मध्य कमान मुख्यालय एवं सैदपुर ब्रिगेड ने जीत के साथ शुरू किया अभियान

0
63

लखनऊ। मध्य कमान (सेंट्रल कमांड) मुख्यालय और सैदपुर ब्रिगेड ने मध्य यूपी सब एरिया मुख्यालय के तत्वावधान में लखनऊ सैन्य स्टेशन में आयोजित ऑफिसर्स सिक्स-ए-साइड हॉकी टूर्नामेंट के पहले दिन जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।

मंगलवार से शुरू हुए टूर्नामेंट में लखनऊ स्टेशन की विभिन्न सैन्य संस्थाओं की अधिकारी टीमों ने उत्साह एवं खेल भावना के साथ प्रतिभाग किया।

ऑफिसर्स सिक्स-ए-साइड हॉकी टूर्नामेंट

पहले मैच में मध्य कमान मुख्यालय ने रोमांचक मुकाबले में मध्य यूपी सब एरिया मुख्यालय को 4-3 से शिकस्त दी। इस मैच में कांटे की टक्कर देखने को मिली। दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल दिखाया। हालाकि मध्य कमान मुख्यालय ने निर्णायक क्षणों में बेहतर तालमेल की बदौलत जीत दर्ज की।

दिन के दूसरे मुकाबले में सैदपुर ब्रिगेड ने एएमसी सेंटर एंड कॉलेज को 4-1 से हराकर प्रभावशाली जीत दर्ज की। सैदपुर ब्रिगेड ने शुरू से ही मैच पर पकड़ बनाए रखी और शानदार टीमवर्क के दम पर एकतरफा जीत अपने नाम की।

टूर्नामेंट के दौरान मैचों के संचालन में स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया (एसएनआई) तकनीकी सहयोग प्रदान कर रहा है, जिसके प्रशिक्षित रेफरी और अंपायर मैचों का संचालन कर रहे हैं।

टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 5 जून 2026 को खेला जाएगा। टूर्नामेंट का आयोजन अधिकारियों के बीच खेल भावना, सौहार्द और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

आज मैच के दौरान खिलाड़ियों में उत्साह, सहभागिता एवं खेल के प्रति समर्पण देखने को मिला जो भारतीय सेना की शारीरिक दक्षता, टीम भावना एवं आपसी एकजुटता की गौरवशाली परंपरा को दर्शाता है।

ये भी पढ़ें : स्टेट ताइक्वांडो पहली बार टीम टैग फॉर्मेट में, साई लखनऊ ओवरऑल चैंपियन

ये भी पढ़ें : एशियाई खेल 2026 व इंटरनेशनल टूर्नामेंट्स के लिए 22 रोअर टॉप्स में शामिल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here