अखिल भारतीय सिविल सेवा पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026: CCSCB टीम बनी विजेता

0
15

चंडीगढ़ में 5 से 10 मार्च तक आयोजित अखिल भारतीय सिविल सेवा भारोत्तोलन एवं पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में CCSCB (DoPT) की पावरलिफ्टिंग (पुरुष एवं महिला) टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप अपने नाम की। दिल्ली centre secretariat टीम ने पुरुष वर्ग में टीम चैंपियनशिप जीती, जबकि महिला वर्ग में उपविजेता रही।

इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में टीम ने केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं खेल बोर्ड के सचिव सत्येंद्र सिंह से शिष्टाचार भेंट की, जहां उन्होंने टीम, कोच, मैनेजर एवं कन्वीनर्स को बधाई देते हुए भविष्य के लिए उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर संयोजक रतन सिंह राणा, कोच महेश प्रसाद, धर्म पाल, प्रबंधक महेश सैनी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

विशेष रूप से, रेल मंत्रालय के धर्म पाल ने खेल क्षेत्र में अपनी उल्लेखनीय सेवाओं से अलग पहचान बनाई है। वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में रेफरी और अधिकारी के रूप में कार्य कर चुके हैं तथा आगामी खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स और एशियन भारोत्तोलन सीनियर चैंपियनशिप 2026 के लिए भी नामित किए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here