बॉलीवुड की पसंदीदा जोड़ी कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने फैन्स को एक खुशखबरी दी है। कैटरीना ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है और इस खुशखबरी को खुद विक्की कौशल ने सोशल मीडिया के जरिए शेयर की। कपल ने अपने घर में एक नए मेहमान का स्वागत बड़े ही प्यार और उत्साह के साथ किया।
विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “हमारे घर में ढेर सारी खुशियों ने दस्तक दी है। बहुत सारे प्यार और आशीर्वाद के साथ हम अपने बेबी बॉय का स्वागत कर रहे हैं।” पोस्ट के मुताबिक, कैटरीना ने 7 नवंबर को बेटे को जन्म दिया।

Vicky Kaushal (@vickykaushal09)
खुशखबरी आते ही फैंस और बॉलीवुड के तमाम स्टार्स ने कपल को बधाई देना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, “बधाई, ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद।” एक अन्य ने कहा, “आप दोनों और पूरे परिवार को बहुत-बहुत बधाई।”
कुछ महीनों पहले, विक्की ने फिल्म प्रमोशन के दौरान बताया था कि वे इस समय ज्यादा घर से बाहर नहीं निकलते हैं, क्योंकि घर में किसी भी समय जरूरत पड़ सकती है। इस अंदाज से ही कपल ने प्रेग्नेंसी के दौरान पूरी सावधानी बरती।
दरअसल, डेढ़ महीने पहले ही कैटरीना और विक्की ने प्रेग्नेंसी की जानकारी साझा की थी। उस समय कैटरीना ने अपने बेबी बंप की फोटो शेयर की थी, जिसमें विक्की उन्हें प्यार से संभालते नजर आए थे।
फैंस ने उस समय भी कपल को ढेर सारा आशीर्वाद दिया था। अक्षय कुमार ने तो सलाह देते हुए कहा था कि बच्चे को दोनों भाषाएँ—अंग्रेज़ी और पंजाबी—सिखाएं। प्रेग्नेंसी के दौरान कैटरीना ने ज्यादा समय घर पर बिताया, वहीं विक्की अक्सर मीडिया के सामने अकेले ही दिखाई दिए।
ये भी पढ़े : ‘सबसे खूबसूरत चैप्टर की शुरुआत’, विक्की-कटरीना का प्यार अब बनेगा परिवार













