मेरे और मेरे परिवार के लिए खुशियों भरा रहा। मैं यहां आया, उनके दर्शन किए और उनका शुक्रिया अदा किया।’ रणवीर ने आगे कहा, ‘मैंने आगे के सफर के लिए उनका आशीर्वाद मांगा।’

रणवीर सिंह ने एक सामाजिक पहल का भी हिस्सा बनने की बात कही। एक्टर ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 1000 लड़कियों की शिक्षा में मदद करने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा, ‘मैं सेवा संकल्प अभियान से जुड़ने और 1000 लड़कियों की शिक्षा में मदद करने का संकल्प लेता हूं। मुझे उम्मीद है कि इससे बप्पा खुश होंगे और उनका आशीर्वाद हमेशा हमारे साथ रहेगा।’

ये भी पढ़े : ‘प्रलय आएगा’… ‘तुम्बाड 2’ से जुड़ीं आलिया भट्ट, रिलीज डेट भी हुई फाइनल

ये भी पढ़े : तैयार हो जाइए, अगले साल 21 जनवरी को थिएटरों में दस्तक देगी ‘लव एंड वॉर’

ये भी पढ़े : ‘रामायण: पार्ट 1’ के ट्रेलर में वनवास से सीता हरण तक की दिखी भव्य झलक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here