फ्लोरल प्रिंटेड ड्रेस में आलिया भट्ट ने लूटी महफिल, हर नजर ठहर गई

0
37
Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

आलिया भट्ट ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में पहुंचते ही अपना जलवा बिखेर दिया। पहली ही अपीयरेंस के लिए हसीना इतना स्टनिंग आउटफिट पहनकर आईं कि उनसे किसी की नजरें नहीं हटीं। फ्लोरल प्रिंटेड ड्रेस में उनका लुक किसी मॉडर्न- डे प्रिंसेस से कम नहीं लगा।

आज कान्स की ओपनिंग सेरेमनी के लिए जैसे ही आलिया पहुंचीं, तो उनका लुक एकदम ड्रीमी वाइब्स दे गया। जिसके लिए उन्होंने सॉफ्ट शेड्स चुनें, जो उनकी नेचुरल ब्यूटी को फ्लॉन्ट कर गए। उन्होंने मिनिमल एक्सेसरीज से ही अपने लुक को एकदम परफेक्ट कान्स मोमेंट बनाया, जिससे नजरें हटाना जैसे मुश्किल- सा हो गया और उनका लुक परफेक्ट लगा।

Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

पिछले साल अभिनेत्री का कान्स में डेब्यू कमाल का रहा। उन्होंने एक से बढ़कर एक स्टनिंग आउटफिट्स पहने, तो अब सेकंड अपीयरेंस के लिए भी उन्होंने सॉफ्ट प्रिंसेस वाइब्स वला ग्लैमर चुना। उनकी यह ड्रीमी ड्रेस बेहद फ्रेश, एलिगेंट और फेयरीटेल वाइब्स देती नजर आ रही है। जिसने पूरे लुक को बैलेंस्ड रखा, जहां सिंपलिसिटी के साथ ही हाई फैशन का मेल परफेक्ट लगा और यह पहली नजर में ही अट्रैक्टिव लगी।

इस लुक में उन्हें रिया कपूर ने स्टाइल किया, तो इस ड्रेस पर कान्स के फ्रेंच रिवेरा को बासुरी चोकशी ने हैंड पेंट किया और यश पटेल ने इसे कस्टम करके तैयार किया। आलिया का इस मिडी बॉल गाउन स्टाइल ड्रेस की डिटेल्स पर गौर करें, तो इसे स्ट्रैपी स्लीव्स और प्लंजिंग नेकलाइन के साथ डिजाइन किया गया। जिससे आउटफिट में ग्लैम फैक्टर ऐड हो गया।

Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

वहीं, फिटेड बॉडीस उनके कर्व्स को खूबसूरती से कॉम्प्लिमेंट कर रहा है। जिस पर प्रिंटेड टेक्सचर से डिटेलिंग की, तो सबसे स्टनिंग पार्ट इसकी कॉर्सेट स्टाइल बैक रही, जिसके नॉट्स को वेस्ट से भी नीचे तक रखा, जो इसकी ब्यूटी को बिना ओवरड्रामेटिक बनाते हुए एन्हांस कर गए।

​आलिया के लुक का कॉर्सेट फिट ही नहीं वॉल्यूमिनस स्कर्ट भी बेहद खास एलिमेंट है, जिसने पूरे लुक को प्रिंसेस वाइब्स दी। वेस्ट पर फिटेड और फिर फ्लेयर्ड सिल्हूट वाली स्कर्ट प्रापर बॉल गाउन जैसा स्ट्रक्चर दे रही है। जिसका चलते वक्त फ्लो और मूवमेंट बेहद ग्रेसफुल लगा, जिससे आलिया का लुक और भी ड्रीमी नजर आया।

आलिया की ड्रेस पर बने फूल, पत्ते, घास और समुद्र जैसे पैटर्न ने इसे अलग लेवल की खूबसूरती दी, जो कान्स के फ्रेंच रिवेरा की ब्यूटी को कॉम्प्लिमेंट कर गया। इस गार्डन-थीम पेंटिंग स्टाइल ड्रेस के लिए पेस्टल ग्रीन, ब्लू, पर्पल और वाइट जैसे सॉफ्ट कलर कॉम्बो को मिक्स किया, जो लुक में फ्रेशनेस ले आया। तभी तो बिना किसी हैवी वर्क या एम्बेलिशमेंट के ही ड्रेस काफी रिच और हाई-फैशन लगी।

Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

अभिनेत्री ने अपने ड्रीमी लुक की स्टाइलिंग को मिनिमल लेकिन बहुत स्मार्ट रखा। जूलरी के नाम पर उन्होंने chopard के येलो डायमंड स्टड इयररिंग्स पहने और सारा फोकस अपनी ड्रेस पर ही रहने दिया। यही नहीं Manolo Blahnik की वाइट हील्स पेयर करके उन्होंने आउटफिट के कलर कंट्रास्ट को कॉम्प्लिमेंट किया। सॉफ्ट मेकअप, ग्लोइंग स्किन और साइड पार्टेड बन ने पूरे लुक को क्लासी फिनिश दी और यह साबित किया कि लेस इज मोर का कॉन्सेप्ट सिंपल स्टाइलिंग को एलिगेंट दिखाता है।

ये भी पढ़े : आलिया भट्ट का नैचुरल लुक, जिसने फैंस के दिलों पर किया राज

ये भी पढ़े : आइवरी शियापरेली- नीले अरमानी गाउन में आलिया ने कान्स में बिखेरी चमक

ये भी पढ़े : आलिया के गुच्ची साड़ी इंस्पायर्ड लुक में पारंपरिक और वेस्टर्स स्टाइल का परफेक्ट मिक्स

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here