लखनऊ। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ लखनऊ (सीएएल) द्वारा लखनऊ जिले के अंडर-16 आयु वर्ग के खिलाड़ियों का क्रिकेट ट्रायल 26 से 29 जून तक डा.अखिलेश दास स्टेडियम में सुबह 7 बजे से आयोजित किया जाएगा। इस ट्रायल में वहीं खिलाड़ी भाग ले सकते है जिन्होने यूपीसीए व सीएएल का खिलाड़ी पंजीकरण फॉर्म 2022-23 दाखिल किया है।
सचिव केएम खान ने बताया कि चेस्ट नंबर 25 जून तक सीएएल कार्यालय, बीबीडी बैडमिंटन अकादमी, विपिन खंड, गोमतीनगर, लखनऊ में मिलेंगे। चेस्ट नंबर पहले आओ पहले पाओ के आधार पर मिलेंगे। खिलाड़ियों को ट्रायल के लिए पीयूष पांडेय समन्वयक/चयनकर्ता को रिपोर्ट करना होगा।
ये भी पढ़े : यूथ क्लब की जीत में सत्यम का आतिशी तूफानी शतक
ट्रायल का कार्यक्रम
- 26 जून- चेस्ट नंबर 1 से 250
- 27 जून- चेस्ट नंबर 251 से 500
- 28 जून- चेस्ट नंबर 501 से 750
- 29 जून- ट्रायल का दूसरा राउंड













