‘प्रलय आएगा’… ‘तुम्बाड 2’ से जुड़ीं आलिया भट्ट, रिलीज डेट भी हुई फाइनल

2
140
Sohum Shah (@shah_sohum) Adesh Prasad (@adeshprasad) Dr Jayantilal Gada (@jayantilalgadaofficial) Amita Shah (@amita_suresh_shah) αlia bhatt 💛 (@aliaabhatt)

अभिनेता और निर्माता सोहम शाह की बहुप्रतीक्षित हॉरर फिल्म ‘तुम्बाड 2’ को लेकर लंबे समय से जारी अटकलों पर आखिरकार विराम लग गया है। निर्माताओं ने आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया है कि अभिनेत्री आलिया भट्ट फिल्म का हिस्सा बन गई हैं। इस ऐलान के साथ ही फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।

सोहम शाह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की, जिनमें ‘तुम्बाड’ के प्रतीकात्मक लाल बैकग्राउंड, शैतानी गुड़िया, लालटेन और लाल घेरे जैसी झलकियां दिखाई गई हैं।

पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा, एक नया अध्याय शुरू हो रहा है। ‘तुम्बाड 2’ में आपका स्वागत है, आलिया भट्ट। प्रलय आएगा। सिनेमा में मिलते हैं। 03.12.2027। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट 3 दिसंबर 2027 घोषित कर दी गई है।

Sohum Shah (@shah_sohum) Adesh Prasad (@adeshprasad) Dr Jayantilal Gada (@jayantilalgadaofficial) Amita Shah (@amita_suresh_shah) αlia bhatt 💛 (@aliaabhatt)

आलिया पहली बार किसी हॉरर फिल्म का हिस्सा बनने जा रही हैं। ऐसे में उनके प्रशंसकों के बीच इस नई भूमिका को लेकर खासा उत्साह है। फिल्म में सोहम शाह एक बार फिर मुख्य भूमिका निभाएंगे। इससे पहले नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भी फिल्म से जुड़ने की घोषणा की जा चुकी है, जिससे इसकी स्टारकास्ट और मजबूत हो गई है।

2018 की ‘तुम्बाड’ भारतीय लोककथाओं पर आधारित एक चर्चित हॉरर फिल्म थी, जिसे अपनी अनोखी कहानी, दमदार निर्देशन और बेहतरीन सिनेमैटोग्राफी के लिए सराहा गया था।

Sohum Shah (@shah_sohum) Adesh Prasad (@adeshprasad) Dr Jayantilal Gada (@jayantilalgadaofficial) Amita Shah (@amita_suresh_shah) αlia bhatt 💛 (@aliaabhatt)

राही अनिल बर्वे के निर्देशन में बनी पहली फिल्म को समय के साथ कल्ट क्लासिक का दर्जा मिला। अब सोहम शाह फिल्म्स के बैनर तले बन रही ‘तुम्बाड 2’ से दर्शकों को एक और रहस्यमयी और रोमांचक सिनेमाई अनुभव मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़े : नवाजुद्दीन के आने से ‘तुम्बाड 2’ का रोमांच दोगुना, सोहम शाह ने किया खुलासा

ये भी पढ़े : ‘तुम्बाड 2’ की तैयारी शुरू, सोहम शाह और पेन स्टूडियोज का बड़ा ऐलान

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here