महानिदेशक कारागार, पीसी मीना के निर्देशन एवं सौजन्य से द्वितीय बड़ा मंगल के पावन अवसर पर कारागार भवन, पुरानी जेल रोड, आलमबाग, लखनऊ में विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया।
विगत वर्षों की भांति आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं एवं आमजन को प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महेन्द्र सिंह यादव, अध्यक्ष, आजी प्रिजन्स एशोसिएशन, कारागार मुख्यालय साहित अन्य कर्मचारियों के सहयोग से सम्पन्न हुआ।
ये भी पढ़ें : डीजी जेल का आगरा दौरा, बंदियों की सुविधाओं व सुरक्षा व्यवस्था की जांच













