नई दिल्ली : राजस्थान की अंजलिशेखावत ने यहां राष्ट्रीय राजधानी स्थित डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित 24वीं कुमार सुरेंद्र सिंह मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप के 10 मीटर एयर पिस्टल महिला वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
कनक बुधवार ने जूनियर और यूथ वर्ग में जीता स्वर्ण
शेखावत ने क्वालिफिकेशन में 576-23x के स्कोर के साथ चौथे स्थान पर रहते हुए फाइनल में प्रवेश किया था, लेकिन फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए 240.5 का स्कोर बनाकर शीर्ष स्थान हासिल किया। हरियाणा की कनक बुधवार ने 238.7 के साथ रजत पदक जीता, जबकि पंजाब की अगमरंजीतकौरग्रेवाल ने 216 के स्कोर के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।

क्वालिफिकेशनराउंड में तेलंगाना की ओलंपियनईशासिंह ने 582-20x के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया, उनके बाद अगमरंजीतकौरग्रेवाल (579-15x) और हरियाणा की मुस्कानचाहल (577-21x) रहीं। हालांकि, ईशा सिंह और मध्य प्रदेश की महीमातुर्हीअग्रवाल, जिन्होंने 575-20x के साथ सातवें स्थान पर क्वालिफाई किया था, फाइनल में शामिल नहीं हुईं।

कनक ने 576-13x के साथ छठे स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई थी। फाइनल में रेलवे की युविका तोमर 196.1 (576-15x) के साथ चौथे स्थान पर रहीं, जबकि मुस्कानचाहल 174.8 के साथ पांचवें स्थान पर रहीं। हरियाणा की एक अन्य शूटरमुस्कान ने 154.8 (575-19x) के साथ छठा स्थान हासिल किया।
जूनियर महिला
महिला वर्ग की रजत पदक विजेता कनक बुधवार ने 10 मीटर एयर पिस्टल जूनियर महिला वर्ग में भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए 238.4 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता। हरियाणा की प्रियांशी पूर्वा ने 237.5 के साथ रजत पदक हासिल किया, जबकि हरियाणा की ही केतन ने 216.8 के साथ कांस्य पदक जीतकर राज्य के लिए क्लीनस्वीप पूरा किया।
यूथ महिला
10 मीटर एयर पिस्टल यूथ महिला वर्ग में भी कनक ने एक बार फिर प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए 244.3 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता। हरियाणा की नव्या ने 237.7 के साथ रजत पदक हासिल किया, जबकि आर्मी की अंजलि महेंद्र भगवत 215.3 के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
टीमइवेंट
टीम इवेंट में हरियाणा ने प्रियांशीपूर्वा, नव्या और सुरभिराव की तिकड़ी के साथ 1718.0-48x का स्कोर बनाकर स्वर्ण पदक जीता। रेलवे की टीम (युविकातोमर, साक्षीअनिलसूर्यवंशी और रियाशिरीषठट्टे) ने 1710.0-40x के साथ रजत पदक हासिल किया, जबकि उत्तरप्रदेश की वंशिकाचौधरी, संस्कृतिबाना और अंजलिचौधरी की टीम ने 1709.0-50x के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।
अन्यपरिणाम
25 मीटरस्पोर्ट्सपिस्टलपुरुष
1. मुकेशनेलावली (आंध्रप्रदेश) – 584-21x
2. सूरजशर्मा (मध्यप्रदेश) – 581-21x
3. श्रवणमथाडाशशिधर (कर्नाटक) – 581-20x
25 मीटरस्पोर्ट्सपिस्टलजूनियरपुरुष
1. मुकेशनेलावली (आंध्रप्रदेश) – 584-21x
2. सूरजशर्मा (मध्यप्रदेश) – 581-21x
3. श्रवणमथाडाशशिधर (कर्नाटक) – 581-20x
25 मीटरस्पोर्ट्सपिस्टलयूथपुरुष
1. सूरजशर्मा (मध्यप्रदेश) – 581-21x
2. श्रवणमथाडाशशिधर (कर्नाटक) – 581-20x
3. वंशप्रताप (आर्मी) – 579-20x
25 मीटरस्पोर्ट्सपिस्टलदिव्यांग (श्रवणबाधित) पुरुष
1. शुभमवशिष्ठ (हरियाणा) – 566-11x
2. चेतनहनमंतसापकळ (महाराष्ट्र) – 563-10x
3. यशअहलावत (उत्तरप्रदेश) – 560-7x
10 मीटरएयरपिस्टलसब-यूथमहिला
1. प्रियांशीपूर्वा (हरियाणा) – 575-17x
2. अवंतिकामधु (कर्नाटक) – 574-17x
3. लावण्याकंवर (राजस्थान) – 571-15x
10 मीटरएयरपिस्टलदिव्यांग (श्रवणबाधित) महिला
1. अनुयाप्रसाद (राजस्थान) – 562-11x
2. प्रांजलिप्रशांतधुमाल (महाराष्ट्र) – 555-9x
3. हंहा (हरियाणा) – 546-6x
10 मीटरएयरपिस्टलसीनियरमास्टरमहिला
1. सुषमायादव (हरियाणा) – 537-7x
2. सुमनबंसल (चंडीगढ़) – 527-4x
3. पूनमशर्मा (दिल्ली) – 518-2x “













