बॉर्डर 2 की वीकेंड कमाई ने बढ़ाई उत्साह की लहर, वर्किंग डेज में भी मजबूती

0
53
tseriesfilms Nidhi Dutta (@nidhiduttaofficial) T-Series (@tseries.official)

वॉर-ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ है। वीकेंड में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद भले ही वर्किंग डेज में कलेक्शन में थोड़ी गिरावट देखने को मिली हो, लेकिन फिल्म की कमाई अब भी स्थिर और प्रभावशाली बनी हुई है।

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 200 करोड़ क्लब में अपनी जगह बना ली है। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। फिल्म ने रिलीज के पांचवें दिन यानी मंगलवार को 23.31 करोड़ का कारोबार किया। यह आंकड़ा चौथे दिन की 63.59 करोड़ की कमाई से कम है, लेकिन नॉन-हॉलीडे के हिसाब से इसे अच्छा कलेक्शन माना जा रहा है।

tseriesfilms Nidhi Dutta (@nidhiduttaofficial) T-Series (@tseries.official)

इससे पहले फिल्म ने पहले दिन 32.10 करोड़, दूसरे दिन 40.59 करोड़ और तीसरे दिन 57.20 करोड़ कमाए थे। कुल मिलाकर फिल्म का अब तक का घरेलू कलेक्शन 216.79 करोड़ तक पहुंच गया है। 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी ‘बॉर्डर 2’ दर्शकों के दिलों को छू रही है। फिल्म में देशभक्ति, भावनाएं और दमदार एक्शन का संतुलन दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रहा है।

फिल्म में सनी देओल और वरुण धवन के अलावा दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, आन्या सिंह, मेधा राणा, सोनम बाजवा सहित अन्य स्टार्स भी अहम भूमिकाओं में हैं।

ये भी पढ़े : भारत और ओवरसीज़ में धमाल, ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर छा गई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here