मुंबई में काम के बीच कल्याणी की छोटी-छोटी खुशियां, ‘प्रलय’ की स्क्रिप्ट ने खींचा ध्यान

0
74
Kalyani Priyadarshan (@kalyanipriyadarshan)

‘हेरा फेरी’, ‘गरम मसाला’, ‘भूत बंगला’, ‘खट्टा-मीठा’ जैसी क्लासिक कॉमेडी फिल्में देने वाले डायरेक्टर प्रियदर्शन की बेटी कल्याणी प्रियदर्शन बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं.

मलयालम फिल्मों में धाक जमा चुकीं एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन अब हिंदी फिल्मों में एक नई पारी का आगाज करने जा रही हैं. वो रणवीर सिंह के साथ ‘प्रलय’ से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी.

इस समय कल्याणी मुंबई में हैं और फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं. यही वजह है कि इस बार अभिनेत्री अपने परिवार के साथ ओणम का त्योहार नहीं मना पा रही हैं.

आमतौर पर वह इस खास मौके को घर पर परिवार के साथ सेलिब्रेट करती हैं और सोशल मीडिया पर भी त्योहार की तस्वीरें साझा करती हैं. लेकिन उन्हें काम की वजह से घर से दूर रहना पड़ा.

Kalyani Priyadarshan (@kalyanipriyadarshan)

कल्याणी प्रियदर्शन ने मुंबई में बिताए दिनों की कुछ फोटोज साझा की हैं. उनका यह फोटो डंप किसी फिल्मी सेट की झलक से ज्यादा उनकी निजी जिंदगी की छोटी-छोटी खुशियों का एल्बम नजर आता है.

Kalyani Priyadarshan (@kalyanipriyadarshan)

मुंबई में इस साल कल्याणी ने अपना जन्मदिन भी दोस्तों के साथ मनाया था. कल्याणी प्रियदर्शन की इन तमाम तस्वीरों के बीच जिस चीज ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा वो रणवीर सिंह की ‘प्रलय’ की स्क्रिप्ट थी.

कल्याणी ने अपने फोटो डंप में फिल्म की स्क्रिप्ट की एक छोटी-सी झलक भी शामिल की. इससे फैंस के बीच उनकी अपकमिंग फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ गया है.

ये भी पढ़े : रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड ‘प्रलय’ फ्लोर पर, एक्टर निभाएंगे लीड रोल

ये भी पढ़े : रणवीर सिंह और कल्याणी प्रियदर्शन की जोड़ी : फिल्म प्रलय में नया एक्सपेरिमेंट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here