अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला ने अपने करीबी दोस्तों की मौजूदगी में उत्तरी गोवा जिले के मापुसा में सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में शादी रजिस्टर कराने की जरूरी प्रक्रिया पूरी की।
एक समाचार एजेंसी की खबर के मुताबिक सब-रजिस्ट्रार सूरज वर्नेकर ने इनकी शादी को राज्य के यूनिफॉर्म सिविल कोड के तहत रजिस्टर किया है।
अर्जुन रामपाल 2019 से गैब्रिएला डेमेट्रियड्स के साथ रिश्ते में हैं। यह कपल दो बेटों, आरिक और आरिव के माता-पिता भी हैं। दाेनों लिव-इन में रहते हैं। अब यह कानूनी रूप से पति-पत्नी बन चुके हैं। इन्होंने अपनी शादी को रजिस्टर करवा लिया है।
बता दें कि अर्जुन रामपाल की पहले मेहर जेसिया से शादी हुई थी और उनकी दो बेटियां हैं। लेकिन अर्जुन और मेहर ने साल 2018 में अलग होने की घोषणा की थी। फिर 2019 में उनका फैमिली कोर्ट में तलाक हो गया। अभिनेता को आखिरी बार धुरंधर डुओलॉजी में देखा गया था।
सादगी भरे अंदाज में शादी, कैजुअल ड्रेस में रजिस्ट्रार ऑफिस पहुंचा कपल
- कैजुअल ड्रेस में अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स शुक्रवार शाम करीब 4 बजे रजिस्ट्रार ऑफिस पहुंचे थे।
- अर्जुन की गर्लफ्रेंड दक्षिण अफ्रीकी नागरिक हैं। काफी समय से यह जोड़ा पणजी के पास सुकोरो में रह रहा है।
- सब-रजिस्ट्रार अधिकारी ने बताया कि शादी का सर्टिफिकेट 15 दिन बाद जोड़े को सौंप दिया जाएगा।
ये भी पढ़े : ‘धुरंधर’ की सफलता के बीच अर्जुन रामपाल ने की सगाई कन्फर्म










